हिमाचल प्रदेश : - स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 235 टीजीटी और प्रमोटी प्रवक्ताों को मुख्य अध्यापकों की सूची जारी की

235 टीजीटी और प्रमोटी प्रवक्ताओं को राज्य सरकार ने मुख्य अध्यापक पद पर पदोन्नत दिया है।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 235 टीजीटी और प्रमोटी प्रवक्ताओं को पदोन्नत कर मुख्य अध्यापक बनाया है। इस संबंध में बुधवार को स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। पदोन्नत मुख्य अध्यापकों को नए स्कूलों में नियुक्ति दी गई है। विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिश पर 26 अप्रैल 2010 से पहले बिना किसी ऑप्शन के प्रमोट हुए टीजीटी और प्रमोटी प्रवक्ताओं को मुख्य अध्यापक बनाया गया है। इन्होंने हेडमास्टर के पद पर प्रमोशन का ऑप्शन चुना था।

नई पोस्टिंग की जगह पर ड्यूटी जॉइन करने को कहा

निदेशालय ने नए पदोन्नत मुख्याध्यापकों को निर्देश दिया है कि वे अपनी नई पोस्टिंग की जगह पर अपनी ड्यूटी जॉइन करें और वित्त विभाग की 24 मई 2023 के अधिसूचना में बताए गए समय के अंदर सही तरीके से इस विभाग को अपनी जॉइनिंग रिपोर्ट जमा करें (यानी ऑर्डर जारी होने की तारीख से एक दिन में 30 किमी या उससे कम और पांच दिन में 30 किमी से ज्यादा)। ऐसा न करने पर प्रमोशन ऑर्डर एक साल या अगली डीपीसी, जो भी बाद में हो, के लिए अपने आप वापस ले लिए गए माने जाएंगे। किसी भी हालत में जॉइनिंग के लिए कोई एक्सटेंशन नहीं दिया जाएगा। प्रमोशन वापस लेने के बारे में कोई खास ऑर्डर अलग से जारी नहीं किए जाएंगे। संबंधित स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिया है कि वे नए प्रमोट हेडमास्टरों को तुरंत रिलीव करें ।

Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट