हिमाचल प्रदेश : - मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में उपस्थित हैं

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली में चल रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी इसमें शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी में भाग ले रहे हैं। इंदिरा भवन में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी मीटिंग में कांग्रेसी नेता 'जी राम जी बिल' पर सरकार के खिलाफ पार्टी के एक्शन प्लान पर चर्चा कर रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित विभिन्न वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हो रही इस बैठक से पार्टी के भविष्य के कार्यक्रमों, नीतियों व रणनीति के संबंध चर्चा जारी है।

वहीं, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मनरेगा को कमजोर करने की कोशिश ने गरीब लोगों और ग्रामीणों से रोज़गार का अधिकार छीन लिया है।

Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट