हिमाचल प्रदेश : - बॉलीवुड गायक हेमा सरदेसाई, रोहनप्रीत और पूजा शिमला विंटर कार्निवल में धमाल मचाएंगे

24 दिसंबर को शिमला की राजधानी में विंटर कार्निवल शुरू होगा। मशहूर पंजाबी गायक रोहनप्रीत और पूजा पंडित इस बार स्टार नाइट पर प्रस्तुति देंगे।

ऐतिहासिक रिज मैदान पर 24 दिसंबर से शुरू होने वाले विंटर कार्निवल को लेकर नगर निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार स्टार नाइट पर मशहूर पंजाबी गायक रोहनप्रीत और पूजा पंडित प्रस्तुति देंगी।

पहली संध्या पर रोहनप्रीत और पूजा पंडित सात से लेकर रात दस बजे तक रेशमी रुमाल... दो गल्लां... और 52 गज का दामन... जैसे हिट गानों की दमदार प्रस्तुति देते हुए शिमला के सर्द माहौल को पूरी तरह गरमा देंगे। बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर हेमा सरदेसाई, काॅमेडियन अब्राहिम कुरैशी एक जनवरी को प्रस्तुति देंगे। नगर निगम के अनुसार कार्निवल के पहले दिन दोपहर तीन बजे के करीब 200 महिलाओं की मालरोड पर महानाटी होगी। वहीं शाम 5:00 से 6:30 बजे तक वायस ऑफ शिमला का आयोजन होगा। इसके बाद रात सात बजे स्टार नाइट शुरू होगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। महापौर ने बताया कि इस कार्निवल का उद्देश्य हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना और सर्दियों के मौसम में पर्यटन को प्रोत्साहित करना है।

कार्निवल के दौरान दर्शकों को न केवल संगीत और नृत्य का आनंद मिलेगा, बल्कि लोक कला, स्वादिष्ट स्थानीय व्यंजन का भी मजा भी उठा सकेंगे। दूसरी ओर सुबह के समय महापौर सुरेंद्र चौहान और उप महापौर उमा कौशल ने टाउन हॉल में एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा और पुलिस के अधिकारियों के साथ कार्निवल को लेकर बैठक भी की।

इसमें सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में आयुक्त भूपेंद्र अत्री, संयुक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा भी शामिल रहे। वहीं नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने कहा कि विंटर कार्निवल का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार भी मनोरंजन, संस्कृति और उत्सव का संगम लोगों को देखने के लिए मिले इसलिए कार्निवल में पंजाबी गायक रोहनप्रीत से लेकर कई कलाकार प्रस्तुति देंगे।

रात दस बजे तक चलेंगी उपनगरों के लिए टैक्सियां

शहर में विंटर कार्निवल के दौरान लोगों को रात के समय घर पहुंचने में परेशानी पेश नहीं आएगी। शहर में एचआरटीसी की टैक्सियां जोकि छह या सात बजे तक चलती हैं को कार्निवल पर संजौली, नवबहार, मैहली, पंथाघाटी, न्यू शिमला, जाखू, भराड़ी और समरहिल तक रात दस बजे तक चलाया जाएगा। महापौर सुरेंद्र चौहान और उपमहापौर उमा कौशल ने बताया कि इसको लेकर एचआरटीसी से बातचीत की जाएगी। हालांकि दूसरी ओर एचआरटीसी ने बताया कि चिट्ठी आने के बाद इस सेवा को मांग के अनुसार बढ़ाया जाएगा। इससे न केवल एचआरटीसी की आय में वृद्धि होगी, बल्कि रात के समय बस न मिलने से लोगों को लाभ भी मिलेगा।

किस दिन कौन स्टार

24 दिसंबर  2025: - पंजाबी गायक रोहनप्रीत और पूजा पंडित।

25 दिसंबर  2025: - पहाड़ी गायक अरुण जस्टा और राजीव शर्मा।

26 दिसंबर  2025 : - पहाड़ी गायक राजेश त्यागी, पंकज ठाकुर।

27 दिसंबर  2025 : - रमा भारती, इंद्रजीत सिंह, राजीव राजा।

28 दिसंबर 2025 : - ईशान भारद्वाज, सुनील कुमार।

29 दिसंबर 2025 : -  किन्नौरी गायक बीरबल, काकू राम, पारस, संचिता भारद्वाज और साहिल कुमार।

30 दिसंबर  2025 : - किशन वर्मा, कुमार साहिल, अंजलि नानक।

31 दिसंबर 2025 : - हन्नी नेगी, हारमनी ऑफ पाइन ग्रुप और गौरव।

1 जनवरी 2026 : - बालीवुड प्लेबैक सिंगर हेमा सरदेसाई, कामेडियन अब्राहिम कुरैशी।

Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट