हिमाचल प्रदेश : - 31 मार्च 2026 को 1600 शिक्षक सेवानिवृत्त होंगे, स्कूल शिक्षा निदेशालय ने विस्तृत विवरण मांगा।

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अगले वर्ष 31 मार्च को लगभग 1600 शिक्षक सेवानिवृत होंगे। साथ ही, स्कूल शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी करके सेवानिवृत्ति से रिक्त पदों का विवरण देने को कहा।

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में कार्यरत करीब 1600 शिक्षक 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त होंगे। सरकार ने चालू शैक्षणिक सत्र से शिक्षकों को 31 मार्च को ही सेवानिवृत्त करने का फैसला लिया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी सेवानिवृत्ति से रिक्त होने वाले पदों का विस्तृत ब्योरा देने को कहा गया।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि करीब 1600 शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने की सूचना प्राप्त हो चुकी है। सही आंकड़ा इसी माह के अंत तक जुटाया जाएगा। सेवानिवृत्त से रिक्त होने वाले पदों को भी जनवरी से भरने की प्रक्रिया शुरू होगी।

शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि 5450 पदों पर शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रक्रिया को शुरू किया है। इनमें प्रवक्ता (स्कूल न्यू) के 658 पद सीधी भर्ती और 400 पद पदोन्नति से भरे जा रहे हैं। प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा (स्कूल न्यू) के 112 पदों को सीधी भर्ती से भरे जा रहे हैं। टीजीटी के 1318, सीएंडवी श्रेणी में शास्त्री के 737, भाषा शिक्षकों के 31 पद सीधी भर्ती से भरे जा रहे हैं। जेबीटी के पदों पर भी भर्ती की जा रही है।














Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट