हिमाचल प्रदेश : - दिल्ली में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गद्दी छोड़ रैली में भाग लिया

रविवार को कांग्रेस ने 'वोट चोर-गद्दी छोड़' अभियान के तहत नई दिल्ली के रामलीला मैदान में एक महारैली का आयोजन किया। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू भी इसमें शामिल हुए।

नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भाजपा के खिलाफ वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, प्रदेश सरकार के मंत्रियों, कांग्रेस विधायकों समेत कई प्रादेशिक नेताओें ने भाग लिया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय ने दावा किया है कि इस महारैली में प्रदेश भर से पांच हजार से अधिक पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

मंडी हाउस स्थित हिमाचल भवन में जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी पहाड़ी वेशभूषा के साथ सुबह 11 बजे हाथों में बैनर लिए रामलीला मैदान को कूच किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने नई दिल्ली आए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के संविधान को बचाने, निर्वाचन आयोग के सांविधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आवाज को मजबूत करने के लिए कांग्रेस एकजुटता से राहुल गांधी के साथ खड़ी हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट