हिमाचल प्रदेश : - रोजाना कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर एक और ट्रेन चलेगी; ये सुविधाएं यात्रियों को मिलेगी
एक जनवरी से हिमाचल प्रदेश में ट्रेन कालका से शिमला और शिमला से कालका के बीच नए शेड्यूल से चलेगी। यात्रियों की ट्रेनें भी सभी रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। जानें समय और बहुत कुछ..। नववर्ष पर कालका-शिमला विश्व धरोहर रेललाइन पर बोर्ड अप-डाउन मिक्स ट्रेन की रोजाना सौगात देने जा रहा है। एक जनवरी से कालका से शिमला और शिमला से कालका के बीच नए शेड्यूल के साथ ट्रेन दौड़ेगी। खास बात यह है कि पेसेंजर ट्रेन की सभी बोगियां जनरल होंगी। इसी के साथ यात्रियों के लिए ट्रेन सभी रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। इससे हर स्टेशन पर उतरने और चढ़ने की सुविधा रहेगी। स्थानीय लोगों को भी इस ट्रेन के चलने से फायदा होगा। अभी तक अप-डाउन मिक्स ट्रेन एक दिन अप और दूसरे दिन डाउन की ओर आती थी। रोजाना ट्रेन के न चलने से स्थानीय लोगों को दिक्कतें होती हैं। ट्रेन में 50 रुपये किराया निर्धारित किया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों का रेलवे बोर्ड ने नया शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इसमें शिवालिक एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है। कोरोना काल से पहले अप-डाउन मिक्स ट्रेन चलाई जाती थी। ट्रेन कोरोना काल के बाद बंद हो गई। ट्रेन को मार्च-2025 में फिर चलाने क...