IND vs SA : - धर्मशाला में 30 से अधिक वस्तुओं पर प्रतिबंध, दर्शक भी पानी की बोतल नहीं ले जा सकेंगे।

स्टेडियम में प्रवेश करते समय दर्शकों को कई बातों का ध्यान रखना होगा। अंदर ले जाने पर कई प्रतिबंध हैं।

विश्व प्रसिद्ध क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 14 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले टी-20 दौरान कड़ी सुरक्षा रहेगी। दर्शकों को स्टेडियम के अंदर प्रवेश करते समय कई बातों का ध्यान रखना होगा। कई चीजें अंदर ले जाने के लिए प्रतिबंधित की गई हैं। पेन-पेंसिल, सीटी, हेलमेट, सिक्के से लेकर पानी की बोतल तक अंदर नहीं ले जा सकेंगे। दर्शकों को खाने-पीने की चीजें स्टेडियम में मिल जाएंगी। यह सारी जानकारी दर्शकों को टिकट पर अंकित है।


टिकटों में बताया है कि मैच के दौरान स्टेडियम में किन चीजों को प्रतिबंधित किया गया है। इन मैचों में खाने-पीने की वस्तुओं के अलावा बोतल, कैनस, कैमरा, सेल्फी स्टिक सहित 30 से अधिक वस्तुओं को प्रतिबंधित किया है। दर्शक स्टेडियम के अंदर ड्रोन कैमरा भी नहीं ले जा सकता है। कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का कोई बैनर या कपड़े नहीं ले जा सकेगा। जो किसी धर्म, राजनीति आदि को प्रभावित कर सके। स्टेडियम में धूम्रपान पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। पहले कई मैचों में देखा गया है कि दर्शक हाथों में चांदी या लोहे के कड़े पहनकर के आते थे। पुलिस की ओर से चैकिंग के दौरान उन्हें निकाल लिया जाता है। ऐसे में कई दर्शकों के चांदी के महंगे कड़े खो जाते हैं।

इन वस्तुओं पर रहेगा प्रतिबंध


अल्कोहल, ऑडियो रिकाॅर्डर, बैग, बैकपैक, बोतल, कैनस, कैमरा, सिक्के, झंडा, ज्वलनशील सामान, लैपटॉप, लाइटर, माचिस, संगीत यंत्र, पोस्टर, बैनर, पावर बैंक, स्प्रे, ब्लून, ब्लॉक, तंबाकू, गुटखा, हेलमेट, लकड़ी की छड़ी, पेन-पेंसिल, रेडियो, सेल्फी स्टिक, स्पोर्टिंग बाल आदि शामिल हैं।

आईपीएल मैचों के दौरान बीसीसीआई की ओर से स्टेडियम के अंदर कुछ चीजें ले जाने पर प्रतिबंधित लगाया है। इन प्रतिबंधित वस्तुओं के बारे में टिकट बुकिंग करते समय बताया गया है। प्रतिबंधित वस्तुओं के साथ दर्शक स्टेडियम में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।- अवनीश परमार, सचिव, एचपीसीए















Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट