Posts

हिमाचल प्रदेश : - सिरमौर में एक और बस दुर्घटना हुई, अगर पहाड़ी नहीं होती तो बड़ा हादसा होता; बच निकले यात्री

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में एक और बस दुर्घटना हुई है। यह बस चंडीगढ़ से देहरादून के लिए जा रही थी। जिला सिरमौर के रूखड़ी में नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून-07 पर बुधवार को उत्तराखंड की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बस चंडीगढ़ से देहरादून के लिए जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर चिखों पुकार मच गई। बस में 30 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे हैं। शाम को करीब 4 बजे उत्तराखंड के देहरादून डिपो ग्रामीण बस चंडीगढ़ से देहरादून जाते समय रूखड़ी के समीप विपरित दिशा में जाकर पहाड़ी से टकरा गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई अन्य वाहन या राहगीर बस की चपेट में नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि पुष्टि नहीं है, लेकिन मौके पर यात्रियों के अनुसार बस का स्टेयरिंग लॉक हो जाने से यह हादसा हुआ है। मोड़ काटने के बाद बस के अगले टायर एक तरफ को ही रह गए। इसके बाद बस पहाड़ी से टकरा गई। यदि मौके पर पहाड़ी नहीं होती तो यहां बड़ा हादसा हो सकता था। बस टकराने के बाद जोरदार झटका लगा। इस दौरान कुछ यात्रियों को हल्की फुल्की चोटें बताई जा रही हैं। हादसे के बाद बस में सवार यात्री नीचे उतरे और अन्य वाहनों में अपने गंतव्य...

हिमाचल प्रदेश : - नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अर्की अग्निकांड क्षेत्र का दौरा करते हुए कहा कि सरकार का व्यवहार निंदनीय है

बुधवार को लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अर्की में आग का स्थल देखा। जयराम ठाकुर ने इस दौरान कहा कि भले ही हादसे का शिकार हुए लोग दूसरे राज्यों में काम करते थे, लेकिन सरकार की उनके प्रति उदासीनता निंदनीय है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप ने बुधवार को अर्की में अग्निकांड स्थल का दौरा किया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। दोनों नेताओं ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय व्यापारियों और आम जनता की समस्याओं को सुना। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह मंजर बेहद भयावह रहा होगा, जब कई लोग घरों के भीतर ही जिंदा जल गए। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू के रवैये को बेहद असंवेदनशील करार दिया और कहा कि भले ही हादसे का शिकार हुए लोग दूसरे राज्यों के मजदूर थे, लेकिन उनके प्रति सरकार की उदासीनता निंदनीय है। उन्होंने सवाल उठाया कि अग्निकांड के समय फायर टेंडर कम क्यों पड़ गए और समय रहते आग पर काबू क्यों नहीं पाया जा सका, जिससे इतनी बड़ी जनहानि हुई। जयराम ठाकुर ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार को...

हिमाचल प्रदेश : - चंबा के रेटा गांव में एक फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार किया गया, जो एक मरीज को एक्सपायरी स्टेरॉयड इंजेक्शन दे रहा था

चंबा के रेटा गांव में एक फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार किया गया, जो एक मरीज को एक्सपायरी स्टेरॉयड इंजेक्शन दे रहा था स्वास्थ्य विभाग ने शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर रेटा गांव में बिना किसी मेडिकल डिग्री और लाइसेंस के चल रहे एक फर्जी क्लीनिक का भंडाफोड़ किया गया। विभाग ने क्लीनिक चला रहे फर्जी डॉक्टर को मरीज को एक्सपायरी स्टेरॉयड इंजेक्शन लगाते हुए भी रंगे हाथों पकड़ा है। जांच में पता चला कि यह व्यक्ति बिना किसी योग्यता के बवासीर के मरीजों की सर्जरी भी कर रहा था। क्लीनिक महज एक कमरे का था, जहां अवैध रूप से एलोपैथिक दवाइयों और इंजेक्शनों का स्टाॅक रखा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिकायत मिलने पर छापेमारी की। उस वक्त फर्जी चिकित्सक एक मरीज को इंजेक्शन लगा रहा था जांच पर इंजेक्शन स्टेरॉयड का निकला,जिसकी एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी। इससे मरीज की जान को गंभीर खतरा था। टीम ने मौके से 35,000 रुपये, एक मोबाइल फोन और 52 प्रकार की विभिन्न दवाइयां जब्त कीं। ये दवाइयां अवैध तरीके से खरीदी गई पाई गईं। कार्रवाई के दौरान स्थानीय निवासी हेम राज, लेख राज, राज कुमार और तेज राम को गवाह के रूप में शामिल किया गया। उ...

हिमाचल प्रदेश : - जिस जमीन के लिए की ताया की ह-त्या, जांच में निकली वन भूमि, जानें पूरा मामला

पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि विवादित जमीन असल में वन विभाग की भूमि थी। जमीन के विवाद ने एक परिवार को खून-खराबे तक पहुंचा दिया। एक युवक ने पीट-पीटकर अपने ही ताया की हत्या कर दी। पुलिस की जांच में चौकाने वाला खुलासा हुआ है कि जिस जमीन को लेकर यह सारा विवाद चल रहा था, वह असल में वन विभाग की भूमि निकली। ये है पूरा मामला घटना हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के ग्रामीण क्षेत्र खारा गांव की है, जहां एक परिवार के बीच जमीन को लेकर तनातनी थी। विवाद बढ़ते-बढ़ते हिंसा में बदल गया और भतीजे ने लाठी से अपने ही ताऊ पर हमला कर उनकी जान ले ली। घटना में आरोपी की पत्नी भी शामिल थी। अदालत में दायर चार्जशीट की जांच रिपोर्ट में सामने आया कि विवादित जमीन सरकारी रिकॉर्ड में वन भूमि दर्ज है। लात-घूंसों और डंडे से किए गए वार से घायल हुए थे भूरा राम यह मामला माजरा थाना क्षेत्र में पंजीकृत है। 22 जनवरी 2025 को जमीन विवाद को लेकर सोम चंद (34) और उसकी पत्नी ने भूरा राम (66) के साथ मारपीट की थी। आरोप है कि मारपीट के दौरान लात-घूंसों और डंडे से किए गए वार से भूरा राम घायल हो गए थे। उन्हें पहले पांवटा साहि...

हिमाचल प्रदेश : - हिमाचल प्रदेश की सड़कें दस साल तक खराब नहीं होंगी। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ये सूचना दी।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को शिमला में प्रदेश के बागवानों और प्रगतिशील बागवानों के साथ एक बैठक में कहा कि न्यूजीलैंड से आयात किए जाने वाले सेब पर आयात शुल्क घटाने से बागवानों के हितों पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि न्यूजीलैंड से आयात किए जाने वाले सेब पर आयात शुल्क घटाने से बागवानों के हितों पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वह इस विषय के सकारात्मक समाधान के लिए केंद्र सरकार के समक्ष मामला उठाएंगे। वह केंद्रीय वित्त मंत्री तथा केंद्रीय वाणिज्य मंत्री से भेंट कर प्रदेश के बागवानों के हितों के संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए आग्रह करेंगे। इस बैठक में बागवानों के प्रतिनिधियों ने विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। मंगलवार को शिमला में प्रदेश के बागवानों के प्रतिनिधियों और प्रगतिशील बागवानों के साथ आयोजित बैठक में सीएम ने कहा कि सेब उत्पादन प्रदेश की आर्थिकी का प्रमुख संसाधन है और इसका संरक्षण व संवर्द्धन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिं...

हिमाचल प्रदेश की सड़कें 10 साल तक टिकाऊ रहेंगी; दो नवीनतम आधुनिक तकनीकों का उपयोग होगा

हिमाचल प्रदेश की सड़कें दस साल तक खराब नहीं होंगी। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ये सूचना दी। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए दो आधुनिक और प्रभावी तकनीकों ‘सीमेंट ग्राउटेड बिटुमिनस मैकाडम (सीजीबीएम) और स्टेबलाइज्ड बेस लेयर तकनीक को परीक्षण के लिए चुना गया है। शुरुआत में इन तकनीकों का प्रयोग शोघी-मैहली सड़क पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग राज्य में लगभग 35,000 किलोमीटर सड़कों का रखरखाव करता है और सड़क गुणवत्ता सुधारने तथा हर मौसम में संपर्क सुविधा सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इस तकनीक से हिमाचल की सड़कें टिकाऊ होंगी, कम से कम 10 साल तक खराब नहीं होंगी। मंत्री ने यह जानकारी सचिवालय में मीडिया को दी। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि खराब मौसम और जलभराव के कारण राज्य की लगभग 20 फीसदी सड़कें बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाती हैं, जिससे बार-बार मरम्मत करनी पड़ती है। इससे रखरखाव की लागत बढ़ जाती है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए नई और टिकाऊ सड़क निर्माण तकनीकों को दीर्घकालीन उपाय के रूप में अपनाया जाएगा। क...

सोलन अग्निकांड : - भवन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज, सर्च ऑपरेशन में मलबे से मिले आठ घरेलू और व्यावसायिक सिलिंडर

प्रारंभिक जांच में, एक दूसरे बाजार में हुए भीषण अग्रिकांड में मलबे के नीचे से आठ घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर मिले हैं। वहीं, भवन मालिक पर मामला दर्ज किया गया है। अर्की बाजार में हुए भीषण अग्रिकांड में पुलिस ने भवन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में मलबे के नीचे से आठ एलपीजी घरेलू और व्यावसायिक सिलिंडर बरामद हुए हैं। इसमें पाया गया है कि भवन मालिक अपनी दुकान में अवैध सिलिंडर भी रखता था और जिन्हें जरूरतमंदों को बेचता था। पुलिस ने बरामद सभी सिलिंडरों को कब्जे में ले लिया है।एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि भीषण अग्निकांड में भवन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दूसरे दिन भी विभिन्न टीमों ने सर्च ऑपरेशन जारी रखा। इस दौरान मलबे की खुदाई से आठ सिलिंडर बरामद हुए। इनमें कुछ सिलिडंर फट गए थे, जिनके कुछ हिस्से मिले हैं। आग ज्यादा भड़कने का कारण अवैध रूप से रखे गए सिलिंडर भी माने जा रहे हैं। इनके फटने से भवन तक ढह गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके से फॉरेंसिक टीम ने भी कई अहम सबूत मौके से जुटाए हैं। सूत्रों के अनुसार जिस भवन में यह अग्रिकांड हुआ है। वहां की...

हिमाचल प्रदेश : - सीएम सुक्खू ने कहा कि चिट्टा तस्करी में शामिल पुलिसकर्मियों की संपत्ति की गहन जांच होगी

सीएम सुक्खू ने कहा कि चिट्टा तस्करी में शामिल पुलिसकर्मियों की संपत्ति की गहन जांच होगी हिमाचल प्रदेश में चिट्टा तस्करी में संलिप्त पाए गए पुलिस कर्मियों के खिलाफ अब कार्रवाई और सख्त होने जा रही है। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के बाद सरकार ने तय किया है कि ऐसे सभी पुलिस कर्मियों की संपत्ति और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच की जाएगी। अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति का पता लगाने के लिए उनके बैंक खातों, निवेश और अन्य आर्थिक स्रोतों को खंगाला जाएगा, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उन्होंने नशा तस्करी से कितना धन कमाया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि जांच एजेंसियां पुलिस कर्मियों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) भी खंगालेंगी। इससे यह पता लगाया जाएगा कि वे किन-किन लोगों के लगातार संपर्क में थे और नशा तस्करी के नेटवर्क में उनकी भूमिका कितनी गहरी थी। जांच का दायरा केवल पुलिस कर्मियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उनके संपर्कों और संभावित सहयोगियों तक भी बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि चिट्टा तस्करी का यह अवैध धंधा किसके संरक्षण में चल रहा था। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि यदि किसी भी स्त...

हिमाचल प्रदेश : - शादी में शराब पर प्रतिबंध, एक दिन डीजे बजेगा, काम करने वालों के लिए बकरा नहीं कटेगा

शादी में शराब पर प्रतिबंध, एक दिन डीजे बजेगा, काम करने वालों के लिए बकरा नहीं कटेगा बदलते समय में शादियों और अन्य सामाजिक आयोजनों में बढ़ती दिखावे की प्रवृत्ति आम लोगों के लिए आर्थिक बोझ बनती जा रही है। कई परिवार इन आयोजनों के लिए कर्ज लेने या जमीन बेचने तक को मजबूर हो जाते हैं। इसी समस्या को देखते हुए सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र के टौरू गांव के लोगों ने बच्चे के जन्म, शादी, मृत्यु भोज जैसे आयोजनों में खर्च कम करने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। इन फैसलों में शादी में शराब परोसने पर प्रतिबंध, डीजे एक दिन ही बजाने समेत काम करने वालों के लिए बकरा नहीं काटना मुख्य हैं। गिरिपार क्षेत्र के टौरू गांव के अतर सिंह तोमर, उदय राम तोमर, गंगा सिंह तोमर ने बताया कि ऐसे फैसले लेने का मुख्य उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना और अनावश्यक खर्च रोकना है। उन्होंने बताया कि गांव में होने वाली पलटोज पार्टी (शादी के बाद लड़की पक्ष की पार्टी) को सीमित किया जाएगा। अब सिर्फ अपने बेड़े (केवल अपना परिवार और साथ लगते घर) और गांव के प्रमुख लोगों को ही कार्यक्रम में बुलाया जाएगा। गांव में करीब 450 घर...

फेसबुक पर मंत्री विक्रमादित्य ने लिखा : - यूपी-बिहार के अफसरों ने 'हिमाचलियत' को बदनाम किया

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने फेसबुक पर की गई एक टिप्पणी को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक क्षेत्रों में बहस छिड़ गई है। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की फेसबुक पर की गई एक टिप्पणी को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में विवाद खड़ा हो गया है। अपने पोस्ट में उन्होंने मंडी में उपमुख्यमंत्री के भाषण का समर्थन करते हुए कहा कि कुछ बाहरी राज्यों, विशेषकर यूपी-बिहार के आला आईएएस/आईपीएस अधिकारी हिमाचल में “हिमाचलियत की धज्जियां उड़ा रहे हैं”। उन्हें हिमाचल से कोई ज्यादा सरोकार नहीं है। समय रहते हुए उनसे निपटने की आवश्यकता है नहीं तो हिमाचल के हित निपट जाएँगे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हम बाहर के राज्य के अधिकारियों का पूर्णतया सम्मान करते है पर उन्हें हिमाचली अधिकारियों से सीख लेने की आवश्यकता है, हिमाचल के हित के साथ कोई भी समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक हिमाचल में हों हिमाचल के लोगों की सेवा करो, शासक बनने की गलती ना करो। इस टिप्पणी के सामने आते ही इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इसे हिमाचल के हितों की पैरवी बता रहे...

हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक बदलाव: गंधर्व राठौर को डीसी हमीरपुर नियुक्त किया गया; जानें किसे कहां नियुक्त किया गया

आज हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया है। सचिवालय से लेकर जिला स्तर तक, फेरबदल में महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव हुआ है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा और हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले व तैनाती के आदेश जारी किए हैं।फेरबदल में सचिवालय से लेकर जिला स्तर तक महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव किया गया है। अमरजीत सिंह को उपायुक्त हमीरपुर से स्थानांतरित कर सचिव सहकारिता बनाया गया है। सी पॉलरासु को इस पद के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अमरजीत सिंह बीते दिनों की सचिव पद पर पदोन्नत हुए हैं। गंधर्व राठौर को विशेष सचिव कार्मिक से हटाकर उपायुक्त हमीरपुर नियुक्त किया गया है। वर्ष 2007 बैच की आईएएस अधिकारी शैनाॅमोल ए. को सचिव (प्रशासनिक सुधार, प्रशिक्षण एवं एफए और आरपीजी) के साथ-साथ शिमला मंडलायुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे पहले सचिव (आयुष) का अतिरिक्त दायित्व भी संभाल रही हैं। विनोद कुमार को कांगड़ा मंडलायुक्त से हटाकर सचिव (तकनीकी शिक्षा) नियुक्त किया गया है। वे कांगड़ा मंडलायुक्त का अतिरिक्त प्रभार ...

हिमाचल प्रदेश : - मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि इंदिरा गांधी सुख सम्मान निधि का लंबित भुगतान जल्द होगा।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना में लंबित भुगतानों को जल्दी भुगतान करने का आदेश दिया है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों के विवाह के लिए 25,000 रुपये से 50,000 रुपये का विवाह प्रोत्साहन अनुदान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना में लंबित भुगतानों को शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने पांगी, लाहौल-स्पीति, डोडरा क्वार और कुपवी जैसे दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा है। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए भी एक व्यापक और समावेशी सहायता ढांचा विकसित कर रही है। बिना किसी आय सीमा के दिव्यांग राहत भत्ता प्रदान कर सार्वभौमिक पहुंच सुनिश्चित की गई है। दिव्यांग व्यक्तियों को 1,150 रुपये से 1,700 रुपये तक की मासिक पेंशन दी जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में दिव्यांग विद्यार्थियों को बिना आय सीमा के 625 रुपये से 5,000...

हिमाचल प्रदेश : - मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के भवनों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जाएंगे

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इन सभी भवन में चरणबद्ध रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने से दोनों हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और पैसे बचेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग के तहत विभिन्न स्वास्थ्य संस्थान भवनों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी भवनों में चरणबद्ध तरीके से रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने से हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और धन की बचत भी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य को हरित ऊर्जा राज्य के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की प्रतिवर्ष ऊर्जा खपत लगभग 13 हजार मिलियन यूनिट है। राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने लक्ष्य निर्धारित किया है कि इस ऊर्जा खपत का 90 प्रतिशत से अधिक नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के दोहन से पूरा किया जाए। राज्य सरकार की ओर से दो वर्षों के भीतर प्रदेश में 500 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान में प्रदेश मे...

Haripurdhar bus accident : - दो लोग म-र गए, बस पर मालिक के बेटा-बेटी और परिवार के पांच अन्य सदस्य भी सवार थे।

सिरमौर जिले के हरिपुरधार के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसे में 14 लोग मा-रे गए और 52 घायल हुए। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के हरिपुरधार के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में  14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 52 घायल हुए हैं। ओवरलोड निजी बस सड़क से 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। शिमला से कुपवी जा रही 37 सीटर बस एचपी-64-6667 में 66 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि सड़क पर पाला जमने से बस स्किड हो गई। हादसे में जीत कोच बस के परखच्चे उड़ गए। छत व टायर अलग हो गए।  बस मालिक के बेटा-बेटी सहित परिवार के पांच लोग भी थे सवार, दो की मौत हादसे के दौरान बस मालिक प्रताप सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी बोरा, कुपवी के बेटा राहुल व बेटी आस्था, भतीजी रियांशी भी सवार थे। इसमें रियांशी (9) पुत्री दिलावर की मौत हो गई जबकि परिवार के ही 4 साल के मासूम क्यान की भी मौत हो गई है। हालांकि क्यान की मां को चोटें आई हैं।  हरिपुरधार से सौ मीटर पहले जैसे ही हादसा हुआ, लोग मदद की ओर दौड़े। सड़क पर जा रही अन्य गाड़ियों के लोग भी खाई में उतरे। बस के नीचे भी कई घायल दबे हुए थे। चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। कर...

उड़ान योजना : - हिमाचल प्रदेश में दो कंपनियां हेली टैक्सी सेवा देंगी, जो सप्ताह में सातों दिन उपलब्ध होगी, तैयार

दो कंपनियां प्रदेश में हेली टैक्सी सेवा शुरू करने जा रही हैं। इसकी तैयारी हेरिटेज एविएशन और पवन हंस लिमिटेड ने शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश में दो कंपनियां हेली टैक्सी सेवा शुरू करने जा रही हैं। हेरिटेज एविएशन और पवन हंस लिमिटेड ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। हेरिटेज एविएशन शिमला के संजौली हेलीपोर्ट से भुंतर और रिकांगपिओ रूट पर सेवाएं देगी जबकि पवन हंस लिमिटेड चंडीगढ़-शिमला-मनाली और शिमला-रिकांगपिओ रूट पर सेवाएं देगी। उड़ान योजना (उड़े देश का आम नागरिक) के तहत यह सेवाएं शुरू की जा रही हैं। केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने इसके लिए टेंडर किए थे। हेलीटेक्सी सेवा के संचालन का 80 फीसदी खर्च केंद्र और 20 फीसदी प्रदेश सरकार वहन करेगी। शिमला से किन्नौर के लिए हेरिटेज एविएशन हफ्ते में सात दिन और पवन हंस लिमिटेड तीन दिन उड़ान भरेगी। हेरिटेज एविएशन शिमला-भुंतर, शिमला-रिकांगपिओ रूट पर सेवाएं देगी जबकि पवन हंस चंडीगढ़-शिमला-मनाली और शिमला-रिकांगपिओ रूट पर सेवाएं देंगी। शिमला से भुंतर के लिए रोजाना दो उड़ाने, (प्रति व्यक्ति किराया 3500 रुपये) जबकि शिमला से रिकांगपिओ के लिए रोजाना एक उड़ान (किराया 400...

HP Panchayat Election : - अनिल खाची ने कहा कि राज्य सरकार को अप्रैल में चुनाव कराने में कोई समस्या नहीं होगी अगर रोस्टर फाइनल किया जाएगा।

अनिल खाची ने घोषणा की कि आयोग चुनाव करने को तैयार था। रोस्टर खत्म होने पर राज्य निर्वाचन आयोग आगे बढ़ेगा। चुनाव की तैयारियां समाप्त हो चुकी हैं। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट से आए फैसले के बाद राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने कहा कि मैं बड़ा भाई हूं। अधिकारियों के कार्यालय में आने पर उनकी राय भी जानी जाएगी। मिलकर समाधान निकाला जाएगा। हालांकि, पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के मामले को लेकर पहले भी मुख्यमंत्री और आयुक्त के बीच बातचीत हुई है। अनिल खाची ने कहा कि आयोग चुनाव कराने के लिए तैयार है। रोस्टर फाइनल हो, आगे का कार्य राज्य निर्वाचन आयोग का है। चुनाव की तैयारियां पूरी हैं। अप्रैल में चुनाव कराने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। फरवरी और मार्च में विधानसभा का सत्र और छात्रों की भी परीक्षा होना है। पुलिस सहित अन्य स्टाफ व्यस्त रहेगा। चुनाव के लिए 40 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगनी है। अप्रैल में कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी में लगाया जा सकता है। कब क्या हुआ 31 जनवरी को पंचायतीराज संस्थाओं का कार्यकाल होना है पूरा राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतों और जिला परिषद वार्डों का ...

हिमाचल बस हादसा : - सड़क पर जमे पाले पर फिसली और पांच बार गिरी गहरी खाई में; घायल राज ने क्या बताया?

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के हरिपुरधार में एक निजी बस ओवरलोड होकर खाई में गिर गई। हादसे में 14 लोग म-र गए और 52 घायल हुए। पीडित व्यक्ति अस्पताल में भर्ती हैं। शिमला से कुपवी की ओर चलने वाली 37 सीटर बस में 66 लोग सवार थे। बस सड़क पर जमे पाले पर स्किड होकर सौ मीटर नीचे जा गिरी। बस पाले पर चढ़ते ही फिसल गई। चालक ने बचाव के लिए स्टेयरिंग घुमाया लेकिन बस खाई की ओर उतर गई। इसके बाद बस ने एक के बाद एक पांच बार पलटी खाई। पलटी लगते ही बस में चीख-पुकार मच गई। यह कहना है बस की फ्रंट सीट पर बैठे राज का। राज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में उपचार के लिए भर्ती हैं। राज ने बताया कि वह शिमला से कुपवी जा रहे थे। हरिपुरधार से करीब 200 मीटर पहले बस अचानक पटल गई। सड़क पर पाला काफी जमा हुआ था। जैसे ही टायर पाले पर चढ़ा तो बस एक ओर मुड़ने लगी। ड्राइवर ने स्टीयरिंग घुमाया लेकिन बस खाई में गिर गई। थोड़ी देर में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। करीब 20 मिनट बाद राहत दल भी पहुंचा।  उन्होंने यात्रियों को बस से निकलना शुरू किया। कुछ ही देर बाद हरिपुरधार क्षेत्र एंबुलेंस के सायरन से गूंजने लगा। जब तक प्रशासन का बचाव...

हिमाचल प्रदेश : - 240 एमबीबीएस प्रशिक्षु चंबा मेडिकल कॉलेज से सात दिन के लिए निलंबित, जानें वजह

हिमाचल प्रदेश में मेडिकल कॉलेज चंबा में 2021 और 2025 बैच के 240 एमबीबीएस प्रशिक्षुओं को सात दिन की छुट्टी दी गई है। परीक्षाओं में उपस्थित न होने पर मेडिकल कॉलेज चंबा के 2021 और 2025 बैच के 240 एमबीबीएस प्रशिक्षु सात दिन के लिए निलंबित कर दिए गए हैं। ये सभी प्रशिक्षु दिसंबर में परीक्षाओं के वक्त छुट्टी पर चले गए थे। अब अनुशासन कमेटी की सिफारिशों के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने सख्त रुख अपनाया है। इतना ही नहीं, कॉलेज प्रशासन ने क्लास और गर्ल रिप्रेजेंटेटिव भी निलंबित कर दिए हैं। साल 2021 का एमबीबीएस प्रशिक्षुओं का बैच अब स्पोर्ट्स और अन्य गतिविधि में हिस्सा नहीं ले पाएगा। 2025 का बैच 2028 तक किसी भी गतिविधि में अब भाग नहीं ले पाएगा। साथ ही स्टूडेंट एसोसिएशन को एक हफ्ते के लिए निलंबित किया गया है। क्लास और गर्ल रिप्रेजेंटेटिव चार साल तक एसोसिएशन के चुनाव में भाग नहीं ले सकेंगे। जानकारी के अनुसार पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रही परीक्षाओं से 2021 का एमबीबीएस बैच गायब था। 15 दिसंबर को उनकी परीक्षाएं शुरू हुई थी, जो कि 31 दिसंबर तक चलीं। यह परीक्षाएं यूनिवर्सिटी की नहीं होती...

हिमाचल प्रदेश : - शराब पीते हुए पत्नी की ह-त्या, शरीर पर चोटों के निशान, लोहे की रॉड से पीट-पीटकर

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट-पीटकर मा-र डाला। नगरोटा सूरियां रेलवे स्टेशन के समीप एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 35 वर्षीय प्रवासी युवक सोनू ने शराब के नशे में लोहे की रॉड से अपनी पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर ह-त्या कर दी। आरोपी पिछले करीब दस वर्षों से क्षेत्र में रह रहा था। सोनू बहरूपिया बनकर लोगों का मनोरंजन कर परिवार का पालन-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि मृ-तका उसकी दूसरी पत्नी थी। जानकारी के अनुसार प्रवासी सोनू ने सुबह अपने पड़ोसियों को बताया कि उसकी पत्नी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। इस पर पड़ोसियों ने भी मृतका को श्मशानघाट ले जाने की तैयारी शुरू कर दी लेकिन अंतिम संस्कार से पहले जब महिलाओं ने मृतका को नहलाने के लिए उसके कपड़े उतारे तो शरीर पर गहरी चोटों के निशान देखकर उन्हें कुछ शक हुआ। महिलाओं ने जब उसके पति सोनू से इन चोटों बारे पूछा तो वह वहां से भागने लगा, जिसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया गया। इसके बाद इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। प्रधान ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही डीएसपी जवाली वीरी सिंह ...

हिमाचल प्रदेश : - मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट के फैसले पर बड़ा बयान दिया, जानें क्या कहा

प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने समय पर पंचायत चुनाव करवाने को लेकर प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। हिमाचल में पंचायत चुनाव को समय पर करवाने को लेकर प्रदेश हाईकोर्ट में की ओर से आए फैसले पर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। शुक्रवार को शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में सीएम सुक्खू ने कहा कि हाईकोर्ट ने जो पंचायत चुनाव पर फैसला दिया है, वो किस कानून के तहत दिया है, जबकि प्रदेश में आपदा प्रबंधन अधिनियम लागू है। इसका मतलब तो यह हुआ कि आपदा प्रबंधन अधिनियम के कोई मायने ही नहीं हैं। सीएम ने आगे कहा, 'अच्छा तो यह होता कि वो(कोर्ट) सरकार से पूछते, हम तो खुद ही चाहते हैं कि अप्रैल-मई में चुनाव हो। बच्चों की परीक्षाएं खत्म हो। लेकिन अब कानूनी व्याख्या की बात है। क्योंकि जो हाईकोर्ट के फैसले आ रहे हैं, उसमें कहीं न कहीं कानून की व्याख्या नहीं हो रही और मनमाने(आरबिर्टरी) निर्णय हो रहे हैं। हमारा मानना है कि प्रदेश में आपदा एक्ट लगा है और एक्ट के तहत सभी चीजों की संभावनाओं को लेकर आगे बढ़ा जाता है।' सीएम ने कहा कि फैसले का अध्ययन करें...

Himachal Bus Accident : - सिरमौर के हरिपुरधार में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 12 लोगों की मौ-त हो गई; 45 यात्री सवार थे।

Himachal Pradesh Bus Crash : -  शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में अभी तक बारह लोग मर गए हैं और कई घायल हैं। रेस्क्यू टीम बचाव कार्य कर रही है। फिलहाल, बहुत से लोग फंसे होने की आशंका है। सिरमौर जिले के हरिपुरधार में निजी बस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को घटनास्थल से निकाला जा रहा है। वहीं बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। ये बस कुपवी से शिमला जा रही थी। जो हरिपुरधार के पास 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जानकारी के अनुसार बस में 45 लोग सवार थे। स्थानीय लोग हादसे में घायलों को बाहर सड़क तक लेकर आ रहे हैं। घटना के बाद मौके पर चीखों पुकार मची है। हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए हैं। एसपी सिरमौर, निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि सिरमौर जिले में हरिपुरधार के पास कुपवी से शिमला जा रही एक प्राइवेट बस के सड़क से नीचे गिरने से हुए हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बस में 30-35 लोग सवार थे। और जानकारी का इंतजार है। मैं मौके पर जा रहा हूं। पुलिस और दूसरी बचाव ट...

हिमाचल प्रदेश : - हाईकोर्ट ने असिस्टेंट स्टाफ नर्सों की भर्ती पर अंतरिम रोक लगा दी; जानें आवेदन प्रक्रिया

राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट स्टाफ नर्सों की भर्ती के लिए निकाले गए विज्ञापन पर अंतरिम रोक लगा दी है, जो अगली सुनवाई तक चलेगी। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट स्टाफ नर्सों की भर्ती के लिए निकाले गए विज्ञापन पर अगली सुनवाई तक अंतरिम रोक लगा दी है। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश रोमेश वर्मा की खंडपीठ ने माना कि 22 मार्च 2019 की अधिसूचना के आधार पर की जा रही भर्ती संविधान के अनुच्छेद 309 और सुप्रीम कोर्ट के स्टेट ऑफ कर्नाटक बनाम उमा देवी मामले में दिए फैसले के सिद्धांतों के विपरीत हैं। अदालत ने स्पष्ट किया कि हालांकि, इस विज्ञापन के तहत आवेदनों को स्वीकार करने की प्रक्रिया जारी रह सकती है, लेकिन इसके आगे की चयन प्रक्रिया अगली सुनवाई तक स्थगित रहेगी। एक याचिकाकर्ता ने भर्ती प्रक्रिया में आयु सीमा और आरक्षण नियमों पर सवाल उठाए हैं। अदालत ने सुनवाई के दौरान ये पाया अदालत ने सुनवाई के दौरान पाया कि भर्ती प्रक्रिया राज्य सरकार की ओर से समय-समय पर जारी उन निर्देशों और अधिसूचनाओं का उल्लंघन करती दिख रही है जो सरकारी सेवा में प्र...

हिमाचल प्रदेश : - हाईकोर्ट ने फैसला बदला: अपराध कितना भी जघन्य हो, नाबालिग की जमानत नहीं रोक सकते

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि बच्चों द्वारा किए गए अपराध, कितना भी गंभीर या जघन्य हो, जमानत देना अनिवार्य है। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि बच्चों की ओर से किया गया अपराध कितना भी गंभीर या जघन्य क्यों न हो, उसे जमानत देना एक अनिवार्य नियम है। केवल विशेष परिस्थितियों में ही उसकी जमानत रोकी जा सकती है। मामला जिला ऊना का है, जहां एक नाबालिग लड़की पर अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक की हत्या करने का आरोप था। पुलिस जांच में पाया गया कि लड़की और साथियों ने युवक के साथ मारपीट की, जिसका वीडियो भी सामने आया था। नाबालिग की जमानत अर्जी को पहले जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ऊना और फिर सत्र न्यायालय ने यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि अपराध अत्यंत जघन्य प्रकृति का है और इससे समाज में रोष है। न्यायाधीश विरेंद्र सिंह की कोर्ट ने निचली अदालतों के फैसलों को पलटते हुए कहा कि जेजे एक्ट की धारा 12 में होगा अनिवार्य शब्द का इस्तेमाल किया गया है। इसका अर्थ है कि अपराध की प्रकृति गौण है। नाबालिग के मामले में अपराध की गंभीरता जमानत रोकने का आधार नहीं हो सकती। जमानत तभी रोकी जा सकती है, जब ठोस सबूत हों कि बाहर...

HP Panchayat Election : - हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों को समय पर करवाने के लिए हाईकोर्ट का अंतिम निर्णय, पढ़ें

  हाईकोर्ट ने शुक्रवार सुबह पंचायत चुनाव को समय पर करवाने की याचिका पर अंतिम निर्णय लिया। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में पंचायत चुनाव को समय पर करवाने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद शुक्रवार सुबह अंतिम फैसला आया । अदालत ने राज्य निर्वाचन आयोग को 30 अप्रैल से पहले चुनाव करवाने के आदेश पारित किए। साथ ही हाईकोर्ट ने पंचायतीराज विभाग, चुनाव आयोग और राज्य सरकार को आपस में बैठकर पंचायत चुनाव समय पर करवाने के लिए रणनीति बनाने को कहा।  अदालत ने कहा कि सांविधानिक संस्थाओं को बनाए रखने के लिए चुनाव को अनिश्चितकाल तक स्थगित नहीं किया जा सकता। इस मामले की सुनवाई न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश रोमेश वर्मा की खंडपीठ ने की। अदालत के आदेशानुसार 20 फरवरी से पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। 30 अप्रैल को चुनाव होंगे। 7 जनवरी को हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा था फैसला बीते 7 जनवरी को सभी पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रखा था। बुधवार को सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता ने पंचायती राज चुनाव को समय पर न करवाने पर अपनी ...

Himachal Pradesh Congress: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा, मनरेगा बचाओ अभियान 10 से

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त जिला अध्यक्षों की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मनरेगा का नाम बदलकर उसे कमजोर करने के खिलाफ मनरेगा बचाओ संग्राम किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि केंद्र सरकार के मनरेगा का नाम बदलकर उसे कमजोर करने के खिलाफ मनरेगा बचाओ संग्राम किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त जिला अध्यक्षों की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए विनय कुमार ने 10 जनवरी से शुरू होने वाले मनरेगा बचाओ संग्राम को अंतिम रूप दिया। अभियान के प्रभावी संचालन के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर कोऑर्डिनेटर नियुक्त करने का भी निर्णय लिया गया। विनय कुमार ने बताया कि 10 जनवरी को प्रत्येक जिले में जिला अध्यक्ष प्रेसवार्ता करेंगे, जिसमें संबंधित जिलों के मंत्री, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। 11 जनवरी को प्रमुख स्थलों और राष्ट्रीय नेताओं की प्रतिमाओं के समक्ष एक दिवसीय सांकेतिक उपवास रखा जाएगा। 12 से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलेगा, जबकि 30 जनवरी क...

Himachal Statehood Day 2026 : - मुख्यमंत्री परागपुर में राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे

Himachal Statehood Day 2026 : - 25 जनवरी को हिमाचल प्रदेश का 56वां पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाया जाएगा। पूर्ण राज्यत्व दिवस इस बार कांगड़ा जिले के परागपुर में मनाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह कांगड़ा जिले के परागपुर में आयोजित करने का फैसला लिया है। देहरा उपमंडल के तहत जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से वीरवार को इस बाबत अधिसूचना जारी की गई। उपायुक्त कांगड़ा और पुलिस अधीक्षक देहरा गोपीपुर को कार्यक्रम के सुचारु आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां समय रहते पूरी करने को कहा गया है। पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह में विभिन्न विभागों की सहभागिता रहेगी, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियां और प्रदेश की उपलब्धियों को दर्शाने वाले कार्यक्रम शामिल होंगे। 

हिमाचल प्रदेश : - स्कूल शिक्षा बोर्ड ने विशेष अंक सुधार परीक्षा के परिणामों को जारी किया, जिसमें इतने विद्यार्थियों ने भाग लिया था

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सितंबर 2025 में राज्य मुक्त विद्यालयों में 10वीं और 12वीं कक्षा की विशेष अंक सुधार परीक्षाओं का परिणाम जारी किया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सितंबर में आयोजित हुई विशेष अंक सुधार परीक्षा का परिणाम आठ जनवरी को घोषित किया। इस दौरान 10वीं कक्षा से 1674, जबकि 12वीं कक्षा से 740 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि सितंबर में एसओएस के तहत परीक्षा आयोजित की गई। इस विशेष अंक सुधार परीक्षा में 10वीं कक्षा का परिणाम 77.84 फीसदी रहा है। इस दौरान 1303 विद्यार्थियों का परिणाम पीआरसी, 78 का पीआरएस, 194 का आरएलई और 99 विद्यार्थियों का परिणाम आरएलडी रहा है। 12वीं कक्षा में 660 विद्यार्थियों का परिणाम पीआरसी, 47 का पीआरएस, 16 आरएलई और 17 अभ्यर्थियों का परिणाम आरएलडी घोषित किया है, जबकि कक्षा का कुल परिणाम 89.19 फीसदी रहा है। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी री चेकिंग के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एसओएस अध्ययन केंद्रों के माध्यम से 23 जनवरी तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान उन्हें 800 रुपये प्र...

कथित दुष्कर्म मामला : - सिंगर रॉकी मित्तल और हरियाणा भाजपा अध्यक्ष को कोर्ट से बड़ी राहत, पीड़िता की याचिका रद्द

कसौली कोर्ट ने हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल को बड़ी राहत दी है। पीड़िता की पुनर्विचार याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल को कसौली कोर्ट ने कथित दुष्कर्म केस में राहत दी है। कोर्ट ने पीड़िता के मामले को फिर से शुरू करने की याचिका को खारिज कर दिया और दुष्कर्म मामले की पुलिस रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया। वीरवार को न्यायालय ने यह निर्णय सुनाया क्योंकि कोई सबूत नहीं था। इसके परिणामस्वरूप, न्यायाधीश ने पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को सही ठहराया और केस को खारिज कर दिया। हालांकि, अब पीड़िता दोबारा से अपील कर सकती है। इससे पहले मामले में 31 दिसंबर 2025 को बहस हुई थी। दोनों पक्षों के वकीलों ने इसमें अपनी-अपनी बहस की। वहीं न्यायाधीश ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस पर वीरवार को न्यायालय ने फैसला पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट के पक्ष में दे दिया। कसौली पुलिस ने दो माह से अधिक समय तक इस केस की जांच की थी लेकिन सबूत नहीं मिले। पीड़िता ने अपना मेडिकल करवाने से भी इनकार कर दिया था। पुराना मामला होने के कारण पुलिस को केस में न त...

हिमाचल प्रदेश : - खुली सिगरेट बेचने पर इतने हजार जुर्माना लगेगा, मौके पर ही भुगतान किया जाएगा

सरकार ने पांच विभागों को खुली सिगरेट बेचने पर जुर्माना लगाने का अधिकार दिया है। हिमाचल प्रदेश में खुली सिगरेट बेचने पर  नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार ने पांच विभागों को जुर्माना लगाने की शक्तियां दी हैं। इनमें स्वास्थ्य, कराधान एवं आबकारी विभाग, होम, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज और शहरी विकास विभाग शामिल हैं। खुली सिगरेट बेचने पर दुकानदारों पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसे तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। कानून के उल्लंघन करने वालों से मौके पर ही जुर्माना वसूला जा सकेगा। स्वास्थ्य विभाग में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, सीनियर मेडिकल ऑफिसर, फूड सेफ्टी ऑफिसर और ड्रग इंस्पेक्टर, गृह विभाग में सहायक उप-निरीक्षक स्तर से ऊपर के पुलिस अधिकारी, शहरी विकास विभाग में नगर निगम, नगर परिषद और पंचायत स्तर के अधिकारी भी कार्रवाई कर सकेंगे।

हिमाचल प्रदेश : - प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की बेरहमी से पिटाई, इलाज के दौरान म-र गया; चंडीगढ़ से टैक्सी में आया

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में कुछ लोगों ने एक युवक को जमकर पीटा। युवा अपनी प्रेमिका से मिलने हिमाचल गया था। कुल्लू अस्पताल में गंभीर घायल युवक ने अपनी जान दे दी। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू व मंडी की सीमा पर बसे गाड़ागुशैणी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्रेमिका से मिलने आए उसके कथित प्रेमी की कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी है। जिसके बाद प्रेमी की कुल्लू अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मामले को लेकर पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार प्रेमिका से मिलने के लिए प्रेमी बुधवार को चंडीगढ़ से हरियाणा नंबर की टैक्सी करके आया था। इस दौरान उसके साथ बंजार के जिभी में कुछ लोगों ने पिटाई की और गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने देर रात को जिला अस्पताल कुल्लू में दम तोड़ दिया है। मृतक युवक की पहचान दीपक कुमार झा के रुप में हुई है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है।

हिमाचल प्रदेश : - एचआरटीसी बस में किसान को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया, बदमाश लाखों की नकदी और सामान लेकर भाग गया

दिल्ली से पांवटा साहिब जा रही एचआरटीसी बस में एक विचित्र घटना हुई है। दिल्ली से पांवटा साहिब जा रही एचआरटीसी बस में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात शातिर ने एक किसान यात्री को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर लाखों रुपये पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार  जिला सिरमौर के गांव दुगाना निवासी ट्रांसपोर्टर एवं किसान बलबीर पुंडीर को बस में नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद शातिर पुंडीर के पास माैजूद लाखों रुपये उड़ाकर फरार हो गया। बस का रूट जयपुर से बाया दिल्ली था। इसी दाैरान शातिर ने नशीली चीज सुंघाकर नकदी व अन्य सामान उड़ा लिया। वहीं बस स्टाफ ने नशे मे सोचकर किसान को रात 10:00 बजे बस स्टैंड पर उतार दिया। ठंड में किसान सुबह 6:00 बजे तक बेहोशी पड़ा रहा। परिजनों को पता चला तो उसके बाद सिविल अस्पताल साहिब में उपचार के लिए पहुंचाया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। डीएसपी पांवटा साहिब साहब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलने पर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है।

हिमाचल प्रदेश : - चंबा-तीसा रोड पर एक सड़क दुर्घटना में एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरे नाले में गिर गया, जिसमें तीन लोग मा-रे गए।

हिमाचल प्रदेश में एक सड़क हादसे में तीन लोग म-र गए। बीती रात चंबा-तीसा रोड पर एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर गुणु नाला में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति माैके पर म-र गया। दो अन्य ने चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान म-र गए। हादसे की पुष्टि करते हुए एसपी चंबा विजय सकलानी ने कहा कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पठानकोट-भरमौर हाईवे पर लोथल पुल के पास बीती रात ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। गनीमत ये रही कि हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।  बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार रात 10:00 बजे के करीब हुई है।

हिमाचल प्रदेश : - RTO ने अपनी ही स्कूटी और सरकारी वाहन का चालान किया, चर्चा में आईं लेडी सिंघम के नाम से मशहूर सोना चंदेल

हाल ही में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोना चंदेल चर्चा में हैं। कारण कुछ ऐसा है। उसने अपने ही सरकारी वाहन का चालान कर दिया। यही नहीं, घर के लोगों को भी नहीं छोड़ा। ईमानदारी से उन्होंने चालान काटा और अपनी जेब से भरा भी। परिवहन विभाग की आरटीओ सोना चंदेल इन दिनों लेडी सिंघम के नाम से खूब चर्चा में हैं। इसके पीछे उनके द्वारा किए गए दो चालान हैं। एक चालान उन्होंने अपनी सरकारी गाड़ी का कर दिया, जबकि एक चालान अपने ही परिवार के एक सदस्य का किया है।  परिवार के सदस्य का भी किया चालान प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें जुलाई 2025 में विभाग की ओर से बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के वाहनों के चालान करने व लोगों को जागरूक करने के निर्देश हुए। इसके बाद उन्होंने आईटीआई नाहन के समीप नाका लगाया। नाके के दौरान जो वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के पाए गए उनके टीम चालान कर रही थी। तभी उनके एक परिवार के सदस्य भी स्कूटी लेकर आए। उस पर भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी थी। उन्होंने बिना किसी सोच विचार ओर देरी के स्कूटी का भी चालान कर दिया। हालांकि इसके पैसे बाद में अ...

हिमाचल प्रदेश : - सरकार ने नीति में संशोधन किया: करुणामूलक नौकरियों के लिए अब निदेशालय नियुक्ति पत्र देगा

सरकार ने करुणामूलक रोजगार नीति में आंशिक संशोधन करते हुए जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (IT) के पदों को एकीकृत करने का फैसला किया है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने करुणामूलक रोजगार नीति में आंशिक संशोधन करते हुए जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के पदों को एकीकृत व्यवस्था में लाने का निर्णय लिया है। संबंधित आदेश प्रधान सचिव वित्त ने जारी किए हैं। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब तक करुणामूलक आधार पर नियुक्ति करने की शक्ति संबंधित प्रशासनिक विभाग के पास थी। संशोधित प्रावधान में यह व्यवस्था बरकरार रहेगी, लेकिन जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के रूप में जॉब ट्रेनी के पदों पर करुणामूलक नियुक्ति के मामलों में प्रक्रिया बदली गई है। नई व्यवस्था के अनुसार ऐसे मामलों में संबंधित विभाग सभी आवश्यक औपचारिकताएं और पूर्व-आवश्यकताएं पूरी करने के बाद प्रस्ताव को कार्मिक विभाग के अंतर्गत निदेशालय भर्ती को भेजेगा। भर्ती निदेशालय से ही इन मामलों में औपचारिक नियुक्ति प्रस्ताव और नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। इससे जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के पदों पर करुणामूलक नियुक्तियों को एक समान और केंद्रीकृत ढांचे में लाने में मदद मिल...

हिमाचल प्रदेश : - MIS में सेब बेचने वाले छोटे बागवानों को बड़ी राहत: 100 बोरी से कम पर राजस्व दस्तावेज नहीं देने होंगे

हिमाचल प्रदेश में एमआईएस के तहत सेब बेचने वाले बागवानों से, जो सौ बोरी से कम सेब बेचते थे, राजस्व रिकॉर्ड नहीं लिए जाएंगे, जैसे खतौनी, जमाबंदी या किसी भी तरह की भूमि रिकॉर्ड। शिमला हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े किसान-बागवान संगठन संयुक्त किसान मंच की मांग पर प्रदेश सरकार ने छोटे बागवानों को बड़ी राहत दी है। मार्केट इंटरवेंशन स्कीम (एमआईएस) में सेब बेचने वाले ऐसे बागवान, जिन्होंने सौ बोरी से कम सेब बेचा था, उनसे अब राजस्व रिकॉर्ड यानी खतौनी, जमाबंदी या अन्य भूमि दस्तावेज नहीं लिए जाएंगे। सरकार के निर्देशों के बाद हिमाचल प्रदेश बागवानी उपज विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) ने इस संबंध में बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी है। एचपीएमसी की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि एमआईएस सीजन 2025 के दौरान निगम के खरीद केंद्रों पर सौ से कम सेब की बोरियां लाने वाले किसानों को केवल फ्रूट रसीद के आधार पर भुगतान किया जाएगा। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार के राजस्व दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य नहीं होगा। हालांकि, जिन बागवानों की ओर से सौ से अधिक सेब की बोरियां बेची गई हैं, उनसे पूर्व की तरह र...