हिमाचल प्रदेश : - 23 साल की महिला की हमीरपुर जिले के चंबोह में मौ-त, मायका पक्ष ने कहा कि ससुराल वाले उसे तंग करते थे
23 वर्षीय महिला भोरंज, जिला हमीरपुर में संदिग्ध रूप से म-र गई। मायका पक्ष का कहना है कि ससुराल पक्ष ने उनकी बेटी को परेशान किया था।
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में थाना भोरंज के तहत 23 साल की महिला की संदिग्ध मौ-त हो गई। जिसके बाद मायका पक्ष ने मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में हंगामा किया। मायका पक्ष का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष की ओर से तंग किया जाता था। उन्होंने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है।
महिला की पहचान शिवानी (रीतू) पति वीरेंद्र निवासी चंबोह के रूप में हुई है। एक साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे भोरंज अस्पताल ले गए। यहां से महिला को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया। महिला को यहां पर मृ-त घोषित कर दिया गया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी जहरीला पदार्थ के सेवन से महिला की मौ-त हुई। सुबह मायका पक्ष और ससुराल पक्ष के लोग भी मेडिकल कॉलेज में थे। लेकिन मायका पक्ष का आरोप है कि कुछ समय बाद ससुराल पक्ष के लोग चले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया।
पति, सास, ससुर और देवर पर प्राथमिकी दर्ज
थाना भोरंज के तहत शिवानी की संदिग्ध मौ-त मामले में पुलिस ने पति, सास, ससुर व देवर पर आत्म-हत्या के लिए उकसाने के लिए प्राथमिकी दर्ज की है। मायका पक्ष के लोग शाम को करीब छह बजे शव गृह के समीप इकट्ठा हो गए। उन्होंने वहां पर नारेबाजी शुरू कर दी और शिमला-मटौर एनएच 103 बंद कर दिया।
मायका पक्ष ने यहां पर नारेबाजी भी की और शव को लेने से इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि जब तक ससुराल पक्ष की गिरफ्तारी नहीं होगी, वह शव नहीं लेंगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत करवाया और करीब आधे घंटे के बाद जाम खुलवाया। फिलहाल मायका पक्ष शव गृह के बाहर बैठे हुए हैं। शिकायतकर्ता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पढ़ाई के खर्च और घरेलू खर्चों को लेकर ससुराल पक्ष के द्वारा दी गई मानसिक यातना और पति द्वारा फोन पर कई प्रकार की धमकियां दिए जाने से महिला अत्यधिक तनाव में थी। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि पति, सास, ससुर व देवर पर आत्महत्या के लिए उकसाने पर प्राथमिकी दर्ज की है।
Comments