हिमाचल प्रदेश : - बिलासपुर-मंडी में आज कोहरे का अलर्ट, रोहतांग दर्रे सहित ऊंची चोटियों पर हिमपात, ठंड से लोग बेहाल

शिमला से अधिक ठंडी रातें ऊना, धर्मशाला, मनाली, हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी में हुई हैं। इस बीच, विभाग ने सोमवार और मंगलवार को बिलासपुर और मंडी के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश का सबसे कम तापमान 2 डिग्री गिर गया है।

मौसम विभाग के बारिश और बर्फबारी के अलर्ट के बीच रविवार को हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब रहा। बारालाचा, कुंजुम दर्रा, शिकुंला और 13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा सहित लाहौल की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फ गिरी है। राजधानी शिमला समेत प्रदेश के अन्य जिलों में बादल छाए रहे। बिलासपुर में घना कोहरा रहा, जबकि मंडी में हल्का कोहरा रहा। लाहौल स्पीति के ताबो में 37 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं। चोटियों पर हुए हिमपात के बाद समूची लाहौल घाटी कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गई है। वहीं, ऊना, धर्मशाला, मनाली, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी जैसे क्षेत्रों की रातें शिमला से ठंडी हो गई हैं। इस बीच, विभाग ने बिलासपुर और मंडी के लिए सोमवार व मंगलवार को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम केंद्र शिमला के अनुसार 19 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। 20 दिसंबर को ऊंचे क्षेत्रों में हल्के हिमपात के आसार हैं। विशेषज्ञों ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने, धीमी गति से चलने और फॉग लाइट का उपयोग करने की सलाह दी है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव तो नहीं हुआ है, जबकि निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। राज्य में न्यूनतम तापमान -4 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में -4.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान में कई स्थानों पर 2 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। निचले क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान अगले 2-3 दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।


Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट