हिमाचल प्रदेश : - भारतीय खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र में नेट पर बल्लेबाजी करके पसीना बहाया

भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने टी-20 मैच में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों पर अधिक ध्यान दिया।

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 14 दिसंबर को होने वाले टी-20 मैच के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी पर ज्यादा फोकस रखा। कोच गौतम गंभीर की देखरेख में बल्लेबाजों ने टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल(उप कप्तान), संजू सैमसंग, जितेश शर्मा, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे ने नेट पर बल्लेबाजी कर खूब पसीना बहाया। भारतीय टीम शनिवार को दोपहर सवा दो बजे ही अभ्यास के लिए पहुंच गई। इस दौरान टीम के खिलाड़ियों ने पहले स्टेडियम की पिच का मुआयना किया। इसके बाद हल्का वार्मअप किया। इसके बाद टीम ने नेट में तेज और धीमी गति की गेंदों पर खूब बल्ला चलाया। इस दौरान टीम ने बल्लेबाजी पर विशेष ध्यान दिया। वहीं धर्मशाला में तेज पिच होने के चलते टीम को टारगेट एक बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा ताकि दक्षिण अफ्रीका को बड़ा लक्ष्य दिया जा सके। इसके लिए टीम ने खूब अभ्यास किया। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की टीम ने होटल में ही आराम किया। जबकि कुछ खिलाड़ियों ने मैक्लोडगंज से आधे त्रियुंड ट्रेक तक ट्रैकिंग करने के साथ निजी होटल में खाना भी खाया।

केशव महाराज ने हनुमान मंदिर में टेका माथा

दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी केशव महाराज ने शनिवार सुबह कचहरी अड्डा के हनुमान मंदिर में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने शिव मंदिर में ध्यान लगाया और हनुमान चलीसा का पाठ भी किया। केशव महाराज भारतीय मूल के खिलाड़ी जोकि दक्षिण अफ्रीका में बतौर गेंदबाज खेलते हैं। मंदिर में माथा टेकने के बाद सीधे वह होटल लौट गए और वहां पर उन्होंने आराम किया।

तीसरे टी-20 में मजबूत वापसी के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम: वर्मा

 भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने कहा कि वह धर्मशाला में अंडर-19 में खेले चुके हैं और इसके बारे थोड़ा अनुभव भी है। उन्होंने कहा कि मुकाबला शाम के समय खेला जाना है, ऐसे में ओस का असर रहेगा, लेकिन इससे बहुत अधिक फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने पिछले मैचों का जिक्र करते हुए स्वीकार किया कि लक्ष्य का पीछा करते समय भारतीय टीम की विकेट जल्दी गिरी हैं, जिसे सुधारने पर टीम का फोकस है। तिलक ने कहा कि वह टीम की जरूरत के अनुसार किसी भी स्थान पर खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। चाहे उन्हें ऊपर के क्रम में भेजा जाए या मध्य क्रम में, वह हर फॉर्मेट में खुद को फिट मानते हैं और जिम्मेदारी निभाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पूरी टीम मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि अभ्यास सत्र के दौरान गीली गेंद का भी इस्तेमाल किया गया है, ताकि यदि मुकाबले के दौरान स्विंग मिलती है तो खिलाड़ी उसके लिए पहले से तैयार रहे। उन्होंने कहा कि इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि जिस समय मैच खेला जाएगा, उस समय ओस का असर दोनों पारियों में देखने को मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम बेहतर प्रदर्शन करते हुए सीरीज में मजबूती से उतरेगी।








Comments

Popular posts from this blog

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट

हिमाचल प्रदेश में नए वर्ष पर उत्सव: नालागढ़ में एक बड़ा ब्लास्ट पुलिस थाने के पास हुआ