Posts

हिमाचल प्रदेश : - 240 एमबीबीएस प्रशिक्षु चंबा मेडिकल कॉलेज से सात दिन के लिए निलंबित, जानें वजह

हिमाचल प्रदेश में मेडिकल कॉलेज चंबा में 2021 और 2025 बैच के 240 एमबीबीएस प्रशिक्षुओं को सात दिन की छुट्टी दी गई है। परीक्षाओं में उपस्थित न होने पर मेडिकल कॉलेज चंबा के 2021 और 2025 बैच के 240 एमबीबीएस प्रशिक्षु सात दिन के लिए निलंबित कर दिए गए हैं। ये सभी प्रशिक्षु दिसंबर में परीक्षाओं के वक्त छुट्टी पर चले गए थे। अब अनुशासन कमेटी की सिफारिशों के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने सख्त रुख अपनाया है। इतना ही नहीं, कॉलेज प्रशासन ने क्लास और गर्ल रिप्रेजेंटेटिव भी निलंबित कर दिए हैं। साल 2021 का एमबीबीएस प्रशिक्षुओं का बैच अब स्पोर्ट्स और अन्य गतिविधि में हिस्सा नहीं ले पाएगा। 2025 का बैच 2028 तक किसी भी गतिविधि में अब भाग नहीं ले पाएगा। साथ ही स्टूडेंट एसोसिएशन को एक हफ्ते के लिए निलंबित किया गया है। क्लास और गर्ल रिप्रेजेंटेटिव चार साल तक एसोसिएशन के चुनाव में भाग नहीं ले सकेंगे। जानकारी के अनुसार पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रही परीक्षाओं से 2021 का एमबीबीएस बैच गायब था। 15 दिसंबर को उनकी परीक्षाएं शुरू हुई थी, जो कि 31 दिसंबर तक चलीं। यह परीक्षाएं यूनिवर्सिटी की नहीं होती...

हिमाचल प्रदेश : - शराब पीते हुए पत्नी की ह-त्या, शरीर पर चोटों के निशान, लोहे की रॉड से पीट-पीटकर

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट-पीटकर मा-र डाला। नगरोटा सूरियां रेलवे स्टेशन के समीप एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 35 वर्षीय प्रवासी युवक सोनू ने शराब के नशे में लोहे की रॉड से अपनी पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर ह-त्या कर दी। आरोपी पिछले करीब दस वर्षों से क्षेत्र में रह रहा था। सोनू बहरूपिया बनकर लोगों का मनोरंजन कर परिवार का पालन-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि मृ-तका उसकी दूसरी पत्नी थी। जानकारी के अनुसार प्रवासी सोनू ने सुबह अपने पड़ोसियों को बताया कि उसकी पत्नी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। इस पर पड़ोसियों ने भी मृतका को श्मशानघाट ले जाने की तैयारी शुरू कर दी लेकिन अंतिम संस्कार से पहले जब महिलाओं ने मृतका को नहलाने के लिए उसके कपड़े उतारे तो शरीर पर गहरी चोटों के निशान देखकर उन्हें कुछ शक हुआ। महिलाओं ने जब उसके पति सोनू से इन चोटों बारे पूछा तो वह वहां से भागने लगा, जिसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया गया। इसके बाद इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। प्रधान ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही डीएसपी जवाली वीरी सिंह ...

हिमाचल प्रदेश : - मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट के फैसले पर बड़ा बयान दिया, जानें क्या कहा

प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने समय पर पंचायत चुनाव करवाने को लेकर प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। हिमाचल में पंचायत चुनाव को समय पर करवाने को लेकर प्रदेश हाईकोर्ट में की ओर से आए फैसले पर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। शुक्रवार को शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में सीएम सुक्खू ने कहा कि हाईकोर्ट ने जो पंचायत चुनाव पर फैसला दिया है, वो किस कानून के तहत दिया है, जबकि प्रदेश में आपदा प्रबंधन अधिनियम लागू है। इसका मतलब तो यह हुआ कि आपदा प्रबंधन अधिनियम के कोई मायने ही नहीं हैं। सीएम ने आगे कहा, 'अच्छा तो यह होता कि वो(कोर्ट) सरकार से पूछते, हम तो खुद ही चाहते हैं कि अप्रैल-मई में चुनाव हो। बच्चों की परीक्षाएं खत्म हो। लेकिन अब कानूनी व्याख्या की बात है। क्योंकि जो हाईकोर्ट के फैसले आ रहे हैं, उसमें कहीं न कहीं कानून की व्याख्या नहीं हो रही और मनमाने(आरबिर्टरी) निर्णय हो रहे हैं। हमारा मानना है कि प्रदेश में आपदा एक्ट लगा है और एक्ट के तहत सभी चीजों की संभावनाओं को लेकर आगे बढ़ा जाता है।' सीएम ने कहा कि फैसले का अध्ययन करें...

Himachal Bus Accident : - सिरमौर के हरिपुरधार में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 12 लोगों की मौ-त हो गई; 45 यात्री सवार थे।

Himachal Pradesh Bus Crash : -  शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में अभी तक बारह लोग मर गए हैं और कई घायल हैं। रेस्क्यू टीम बचाव कार्य कर रही है। फिलहाल, बहुत से लोग फंसे होने की आशंका है। सिरमौर जिले के हरिपुरधार में निजी बस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को घटनास्थल से निकाला जा रहा है। वहीं बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। ये बस कुपवी से शिमला जा रही थी। जो हरिपुरधार के पास 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जानकारी के अनुसार बस में 45 लोग सवार थे। स्थानीय लोग हादसे में घायलों को बाहर सड़क तक लेकर आ रहे हैं। घटना के बाद मौके पर चीखों पुकार मची है। हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए हैं। एसपी सिरमौर, निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि सिरमौर जिले में हरिपुरधार के पास कुपवी से शिमला जा रही एक प्राइवेट बस के सड़क से नीचे गिरने से हुए हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बस में 30-35 लोग सवार थे। और जानकारी का इंतजार है। मैं मौके पर जा रहा हूं। पुलिस और दूसरी बचाव ट...

हिमाचल प्रदेश : - हाईकोर्ट ने असिस्टेंट स्टाफ नर्सों की भर्ती पर अंतरिम रोक लगा दी; जानें आवेदन प्रक्रिया

राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट स्टाफ नर्सों की भर्ती के लिए निकाले गए विज्ञापन पर अंतरिम रोक लगा दी है, जो अगली सुनवाई तक चलेगी। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट स्टाफ नर्सों की भर्ती के लिए निकाले गए विज्ञापन पर अगली सुनवाई तक अंतरिम रोक लगा दी है। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश रोमेश वर्मा की खंडपीठ ने माना कि 22 मार्च 2019 की अधिसूचना के आधार पर की जा रही भर्ती संविधान के अनुच्छेद 309 और सुप्रीम कोर्ट के स्टेट ऑफ कर्नाटक बनाम उमा देवी मामले में दिए फैसले के सिद्धांतों के विपरीत हैं। अदालत ने स्पष्ट किया कि हालांकि, इस विज्ञापन के तहत आवेदनों को स्वीकार करने की प्रक्रिया जारी रह सकती है, लेकिन इसके आगे की चयन प्रक्रिया अगली सुनवाई तक स्थगित रहेगी। एक याचिकाकर्ता ने भर्ती प्रक्रिया में आयु सीमा और आरक्षण नियमों पर सवाल उठाए हैं। अदालत ने सुनवाई के दौरान ये पाया अदालत ने सुनवाई के दौरान पाया कि भर्ती प्रक्रिया राज्य सरकार की ओर से समय-समय पर जारी उन निर्देशों और अधिसूचनाओं का उल्लंघन करती दिख रही है जो सरकारी सेवा में प्र...

हिमाचल प्रदेश : - हाईकोर्ट ने फैसला बदला: अपराध कितना भी जघन्य हो, नाबालिग की जमानत नहीं रोक सकते

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि बच्चों द्वारा किए गए अपराध, कितना भी गंभीर या जघन्य हो, जमानत देना अनिवार्य है। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि बच्चों की ओर से किया गया अपराध कितना भी गंभीर या जघन्य क्यों न हो, उसे जमानत देना एक अनिवार्य नियम है। केवल विशेष परिस्थितियों में ही उसकी जमानत रोकी जा सकती है। मामला जिला ऊना का है, जहां एक नाबालिग लड़की पर अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक की हत्या करने का आरोप था। पुलिस जांच में पाया गया कि लड़की और साथियों ने युवक के साथ मारपीट की, जिसका वीडियो भी सामने आया था। नाबालिग की जमानत अर्जी को पहले जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ऊना और फिर सत्र न्यायालय ने यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि अपराध अत्यंत जघन्य प्रकृति का है और इससे समाज में रोष है। न्यायाधीश विरेंद्र सिंह की कोर्ट ने निचली अदालतों के फैसलों को पलटते हुए कहा कि जेजे एक्ट की धारा 12 में होगा अनिवार्य शब्द का इस्तेमाल किया गया है। इसका अर्थ है कि अपराध की प्रकृति गौण है। नाबालिग के मामले में अपराध की गंभीरता जमानत रोकने का आधार नहीं हो सकती। जमानत तभी रोकी जा सकती है, जब ठोस सबूत हों कि बाहर...

HP Panchayat Election : - हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों को समय पर करवाने के लिए हाईकोर्ट का अंतिम निर्णय, पढ़ें

  हाईकोर्ट ने शुक्रवार सुबह पंचायत चुनाव को समय पर करवाने की याचिका पर अंतिम निर्णय लिया। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में पंचायत चुनाव को समय पर करवाने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद शुक्रवार सुबह अंतिम फैसला आया । अदालत ने राज्य निर्वाचन आयोग को 30 अप्रैल से पहले चुनाव करवाने के आदेश पारित किए। साथ ही हाईकोर्ट ने पंचायतीराज विभाग, चुनाव आयोग और राज्य सरकार को आपस में बैठकर पंचायत चुनाव समय पर करवाने के लिए रणनीति बनाने को कहा।  अदालत ने कहा कि सांविधानिक संस्थाओं को बनाए रखने के लिए चुनाव को अनिश्चितकाल तक स्थगित नहीं किया जा सकता। इस मामले की सुनवाई न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश रोमेश वर्मा की खंडपीठ ने की। अदालत के आदेशानुसार 20 फरवरी से पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। 30 अप्रैल को चुनाव होंगे। 7 जनवरी को हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा था फैसला बीते 7 जनवरी को सभी पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रखा था। बुधवार को सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता ने पंचायती राज चुनाव को समय पर न करवाने पर अपनी ...

Himachal Pradesh Congress: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा, मनरेगा बचाओ अभियान 10 से

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त जिला अध्यक्षों की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मनरेगा का नाम बदलकर उसे कमजोर करने के खिलाफ मनरेगा बचाओ संग्राम किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि केंद्र सरकार के मनरेगा का नाम बदलकर उसे कमजोर करने के खिलाफ मनरेगा बचाओ संग्राम किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त जिला अध्यक्षों की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए विनय कुमार ने 10 जनवरी से शुरू होने वाले मनरेगा बचाओ संग्राम को अंतिम रूप दिया। अभियान के प्रभावी संचालन के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर कोऑर्डिनेटर नियुक्त करने का भी निर्णय लिया गया। विनय कुमार ने बताया कि 10 जनवरी को प्रत्येक जिले में जिला अध्यक्ष प्रेसवार्ता करेंगे, जिसमें संबंधित जिलों के मंत्री, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। 11 जनवरी को प्रमुख स्थलों और राष्ट्रीय नेताओं की प्रतिमाओं के समक्ष एक दिवसीय सांकेतिक उपवास रखा जाएगा। 12 से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलेगा, जबकि 30 जनवरी क...

Himachal Statehood Day 2026 : - मुख्यमंत्री परागपुर में राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे

Himachal Statehood Day 2026 : - 25 जनवरी को हिमाचल प्रदेश का 56वां पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाया जाएगा। पूर्ण राज्यत्व दिवस इस बार कांगड़ा जिले के परागपुर में मनाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह कांगड़ा जिले के परागपुर में आयोजित करने का फैसला लिया है। देहरा उपमंडल के तहत जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से वीरवार को इस बाबत अधिसूचना जारी की गई। उपायुक्त कांगड़ा और पुलिस अधीक्षक देहरा गोपीपुर को कार्यक्रम के सुचारु आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां समय रहते पूरी करने को कहा गया है। पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह में विभिन्न विभागों की सहभागिता रहेगी, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियां और प्रदेश की उपलब्धियों को दर्शाने वाले कार्यक्रम शामिल होंगे। 

हिमाचल प्रदेश : - स्कूल शिक्षा बोर्ड ने विशेष अंक सुधार परीक्षा के परिणामों को जारी किया, जिसमें इतने विद्यार्थियों ने भाग लिया था

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सितंबर 2025 में राज्य मुक्त विद्यालयों में 10वीं और 12वीं कक्षा की विशेष अंक सुधार परीक्षाओं का परिणाम जारी किया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सितंबर में आयोजित हुई विशेष अंक सुधार परीक्षा का परिणाम आठ जनवरी को घोषित किया। इस दौरान 10वीं कक्षा से 1674, जबकि 12वीं कक्षा से 740 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि सितंबर में एसओएस के तहत परीक्षा आयोजित की गई। इस विशेष अंक सुधार परीक्षा में 10वीं कक्षा का परिणाम 77.84 फीसदी रहा है। इस दौरान 1303 विद्यार्थियों का परिणाम पीआरसी, 78 का पीआरएस, 194 का आरएलई और 99 विद्यार्थियों का परिणाम आरएलडी रहा है। 12वीं कक्षा में 660 विद्यार्थियों का परिणाम पीआरसी, 47 का पीआरएस, 16 आरएलई और 17 अभ्यर्थियों का परिणाम आरएलडी घोषित किया है, जबकि कक्षा का कुल परिणाम 89.19 फीसदी रहा है। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी री चेकिंग के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एसओएस अध्ययन केंद्रों के माध्यम से 23 जनवरी तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान उन्हें 800 रुपये प्र...

कथित दुष्कर्म मामला : - सिंगर रॉकी मित्तल और हरियाणा भाजपा अध्यक्ष को कोर्ट से बड़ी राहत, पीड़िता की याचिका रद्द

कसौली कोर्ट ने हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल को बड़ी राहत दी है। पीड़िता की पुनर्विचार याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल को कसौली कोर्ट ने कथित दुष्कर्म केस में राहत दी है। कोर्ट ने पीड़िता के मामले को फिर से शुरू करने की याचिका को खारिज कर दिया और दुष्कर्म मामले की पुलिस रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया। वीरवार को न्यायालय ने यह निर्णय सुनाया क्योंकि कोई सबूत नहीं था। इसके परिणामस्वरूप, न्यायाधीश ने पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को सही ठहराया और केस को खारिज कर दिया। हालांकि, अब पीड़िता दोबारा से अपील कर सकती है। इससे पहले मामले में 31 दिसंबर 2025 को बहस हुई थी। दोनों पक्षों के वकीलों ने इसमें अपनी-अपनी बहस की। वहीं न्यायाधीश ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस पर वीरवार को न्यायालय ने फैसला पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट के पक्ष में दे दिया। कसौली पुलिस ने दो माह से अधिक समय तक इस केस की जांच की थी लेकिन सबूत नहीं मिले। पीड़िता ने अपना मेडिकल करवाने से भी इनकार कर दिया था। पुराना मामला होने के कारण पुलिस को केस में न त...

हिमाचल प्रदेश : - खुली सिगरेट बेचने पर इतने हजार जुर्माना लगेगा, मौके पर ही भुगतान किया जाएगा

सरकार ने पांच विभागों को खुली सिगरेट बेचने पर जुर्माना लगाने का अधिकार दिया है। हिमाचल प्रदेश में खुली सिगरेट बेचने पर  नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार ने पांच विभागों को जुर्माना लगाने की शक्तियां दी हैं। इनमें स्वास्थ्य, कराधान एवं आबकारी विभाग, होम, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज और शहरी विकास विभाग शामिल हैं। खुली सिगरेट बेचने पर दुकानदारों पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसे तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। कानून के उल्लंघन करने वालों से मौके पर ही जुर्माना वसूला जा सकेगा। स्वास्थ्य विभाग में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, सीनियर मेडिकल ऑफिसर, फूड सेफ्टी ऑफिसर और ड्रग इंस्पेक्टर, गृह विभाग में सहायक उप-निरीक्षक स्तर से ऊपर के पुलिस अधिकारी, शहरी विकास विभाग में नगर निगम, नगर परिषद और पंचायत स्तर के अधिकारी भी कार्रवाई कर सकेंगे।

हिमाचल प्रदेश : - प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की बेरहमी से पिटाई, इलाज के दौरान म-र गया; चंडीगढ़ से टैक्सी में आया

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में कुछ लोगों ने एक युवक को जमकर पीटा। युवा अपनी प्रेमिका से मिलने हिमाचल गया था। कुल्लू अस्पताल में गंभीर घायल युवक ने अपनी जान दे दी। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू व मंडी की सीमा पर बसे गाड़ागुशैणी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्रेमिका से मिलने आए उसके कथित प्रेमी की कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी है। जिसके बाद प्रेमी की कुल्लू अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मामले को लेकर पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार प्रेमिका से मिलने के लिए प्रेमी बुधवार को चंडीगढ़ से हरियाणा नंबर की टैक्सी करके आया था। इस दौरान उसके साथ बंजार के जिभी में कुछ लोगों ने पिटाई की और गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने देर रात को जिला अस्पताल कुल्लू में दम तोड़ दिया है। मृतक युवक की पहचान दीपक कुमार झा के रुप में हुई है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है।

हिमाचल प्रदेश : - एचआरटीसी बस में किसान को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया, बदमाश लाखों की नकदी और सामान लेकर भाग गया

दिल्ली से पांवटा साहिब जा रही एचआरटीसी बस में एक विचित्र घटना हुई है। दिल्ली से पांवटा साहिब जा रही एचआरटीसी बस में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात शातिर ने एक किसान यात्री को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर लाखों रुपये पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार  जिला सिरमौर के गांव दुगाना निवासी ट्रांसपोर्टर एवं किसान बलबीर पुंडीर को बस में नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद शातिर पुंडीर के पास माैजूद लाखों रुपये उड़ाकर फरार हो गया। बस का रूट जयपुर से बाया दिल्ली था। इसी दाैरान शातिर ने नशीली चीज सुंघाकर नकदी व अन्य सामान उड़ा लिया। वहीं बस स्टाफ ने नशे मे सोचकर किसान को रात 10:00 बजे बस स्टैंड पर उतार दिया। ठंड में किसान सुबह 6:00 बजे तक बेहोशी पड़ा रहा। परिजनों को पता चला तो उसके बाद सिविल अस्पताल साहिब में उपचार के लिए पहुंचाया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। डीएसपी पांवटा साहिब साहब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलने पर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है।

हिमाचल प्रदेश : - चंबा-तीसा रोड पर एक सड़क दुर्घटना में एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरे नाले में गिर गया, जिसमें तीन लोग मा-रे गए।

हिमाचल प्रदेश में एक सड़क हादसे में तीन लोग म-र गए। बीती रात चंबा-तीसा रोड पर एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर गुणु नाला में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति माैके पर म-र गया। दो अन्य ने चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान म-र गए। हादसे की पुष्टि करते हुए एसपी चंबा विजय सकलानी ने कहा कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पठानकोट-भरमौर हाईवे पर लोथल पुल के पास बीती रात ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। गनीमत ये रही कि हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।  बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार रात 10:00 बजे के करीब हुई है।

हिमाचल प्रदेश : - RTO ने अपनी ही स्कूटी और सरकारी वाहन का चालान किया, चर्चा में आईं लेडी सिंघम के नाम से मशहूर सोना चंदेल

हाल ही में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोना चंदेल चर्चा में हैं। कारण कुछ ऐसा है। उसने अपने ही सरकारी वाहन का चालान कर दिया। यही नहीं, घर के लोगों को भी नहीं छोड़ा। ईमानदारी से उन्होंने चालान काटा और अपनी जेब से भरा भी। परिवहन विभाग की आरटीओ सोना चंदेल इन दिनों लेडी सिंघम के नाम से खूब चर्चा में हैं। इसके पीछे उनके द्वारा किए गए दो चालान हैं। एक चालान उन्होंने अपनी सरकारी गाड़ी का कर दिया, जबकि एक चालान अपने ही परिवार के एक सदस्य का किया है।  परिवार के सदस्य का भी किया चालान प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें जुलाई 2025 में विभाग की ओर से बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के वाहनों के चालान करने व लोगों को जागरूक करने के निर्देश हुए। इसके बाद उन्होंने आईटीआई नाहन के समीप नाका लगाया। नाके के दौरान जो वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के पाए गए उनके टीम चालान कर रही थी। तभी उनके एक परिवार के सदस्य भी स्कूटी लेकर आए। उस पर भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी थी। उन्होंने बिना किसी सोच विचार ओर देरी के स्कूटी का भी चालान कर दिया। हालांकि इसके पैसे बाद में अ...

हिमाचल प्रदेश : - सरकार ने नीति में संशोधन किया: करुणामूलक नौकरियों के लिए अब निदेशालय नियुक्ति पत्र देगा

सरकार ने करुणामूलक रोजगार नीति में आंशिक संशोधन करते हुए जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (IT) के पदों को एकीकृत करने का फैसला किया है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने करुणामूलक रोजगार नीति में आंशिक संशोधन करते हुए जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के पदों को एकीकृत व्यवस्था में लाने का निर्णय लिया है। संबंधित आदेश प्रधान सचिव वित्त ने जारी किए हैं। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब तक करुणामूलक आधार पर नियुक्ति करने की शक्ति संबंधित प्रशासनिक विभाग के पास थी। संशोधित प्रावधान में यह व्यवस्था बरकरार रहेगी, लेकिन जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के रूप में जॉब ट्रेनी के पदों पर करुणामूलक नियुक्ति के मामलों में प्रक्रिया बदली गई है। नई व्यवस्था के अनुसार ऐसे मामलों में संबंधित विभाग सभी आवश्यक औपचारिकताएं और पूर्व-आवश्यकताएं पूरी करने के बाद प्रस्ताव को कार्मिक विभाग के अंतर्गत निदेशालय भर्ती को भेजेगा। भर्ती निदेशालय से ही इन मामलों में औपचारिक नियुक्ति प्रस्ताव और नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। इससे जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के पदों पर करुणामूलक नियुक्तियों को एक समान और केंद्रीकृत ढांचे में लाने में मदद मिल...

हिमाचल प्रदेश : - MIS में सेब बेचने वाले छोटे बागवानों को बड़ी राहत: 100 बोरी से कम पर राजस्व दस्तावेज नहीं देने होंगे

हिमाचल प्रदेश में एमआईएस के तहत सेब बेचने वाले बागवानों से, जो सौ बोरी से कम सेब बेचते थे, राजस्व रिकॉर्ड नहीं लिए जाएंगे, जैसे खतौनी, जमाबंदी या किसी भी तरह की भूमि रिकॉर्ड। शिमला हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े किसान-बागवान संगठन संयुक्त किसान मंच की मांग पर प्रदेश सरकार ने छोटे बागवानों को बड़ी राहत दी है। मार्केट इंटरवेंशन स्कीम (एमआईएस) में सेब बेचने वाले ऐसे बागवान, जिन्होंने सौ बोरी से कम सेब बेचा था, उनसे अब राजस्व रिकॉर्ड यानी खतौनी, जमाबंदी या अन्य भूमि दस्तावेज नहीं लिए जाएंगे। सरकार के निर्देशों के बाद हिमाचल प्रदेश बागवानी उपज विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) ने इस संबंध में बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी है। एचपीएमसी की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि एमआईएस सीजन 2025 के दौरान निगम के खरीद केंद्रों पर सौ से कम सेब की बोरियां लाने वाले किसानों को केवल फ्रूट रसीद के आधार पर भुगतान किया जाएगा। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार के राजस्व दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य नहीं होगा। हालांकि, जिन बागवानों की ओर से सौ से अधिक सेब की बोरियां बेची गई हैं, उनसे पूर्व की तरह र...

हिमाचल प्रदेश : - सीएम सुक्खू ने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए वरिष्ठ निवास पॉलिसी बनाई जाएगी।

सीनियर रेजिडेंटशिप में जीडीओ कोटा 66 प्रतिशत होगा, मुख्यमंत्री ने कहा। अभी सीधी भर्ती और जीडीओ का अनुपात 50-50 प्रतिशत है। उनका कहना था कि चंबा, नाहन, हमीरपुर और नेरचौक के चिकित्सा विश्वविद्यालयों में नए विषयों में एमडी और एमएस की पढ़ाई होगी। इससे स्वास्थ्य क्षेत्र में आधारभूत सुधार होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को स्वास्थ्य शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए सीनियर रेजिडेंटशिप पॉलिसी बनाई जाएगी। इस पॉलिसी के तहत सीनियर रेजिडेंट के पदों का युक्तिकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीनियर रेजिडेंटशिप में जीडीओ का कोटा 66 प्रतिशत किया जाएगा। अभी इसका अनुपात जीडीओ व सीधी भर्ती में 50-50 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय चंबा, नाहन, हमीरपुर व नेरचौक में नए विषयों में एमडी व एमएस करवाई जाएगी। इससे  स्वास्थ्य क्षेत्र में आधारभूत संरचना और सुदृढ़ होगी। सुक्खू ने कहा कि जो डीएम और एमसीएच सुपरस्पेशलिस्ट फील्ड में हैं उन्हें चिकित्सा महाविद्यालय में निय...

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड : - 10वीं-12वीं कक्षा का परिणाम तय शेड्यूल में मूल्यांकन हुआ तो रिकॉर्ड समय में मिलेगा।

शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित करने की तिथि 30 अप्रैल रखी है, जिसके लिए पहली अप्रैल को परीक्षाएं समाप्त होने के बाद से 2 अप्रैल से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य को शुरू करने की बात कही है।  शैक्षणिक सत्र 2025-26 की 10वीं-12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का तय शेड्यूल के तहत मूल्यांकन हुआ तो हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड रिकॉर्ड समय में रिजल्ट घोषित करेगा। शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित करने की तिथि 30 अप्रैल रखी है, जिसके लिए पहली अप्रैल को परीक्षाएं समाप्त होने के बाद से 2 अप्रैल से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य को शुरू करने की बात कही है। शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाओं के बाद 18 दिन में मूल्यांकन कार्य पूरा करने का लक्ष्य तय किया है, ताकि रिजल्ट से जुड़ी अन्य औपचारिकताओं को समय रहते पूरा किया जा सके। मूल्यांकन का कार्य 22 अप्रैल को समाप्त करने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद आठ दिन का समय अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि, जांच और अनुमोदन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए रखा गया है। उल्लेखनीय है कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 का परीक्षा परिणाम शिक्षा बोर्ड ने 18 मई को किया था,  ...

हिमाचल प्रदेश : - कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड की राज्य और जिला इकाइयां टूट गईं, नई कार्यकारिणी बनाने का आदेश

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड विंग को अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी देसाई ने भंग कर दिया है। वहीं, एक नवीन कार्यकारिणी को जल्द से जल्द बनाने का आदेश दिया गया है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड विंग को और प्रभावशाली व मजबूत बनाने के उद्देश्य से इसकी राज्य कार्यकारिणी और जिला इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी देसाई ने यंग ब्रिगेड की प्रदेश अध्यक्ष नेहा मेहता को नई कार्यकारिणी के जल्द गठन के निर्देश दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष एवं एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि यंग ब्रिगेड की नई कार्यकारिणी के गठन में सभी क्षेत्रों व वर्गों के ऊर्जावान युवाओं को शामिल किया जाएगा। नेहा मेहता ने अपनी नियुक्ति के लिए कांग्रेस हाईकमान सहित सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा एवं प्रदेश के तमाम वरिष्ठ पार्टी नेताओं का आभार जताया। कहा कि कांग्रेस पार्टी व संगठन की मजबूती के लिए सभी का सहयोग लिया जाएगा। नई कार्यका...

नेरचौक मेडिकल कॉलेज का मामला : - रैगिंग के झूठे आरोप लगाकर प्रशिक्षु डॉक्टर ने पहले मारपीट के लिए उकसाया

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में एक प्रशिक्षु डॉक्टर ने उसके साथ मारपीट करने के दो अन्य सीनियर प्रशिक्षु डॉक्टरों पर आरोप लगाए, वह नशे में था। कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी ने कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं। श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में सेकेंड ईयर के प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ मारपीट मामले में कई खुलासे हुए हैं। जिस प्रशिक्षु डॉक्टर ने उसके साथ मारपीट के आरोप दो अन्य सीनियर प्रशिक्षु डॉक्टरों पर लगाए थे, वो नशे का आदि निकला। यही नहीं, शिकायतकर्ता प्रशिक्षु डॉक्टर ने शिकायत के बाद अपने केस को वापस लेने की एवज में सीनियर प्रशिक्षु डॉक्टरों से पैसों की मांग भी की थी। यह सारी बातें कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी द्वारा की गई जांच में सामने आई हैं। श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक के प्राचार्य डॉ. डीके वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच के बाद मारपीट करने वाले दोनों थर्ड ईयर के प्रशिक्षु डॉक्टरों को 1 वर्ष के लिए होस्टल से जबकि तीन महीनों के लिए कक्षाओं से निष्कासित करने के साथ ही 20-20 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। जबकि शिकायत करने वाले प्रशिक्षु डॉक्टर को 6 हफ्...

हिमाचल प्रदेश : - हाईकोर्ट ने निर्णय दिया कि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को सामान्य श्रेणी में शिफ्ट नहीं किया जा सकता।

कोर्ट ने निर्णय दिया कि यदि किसी आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार ने चयन प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर छूट (रिलैक्स स्टैंडर्ड) लाभ प्राप्त किया है, तो उसे बाद में सामान्य श्रेणी की सीटों पर समायोजित नहीं किया जा सकता। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सहायक अभियंता (विद्युत) भर्ती प्रक्रिया को चुनौती देने वाली एक याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि यदि किसी आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार ने चयन प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर छूट (रिलैक्स स्टैंडर्ड) लाभ उठाया है तो उसे बाद में सामान्य श्रेणी की सीटों पर समायोजित नहीं किया जा सकता है। न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की अदालत ने स्पष्ट किया कि यह कानून अब पूरी तरह स्थापित हो चुका है कि आरक्षित श्रेणी के वे उम्मीदवार जो किसी भी स्तर पर रियायती मानकों जैसे उम्र, अनुभव या कट-ऑफ में छूट का लाभ लेते हैं, वे सामान्य श्रेणी की रिक्तियों के लिए विचार किए जाने के पात्र नहीं रह जाते। अदालत ने कहा कि रिकॉर्ड के मुताबिक याचिकाकर्ता ने स्क्रीनिंग टेस्ट के दौरान ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए निर्धारित कम अंकों की छूट का लाभ उठाया था। चूंकि उन्होंने इस स्तर पर श्रेणीगत छू...

हिमाचल प्रदेश : - जनता को महंगाई का झटका लगा: सीमेंट की कीमत पांच रुपये प्रति बैग बढ़ गई और सरिया 500 रुपये महंगा हुआ

हिमाचल प्रदेश की जनता महंगाई से परेशान है। ध्यान दें कि प्रमुख कंपनियों ने सीमेंट की कीमत पांच रुपये प्रति बैग बढ़ा दी है। हिमाचल में नववर्ष के पहले ही सप्ताह में सीमेंट कंपनियों ने दाम बढ़ाकर लोगों को महंगाई का झटका दे दिया है। प्रदेश में प्रमुख कंपनियों ने सीमेंट के दाम पांच रुपये प्रति बैग बढ़ा दिए हैं, जो मंगलवार से लागू होंगे। एसीसी सुरक्षा सीमेंट जो पहले 390 रुपये प्रति बैग में मिलता था, अब उसकी कीमत बढ़कर 395 रुपये प्रति बैग हो गई है। एसीसी गोल्ड सीमेंट के दाम बढ़कर 435 से 440 रुपये प्रति बैग हो गए हैं। अंबुजा सीमेंट के दाम 400 से बढ़कर 405 रुपये प्रति बैग हो गए हैं। अल्ट्राटेक सीमेंट के दाम भी पांच रुपये बढ़े हैं। अब अल्ट्राटेक सीमेंट का बैग 400 रुपये में मिलेगा। सरिए के दाम भी बढ़ गए हैं। एक सप्ताह में दाम में करीब 500 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है। अब एक क्विंटल सरिया 5500 के बजाय 6000 रुपये में मिलेगा। एसीसी सीमेंट विक्रेता पवन कुमार ने बताया कि कंपनी की ओर से दाम बढ़ाने की सूचना मिल चुकी है और नए रेट तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। लगातार बढ़ रही उत्पादन लागत औ...

हिमाचल प्रदेश : - भाजपा हिमाचल प्रदेश में जन जागरण अभियान चलाएगी, जिला स्तर पर प्रेस वार्ताएं

भाजपा के मीडिया संयोजक करण नंदा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वीबी जीराम जी जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। हिमाचल में भाजपा का मीडिया विभाग वीबी जीराम जी जन जागरण अभियान चलाएगा। इस दौरान प्रदेश में 9 से 14 जनवरी तक प्रदेश भर में जिला स्तर पर प्रेस वार्ताएं आयोजित की जाएंगी। भाजपा के मीडिया संयोजक करण नंदा ने कहा कि इस अभियान से कांग्रेस के भ्रम का पर्दाफाश किया जाएगा। करण नंदा ने बताया कि नौ जनवरी को सोलन में आयोजित प्रेस वार्ता को सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप संबोधित करेंगे। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद, प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज तथा जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल उपस्थित रहेंगे। इसी दिन देहरा में विधायक विक्रम ठाकुर प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर मीडिया सह-संयोजक संजीव शर्मा तथा जिला अध्यक्ष अजय खट्टा उपस्थित रहेंगे। नौ जनवरी 2026 को कुल्लू में आयोजित प्रेस वार्ता को पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर संबोधित करेंगे। उनके साथ प्रवक्ता अखिलेश कपूर, मीडिया सह-संयोजक दानवेंद्र, भीम सेन तथा जिला अध्यक्ष अमित सूद उपस्थित रहेंगे। पालमपुर में वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक ...

हिमाचल प्रदेश : - शिमला में बद्दी के निकट हिम चंडीगढ़ नामक नया शहर बनाया जाएगा

शिमला सब्जी मंडी में लगभग 400 करोड़ रुपये का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा, सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया। हमीरपुर शहर का सौंदर्यीकरण करने के लिए 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को पीटरहॉफ, शिमला में आयोजित स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर के तहत सिटीजन कनेक्ट प्रोग्राम के द्वितीय चरण का शुभारंभ करते हुए कहा कि आत्मनिर्भरता के पथ पर अग्रसर हिमाचल प्रदेश निरंतर सकारात्मक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। बढ़ती जनसंख्या, शहरीकरण और नागरिकों की उभरती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार शहरी विकास की नई, समावेशी और टिकाऊ दिशा निर्धारित कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी लघु दुकानदार सुख कल्याण योजना, 15 म्युनिसिपल शेयर्ड सर्विसेज सेंटर, 9 ऑनलाइन सर्विस, मुख्यमंत्री शहरी डिजिटल पहचान योजना, स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत पुरस्कार योजना, सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट-हमीरपुर एवं शिमला तथा शहरी विकास विभाग में हाइड्रोलिक पार्किंग का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी लघु दुकानदार सुख कल्याण योजना के लाभार्थियों को सेटलमेंट लेटर तथा अमृत ...

छात्रा माै-त मामला : - शिक्षा विभाग की वरिष्ठ समिति ने जांच शुरू की, छात्रों और शिक्षकों से पूछा

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बुधवार को एक उच्च स्तरीय तथ्य खोज समिति को कॉलेज भेजा, जो छात्रा की संदिग्ध मौ-त और उससे जुड़े कथित रैगिंग और यौन उत्पीड़न मामले की जांच करेगी। धर्मशाला राजकीय महाविद्यालय की 19 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौ-त व उससे जुड़े कथित रैगिंग और यौन उत्पीड़न मामले की जांच के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से गठित उच्च स्तरीय तथ्य खोज समिति बुधवार को कॉलेज पहुंची। समिति ने मौके पर पहुंचकर मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच शुरू कर दी है। उच्च शिक्षा विभाग की इस उच्चस्तरीय समिति की अध्यक्षता अतिरिक्त निदेशक (कॉलेज) डॉ. हरिश कुमार कर रहे हैं। समिति में प्रदेश के तीन राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य तथा शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधीक्षक सहित कुल पांच सदस्य शामिल हैं। जांच के दौरान समिति ने कॉलेज प्रशासन, प्रबंधन और अन्य संबंधित पक्षों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा छात्राओं से बातचीत कर उनके बयान दर्ज किए गए। समिति ने कॉलेज परिसर की व्यवस्थाओं, उपलब्ध दस्तावेजों और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों का भी बारीकी से अवलोकन किया। कॉलेज के प्राचार्य राकेश पठानिया ने बताय...

हिमाचल प्रदेश : - मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 419 को जलशक्ति विभाग में करुणामूलक आधार पर नौकरी मिलेगी

जलशक्ति विभाग में करुणामूलक आधार पर 419 नियुक्तियां दी गई हैं, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया। जल शक्ति विभाग में करुणामूलक आधार पर 419 नियुक्तियां दी गई हैं। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि श्रेणी तीन के जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के 100 पदों और मल्टी-टास्क वर्कर के 319 पदों को भरा गया है। इस संबंध में सचिव जल शक्ति विभाग की ओर से इंजीनियर-इन-चीफ को पत्र जारी किए गए हैं। मुकेश ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि सेवा के दौरान अपने परिवार के सदस्यों को खोने वाले व्यक्तियों को सरकारी क्षेत्र में रोजगार प्रदान करने के लिए सरकार सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण अपना रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सेवा करने वालों के आश्रितों को सम्मानजनक आजीविका के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। अग्निहोत्री ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार की ओर से करुणामूलक संबंधी मामलों के बैकलॉग को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।  पूर्व भाजपा सरकार ने करुणामूलक नियुक्तियों के मामलों को लंबित रखा, जबकि वर्तमान सरकार ने इनके वर्षों के इंतजार को समाप्त करते हुए इन्हे...

नालागढ़ धमाका मामला : - दूसरे दिन NIA ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली; बब्बर खालसा और पंजाब सॉवरेनिटी अलायंस ने जिम्मेदारी ली

शनिवार को भी एनआईए चंडीगढ़ से टीम नालागढ़ पहुंची और जरूरी सैंपल लिए। धमाके को प्रतिबंधित बब्बर खालसा इंटरनेशनल और पंजाब सॉवरेनिटी अलायंस ने जिम्मेदार ठहराया है। नालागढ़ पुलिस थाने के समीप हुए संदिग्ध धमाके के मामले में एनआईए की टीम लगातार नालागढ़ में जरूरी सबूत जुटाने में लगी हुई है। वहीं सीआईडी के अधिकारियों ने डेरा डाल दिया है। शनिवार को दूसरे दिन भी एनआईए चंडीगढ़ से टीम नालागढ़ पहुंची और जरूरी सैंपल लिए। टीम करीब पांच घंटे तक     यहां पर रही। साथ ही उन्होंने आसपास लगे कई सीसीटीवी फुटेज खंगाली। बताया जा रहा है कि टीम ने आसपास भी कई लोगों से पूछताछ की और इसमें किसी संदिग्ध या धमाके से संबंधित कोई जानकारी होने के बारे में पूछा। वहीं अभी एफएसएल की रिपोर्ट पर पूरा मामला टिका हुआ है। उसमें धमाके को लेकर अहम सबूत मिल सकते हैं। इस मामले में प्रदेश की सुरक्षा एजेंसियों की चूक पर भी सवाल खड़े हो गए हैं क्योंकि उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी है। जांच एजेंसियों के आला अधिकारी भी तीन दिनों से बद्दी में डटे हुए हैं। मामले की जांच कर रहे एसपी बद्दी ने इस मामले की जांच के लिए कई टीमों को गठन ...

हिमाचल प्रदेश : - तीन मंत्री, नेता प्रतिपक्ष और कई अधिकारी नई फॉर्च्यूनर गाड़ी खरीदना चाहते हैं

तीन मंत्रियों और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को नई फॉर्च्यूनर गाड़ी की चाबियां दी गई हैं। इनकी कीमत लगभग चालीस से पच्चीस लाख रुपये बताई जाती है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और कृषि मंत्री चंद्र कुमार, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी नई गाड़ियों में चलेंगे। तीन लाख किमी की तय माइलेज पूरी करने के बाद नेता प्रतिपक्ष और तीनों मंत्रियों को नई फॉर्च्यूनर गाड़ियों की चाबियां सौंपी गई हैं। नेता प्रतिपक्ष और तीन अन्य मंत्रियों की पुरानी कारें तीन लाख किलोमीटर चल चुकी थीं। ऐसे में सामान्य प्रशासन विभाग को इन्हें बदलने को कहा गया था। पहले तो सामान्य प्रशासन विभाग इन्हें खरीदने को आगे टालता रहा। इसका प्रस्ताव हाल ही में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में गया और मंत्रियों की ओर से दबाव बनने के बाद खरीद को मंजूरी दे दी गई। सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद पिछले दिनों फाॅर्च्यूनर गाड़ियों की खरीद की गई। इनकी कीमत 45 से 50 लाख रुपये तक बताई जा रही है। दो अन्य मंत्री भी अपनी कारें बदलने को बार-बार कह चुके हैं, मगर अभी इनके तीन लाख किलोमीटर पूरे नहीं हु...

मनाली, हिमाचल प्रदेश में नए साल के बाद भी होटलों में 80% ऑक्यूपेंसी

हिमाचल प्रदेश की बर्फबारी पर्यटकों को आकर्षित करती है। नया साल बीतने के बाद होटलों में पर्यटकों की भरमार है। हिमाचल प्रदेश के मनाली में ताजा बर्फबारी से पहाड़ ढक गए हैं, जिससे पूरे देश से पर्यटक आकर्षित हो रहे हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश ट्रैवल एजेंट्स के प्रेसिडेंट हीरा लाल राणा ने कहा कि नए साल के बाद भी होटलों में 80% ऑक्यूपेंसी है और हमें अच्छे कारोबार की उम्मीद है। बर्फबारी बड़ी संख्या में टूरिस्ट को आकर्षित कर रही है। वहीं, एक दिन मौसम साफ रहने के बाद कुल्लू-मनाली और लाहौल की चोटियों में फिर बर्फबारी हुई। सात जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर के कई क्षेत्रों में सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहा। कांगड़ा के गगल हवाई अड्डे पर तीन दिन से उड़ानें रद्द हैं। दृश्यता कम होने के चलते शनिवार को ऊना में ट्रेनें देरी से पहुंचीं। शनिवार को कालका से शिमला की ओर आने वाली तीन ट्रेनें देरी से चलीं। वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। सात जनवरी तक इन जिलों में कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। छह जनवरी को किन्नौर, लाहौल-स्पीति सहित चंबा, कांगड़ा और मंडी के उच्च क्षेत्रों में बर्फ...

छात्रा माै-त मामला : - धर्मशाला कॉलेज के प्रिंसिपल राकेश पठानिया का बयान सामने आया है, पढ़ें क्या कहा

धर्मशाला कॉलेज के प्रिंसिपल राकेश पठानिया ने छात्रा की संदिग्ध मौ-त का बयान दिया है। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में धर्मशाला काॅलेज के प्रिंसिपल राकेश पठानिया का बयान सामने आया है। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में राकेश पठानिया ने कहा,' पीड़ित 2024-2025 में प्रथम वर्ष की छात्रा थी। इसके बाद नए सत्र में  उसने द्वितीय वर्ष की कक्षाएं अटेंड कीें। हालांकि, जब उसका रिजल्ट आया तो पता चला कि वह तीन विषयों में फेल हो गई थी, इसलिए उसे प्रथम वर्ष रिपीट करने के लिए कहा गया। हालांकि, उसने ऐसा नहीं किया, इसलिए अब हम उसे अपनी स्टूडेंट नहीं कह सकते, क्योंकि उसने एडमिशन नहीं लिया था। हमें इस घटना के बारे में 22 दिसंबर को पता चला जब पुलिस जांच के लिए कॉलेज आई।  हमने पूरा सहयोग किया, हमें पहले से इस घटना के बारे में पता नहीं था। एफआईआर में नामजद विद्यार्थी समेत सभी उस दिन मौजूद थे। फिर पुलिस ने उनके और शिक्षकों के बयान रिकॉर्ड किए। जिन तीन लड़कियों के नाम रिकॉर्ड में हैं, वे अभी कॉलेज में द्वितीय वर्ष(बीए) की छात्राएं हैं...' पठानिया ने आगे कहा, 'यूजीसी अपनी क...

हिमाचल प्रदेश : - धर्मशाला छात्रा की हत्या मामले में सीएम सुक्खू ने आरोपी प्रोफेसर को निलंबित करने का आदेश दिया

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की छात्रा की मौत पर बड़ा बयान दिया है। हिमाचल प्रदेश के राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की छात्रा की मौत मामले पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम सुक्खू ने शनिवार को सोलन के कंडाघाट में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि धर्मशाला में छात्रा ने अपने वीडियो बयान में जिस प्रोफेसर का नाम लिया है, उसे तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जाएगा। प्रोफेसर को निलंबित करने के आदेश दे दिए हैं। मामले की और विस्तृत जांच कॉल डिटेल के साथ की जाएगी। कहा कि जो भी इसमें संलिप्त होगा, सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।  जांच के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने गठित की कमेटी उधर, छात्रा की माैत मामले में तथ्य खोज/प्रारंभिक जांच करने के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने अध्यक्ष समेत सदस्यों की समिति का गठन किया है। समिति शिक्षकों और कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा उत्पीड़न, यौन उत्पीड़न, रैगिंग और जाति संबंधी टिप्पणियों के सभी पहलुओं और कोणों को कवर करते हुए एक व्यापक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। समिति को ती...