IND vs SA : - इस दिन धर्मशाला में टी-20 मैच के लिए ऑफलाइन टिकट मिलेंगे, स्टेडियम के बाहर काउंटर मिलेंगे

सुबह 10 बजे के बाद क्रिकेट प्रशंसक लाइन में लगकर टिकट खरीद सकेंगे। मैच के टिकट अभी भी ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 14 दिसंबर को होने वाले टी-20 मैच के लिए क्रिकेट प्रेमी 11 दिसंबर से ऑफलाइन टिकट खरीद सकेंगे। इसके लिए स्टेडियम के गेट के साथ गुरुवार से एचपीसीए की ओर से ऑफलाइन मैच टिकट काउंटर लगाया जाएगा। क्रिकेट प्रेमी सुबह 10:00 बजे के बाद लाइन में लगाकर टिकट खरीद सकेंगे। अभी तक मैच की ऑनलाइन टिकट की बिक्री की जा रही है। इसमें 1500 रुपये में सबसे सस्ता और 20 हजार रुपये का सबसे महंगा टिकट है। मैच के सस्ते टिकट ऑनलाइन भी सेल हो गए हैं। ऑफलाइन टिकट काउंटर पर क्रिकेट प्रेमियों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर टिकट दी जाएंगी। जो व्यक्ति पहले आएगा, उसे ही सस्ता टिकट मिलेगा। एचपीसीए की ओर से स्टेडियम के बाहर ऑफलाइन टिकट काउंटर लगाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, ताकि क्रिकेट प्रेमियों को टिकट लेने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

स्टेडियम में लोगों के लिए आज से नो एंट्री

क्रिकेट स्टेडियम को बुधवार से आम लोगों और पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाएगा। स्टेडियम में लोगों के लिए आज से एंट्री लिए बंद रखा जाएगा। अब मैच के बाद ही स्टेडियम आम लोगों और पर्यटकों के लिए खेला जाएगा। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि मैच की तैयारियों के चलते स्टेडियम को आम लोगों के प्रकार की समस्या न हो।

11 दिसंबर से ऑफलाइन टिकटें मिलेंगी। इसके लिए काउंटर लगाया जाएगा। ऑनलाइन टिकट बुक करवाने वाले क्रिकेट प्रेमी भी टिकट की हार्ड कॉपी बॉक्स ऑफिस से ले सकेंगे। -

विशाल शर्मा, संयुक्त सचिव, एचपीसीए






Comments

Popular posts from this blog

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट

हिमाचल प्रदेश में नए वर्ष पर उत्सव: नालागढ़ में एक बड़ा ब्लास्ट पुलिस थाने के पास हुआ