शिमला विंटर कार्निवल का आगाज : - महानाटी में 206 महिलाएं एक साथ थिरकीं, भव्य सांस्कृतिक परेड भी हुई

बुधवार दोपहर को शिमला के माल रोड पर को विंटर कार्निवल का उद्घाटन महानाटी और सांस्कृतिक परेड से हुआ।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के माल रोड पर बुधवार दोपहर को को विंटर कार्निवल का आगाज महानाटी व सांस्कृतिक परेड के साथ हुआ। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित इस महानाटी में दो ब्लाकों की 206 महिलाएं एक साथ नाटी पर थिरकीं। इसमें शिमला शहरी ब्लॉक से 86 और मशोबरा ब्लॉक की 120 महिलाएं शामिल हैं। सभी महिलाओं ने पारंपरिक परिधान रेजटा और धाटू के साथ हिमाचल की संस्कृति प्रदर्शित की। इस दौरान स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों ने भी नाटी में बढ़-चढ़कर भाग लिया। परेड में प्रदेश के 12 जिलों से आए सांस्कृतिक दलों ने अपनी लोक परंपराओं और वेशभूषा के साथ प्रस्तुति दी। इसके साथ ही पारंपरिक ठोडा नृत्य से दर्शकों की वाहवाही बटोरी। नौ दिन तक चलने वाले इस भव्य समारोह में देश और प्रदेश के 70 कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। संगीत, नृत्य और लोक संस्कृति के इस संगम को देखने के लिए भारी संख्या में सैलानी भी शिमला पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और हरी झंडी दिखाकर कर परेड को रवाना किया।

पंडाल के चारों ओर बैरीकेड लगाकर सुरक्षा का घेरा तैयार किया है। पहली स्टार नाइट में बुधवार को मशहूर पंजाबी गायक रोहनप्रीत सिंह रात 8:30 से 10:00 बजे तक प्रस्तुति देंगे। इससे पहले रात 8:10 से 8:30 बजे तक पंजाबी गायक पूजा पंडित प्रस्तुति देंगी। वहीं पारंपरिक महानाटी का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय लोग और कलाकार एक साथ नृत्य कर हिमाचली संस्कृति की झलक पेश करेंगे। नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि प्रदेश की सांस्कृतिक एकता और विरासत को दर्शाने का प्रमुख आकर्षण रहेगा। इससे पूर्व रिज मैदान पर शाम पांच बजे सांस्कृतिक संध्या शुरू होगी। इसमें सूफी, पहाड़ी, कांगड़ी और पंजाबी कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे।

बच्चों के लिए पार्क में लगाई रेलगाड़ी

विंटर कार्निवल पर इस बार बच्चों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। रानी झांसी पार्क में बच्चों के लिए खिलौना रेलगाड़ी लगाई गई है। बच्चे यहां रेलगाड़ी के सफर का आनंद ले सकते हैं। नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि यहां पर महिलाओं के लिए स्टॉल लगाए गए हैं। जहां पर पर्यटक आकर सीड्डू, मालपुए या अन्य सामान की खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा रिज मैदान पर खाने से लेकर कपड़े तक के स्टॉल पर लोगों की खरीदारी को भीड़ लगी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट