हिमाचल प्रदेश : - प्रदेश के 180 पीएमश्री स्कूलों की मरम्मत के लिए केंद्र ने 1.80 करोड़ रुपये दिए

हिमाचल प्रदेश में 180 पीएमश्री स्कूलों की आंशिक मरम्मत के लिए 1.8 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। हर शिक्षण संस्था को एक लाख रुपये मिलेंगे।

केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के 180 पीएमश्री स्कूलों की आंशिक मरम्मत के लिए 1.80 करोड़ रुपये जारी किए हैं। हर स्कूल को एक-एक लाख रुपये मिलेंगे। इन पाठशालाओं में पढ़ रहे विद्यार्थियों के नए साल में पहचान पत्र भी बनाए जाएंगे। इसके लिए अलग से बजट का प्रावधान किया गया है।

मंडी और कांगड़ा जिले में 29-29 पीएमश्री स्कूलों को ग्रांट जारी हुई है। वहीं, बिलासपुर जिले में 9, चंबा में 13, हमीरपुर में 16, किन्नौर में 3, कुल्लू में 13, लाहौल स्पीति में 2, शिमला में 22, सिरमौर में 14, सोलन में 15 और ऊना जिले में 15 पीएमश्री स्कूलों को ग्रांट मिलेगी।

विद्यार्थियों के पहचान पत्र बनाने के लिए प्रति विद्यार्थी 70 रुपये जारी किए गए हैं। कला उत्सव के लिए भी ग्रांट जारी की गई है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंडी में उपनिदेशक और परियोजना अधिकारी मीना कुमारी ने बताया कि पूर्व में संस्थान के माध्यम से पाठशालाओं को विभिन्न तरह की ग्रांट जारी होती थी लेकिन इस साल केंद्र से सीधे पीएमश्री स्कूलों को ग्रांट जारी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट