हिमाचल प्रदेश : - मनाली में देह व्यापार का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, तीन महिलाओं सहित; पर्यटकों से सौदेबाजी

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया है, जो एक गिरोह के सदस्य थे जो खुलेआम पर्यटकों को अपने जाल में फंसाते थे।

पुलिस ने पर्यटन नगरी मनाली के मालरोड में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। मालरोड में सरेआम पर्यटकों को अपने जाल में फंसाने वाले गिरोह के पांच लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेली गईं चार युवतियों को रेस्क्यू कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनीष को जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

मनाली के मालरोड में लंबे अरसे से देह व्यापार चल रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार इस पर अंकुश लगाने की मांग की थी। पुलिस ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाकर इस धंधे का पर्दाफाश किया। रविवार शाम को पुलिस ने मालरोड में देह व्यापार से जुड़े गिरोह के पांच लोग दबोचे। इनमें एक महिला दिल्ली और दो पंजाब की शामिल हैं। पुरुषों में 29 वर्षीय विश्वदेव पुत्र धर्म चंद, निवासी बढ़ई तहसील और जिला कुल्लू, 23 वर्षीय सूरज, पुत्र कर्ण कुमार जिला कठुआ, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। ये पर्यटकों के साथ सौदेबाजी कर रहे थे। पुलिस को इनकी गतिविधि संदिग्ध लगी तो पूछताछ की। इसके बाद इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश हुआ।

उधर, डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पांच को गिरफ्तार किया है, जबकि चार लड़कियां रेस्क्यू की गई हैं। गिरफ्तार किए गए पांचों लोगों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट