Posts

राणा बलाचौरिया ह-त्या कांड : - चाचा ने कहा कि भतीजे को किसी से शत्रुता नहीं थी; गैंगवार को मारपीट से जोड़ना गलत है।

सोमवार शाम मोहाली के सोहाना में कबड्डी प्रमोटर और खिलाड़ी कुंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की हत्या कर दी गई।  राणा बलाचौरिया के चाचा और मैहतपुर ट्रक यूनियन के पूर्व प्रधान संजीव कंवर ने कहा कि उनके परिवार को इस हत्याकांड को गैंगवार से जोड़ना अन्याय है। ऊना जिले के बनगढ़ के मूल निवासी दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की हत्या को गैंगवार और सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जोड़कर देखना सरासर गलत है। यह बात बुधवार को राणा बलाचौरिया के चाचा एवं मैहतपुर ट्रक यूनियन के पूर्व प्रधान संजीव कंवर ने कही। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड को गैंगवार से जोड़ना उनके परिवार के साथ अन्याय है। संजीव कंवर ने कहा कि जब से उनका भतीजा दिग्विजय सिंह कबड्डी का प्रमोटर बना था, तब से पंजाब के कुछ लोग उससे द्वेष रखने लगे थे। वे नहीं चाहते थे कि दिग्विजय पंजाब या विदेशों में कबड्डी खेल को प्रमोट करने के क्षेत्र में आगे बढ़े। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि दिग्विजय की शादी को लेकर जो बातें फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह निराधार हैं। उसकी शादी पारिवारिक सहमति एवं पूरे रीति-रिवा...

हिमाचल प्रदेश : - सरकारी स्कूलों में वार्षिक समारोहों को 31 दिसंबर तक करने का आदेश जारी किया गया है

31 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में वार्षिक समारोह हो सकेंगे। निर्देशों के अनुसार, जिन शिक्षण संस्थानों में 30 नवंबर तक वार्षिक समारोह नहीं हो सका, उनके लिए रिपोर्ट तैयार करनी होगी, जिसमें मजबूर परिस्थितियों का उल्लेख किया जाएगा और इसके कारणों को स्पष्ट किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चालू शैक्षणिक सत्र के लिए 31 दिसंबर तक वार्षिक समारोह आयोजित हो सकेंगे। इसके बाद किसी भी स्थिति में समय-सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी। शिक्षा निदेशक की ओर से प्रदेश के सभी उपनिदेशकों को जारी आदेशों में कहा गया है कि सरकार पहले ही वार्षिक समारोह के लिए 30 नवंबर 2025 की कटऑफ तिथि निर्धारित कर चुकी थी। इसके बावजूद जिन स्कूलों में तय समय तक समारोह आयोजित नहीं हो पाए हैं, उनसे अब स्कूलवार विस्तृत रिपोर्ट मांगी जाएगी। आदेशों के अनुसार जिन शिक्षण संस्थानों में 30 नवंबर तक वार्षिक समारोह नहीं हो सका, उन्हें इसके मजबूर हालात और ठोस कारणों का उल्लेख करते हुए रिपोर्ट तैयार करनी होगी। यह रिपोर्ट संबंधित उपनिदेशकों के माध्यम से 15 जनवरी 2026 तक शिक्षा निदेशालय को भेजना अनिवार्य किया गया है। 31 दि...

हिमाचल प्रदेश : - विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विधायी कार्यों पर चर्चा की

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की  । हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं में संसदीय प्रणाली, विधायी कार्यों, भविष्य में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलनों और जोन स्तर के राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलनों पर चर्चा हुई। पठानिया ने लोकसभा अध्यक्ष को बताया कि तपोवन धर्मशाला में आठ बैठकें आयोजित कर हिमाचल विधानसभा की एक कैलेंडर वर्ष के लिए निर्धारित 35 बैठकें पूर्ण कर ली गई हैं। तीनों सत्रों को मिलाकर सदन में कार्य उत्पादकता 98 प्रतिशत के लगभग रही है। तपोवन में 8 दिन की बैठकों के दौरान 1699 स्कूली छात्र-छात्राओं ने दर्शक दीर्घा से सदन की कार्यवाही को देखा जो सुदृढ़ लोकतंत्र का आधार है। दोनों के बीच लखनऊ में 18 से 25 जनवरी, 2026 तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन और सम्मेलन में चर्चा के लिए लाए जाने वाले विषयों सहित ...

हिमाचल प्रदेश : - टीजीटी आर्ट्स की परीक्षा 12 से 16 जनवरी तक होगी; एडमिट कार्ड एक हफ्ते पहले जारी किए जाएंगे।

  टीजीटी आर्ट्स पोस्ट कोड 25001 के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। अभ्यर्थियों को रोल नंबर और एडमिट कार्ड कब मिलेंगे, इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें..। राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने टीजीटी आर्ट्स पोस्ट कोड 25001 के पदों को भरने के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथियां घोषित कर दी हैं। परीक्षा 12 से 16 जनवरी तक होगी। परीक्षा से एक सप्ताह पूर्व अभ्यर्थियों को रोल नंबर और एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। हर दिन तीन शिफ्टों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। टीजीटी नॉन मेडिकल की परीक्षा 25, 26 और 27 दिसंबर को होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को 18 दिसंबर शाम पांच बजे के बाद रोल नंबर और एडमिट कार्ड जारी करने के लिए आयोग की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इस परीक्षा के लिए 17 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा तीन शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 से दो बजे तक तथा तीसरी शिफ्ट शाम 3:30 से 5:50 बजे तक होगी। वहीं, टीजीटी मेडिकल की परीक्षा का वीरवार को अंतिम दिन रहा। इसमें 1...

हिमाचल प्रदेश : - बिलासपुर में सीएम सुक्खू ने कहा कि 70 साल से अधिक उम्र के पेंशनरों को 40 दिन में पूरा एरियर देंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अगले चालीस दिनों के भीतर 70 साल से अधिक उम्र के पेंशनरों को पूरा एरियर मिलेगा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि 70 साल से अधिक उम्र के पेंशनरों का अगले 40 दिनों के भीतर पूरा एरियर दिया जाएगा। साथ ही अगले तीन-चार महीने के भीतर पेंशनरों के साथ सरकार बैठक करेगी। सीएम ने कहा कि 1 जनवरी 2016 से लंबित एरियर को लेकर भी सरकार बजट से पहले विचार करेगी। कोई भी चीज पेंशनरों से बातचीत के बाद की जाएगी।  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को बिलासपुर के घुमारवीं में हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त फ्रंट की ओर से पेंशनर्स दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोले रहे थे। सीएम ने कहा कि 2027 तक पूरा एरियर देने की कोशिश करेंगे। 2026-27 में भी कुछ राशि जारी करने की कोशिश होगी। संशोधित ग्रेच्युटी व लीव इनकैशमेंट का भी भुगतान किया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री सुक्खू ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने लगभग 69 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन और ...

हिमाचल प्रदेश : - राम कुमार बिंदल के खिलाफ दुष्कर्म मामले में कोर्ट में चार्जशीट

पुलिस ने फॉरेंसिंक रिपोर्ट में बताया कि आरोपी दो जगह से सलाइवा गया है। 10 अक्तूबर को सोलन पुलिस ने राम कुमार बिंदल को 25 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के बड़े भाई राम कुमार बिंदल के युवती से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर ली है। पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में पेश कर दी है। पुलिस के अनुसार फॉरेंसिंक रिपोर्ट में दो जगह से आरोपी का सलाइवा मैच हो गया है। सोलन पुलिस ने राम कुमार बिंदल को 10 अक्तूबर को 25 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने कहा था कि आरोपी पेश से वैद्य है। सात अक्तूबर को जब वह उसके पास इलाज करवाने के लिए गई, तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान कोर्ट में दर्ज करवाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया था। इस बीच 81 वर्षीय राम कुमार बिंदल की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद वह पुलिस की निगरानी में अस्पताल में भर्ती रहा। पुलिस ने मामले में सलाइवा मैच के लिए सैंपल जुन्गा लैब भेजे थे। जुन्गा लैब भेजे के सैंपल की रिपोर्ट में ...

हिमाचल प्रदेश : - निदेशालय ने जारी किया कि गर्मियों की छुट्टी ले चुके शिक्षकों को शीतकालीन अवकाश नहीं मिलेगा

प्रदेश में वर्तमान शैक्षणिक सत्र के बीच स्थानांतरित हुए शिक्षकों को शीतकालीन अवकाश नहीं मिलेगा. वे पहले से ही ग्रीष्मकालीन अवकाश का लाभ ले चुके हैं। हिमाचल प्रदेश में वर्तमान शैक्षणिक सत्र के बीच स्थानांतरित हुए और पहले ही ग्रीष्मकालीन अवकाश का लाभ ले चुके शिक्षकों को शीतकालीन अवकाश नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि ऐसे शिक्षक सर्दियों की छुट्टियों के दौरान भी सेवाएं देंगे। इसके लिए उन्हें ग्रीष्मकालीन स्कूलों से सटे शीतकालीन स्कूलों में प्रतिनियुक्ति पर तैनात किया जाएगा। निदेशालय ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा उपनिदेशकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। आदेशों के अनुसार मध्य सत्र के दौरान जिन शिक्षकों का स्थानांतरण ग्रीष्मकालीन स्कूलों से शीतकालीन स्कूलों में हुआ है और जिन्होंने पहले ही गर्मियों की छुट्टियां ली हैं, वे एक जनवरी 2026 से मध्य फरवरी तक शीतकालीन स्कूलों में दी जाने वाली छुट्टियों के लिए पात्र नहीं होंगे। शिक्षा निदेशालय ने जिला स्तर पर ऐसे शिक्षकों की पहचान कर सूची तैयार करने को कहा है। उपनिदेशक शिक्षा को निर्देश दिए गए हैं कि वे संबंधित स्कूलों से व...

हिमाचल के लाखों बागवानों को राहत : - SC ने हाईकोर्ट का निर्णय बदला: सेब बगीचे वनभूमि से नहीं हटेंगे

शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह केंद्र सरकार के सामने एक प्रस्ताव पेश करे जो भूमिहीन लोगों और हाशिए पर पड़े वर्गों की मदद करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के लाखों सेब उत्पादकों को वन भूमि पर अतिक्रमण कर लगाए गए फलदार बागों को हटाने के हिमाचल हाईकोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया। शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह हाशिए पर पड़े वर्ग और भूमिहीन लोगों की मदद के लिए केंद्र सरकार के सामने एक प्रस्ताव रखे। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ ने हाईकोर्ट के आदेश को गंभीर परिणाम वाला बताया। खंडपीठ ने कहा कि हाईकोर्ट ने आदेश पारित करने में गलती की जिसके बहुत गंभीर परिणाम होंगे और यह समाज के हाशिए पर पड़े वर्ग और क्षेत्र के भूमिहीन लोगों को प्रभावित करेगा। पीठ ने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा नीतिगत दायरे में आता है और हाईकोर्ट को ऐसा आदेश पारित नहीं करना चाहिए था जो फलदार पेड़ों को काटने को सुनिश्चित करे।हालांकि, शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि वन भूमि पर अतिक्रमण के संबंध में राज्य सरकार की ओर से कार्रवाई की जा सकती है। सुप्रीम कोर्...

कांगड़ा वैली कार्निवल : - धर्मशाला में हर साल उत्सव, सरकार कांगड़ा कार्निवल को मुहर देगी; इस दिन होगा आगाज

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा वैली कार्निवल को सरकारी दर्जा दिया है। अब हर साल 24 से 31 दिसंबर तक पुलिस मैदान धर्मशाला में यह उत्सव मनाया जाएगा। कांगड़ा जिले में पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने के लिए प्रदेश सरकार ने कांगड़ा वैली कार्निवल को आधिकारिक रूप से सरकारी दर्जा दे दिया है। मंगलवार को सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी। अब यह उत्सव हर साल एक निश्चित तिथि यानी 24 से 31 दिसंबर तक पुलिस मैदान धर्मशाला में होगा। इस बार 24 दिसंबर से उत्सव का आगाज होगा। पहले इस कार्निवल का आयोजन जिला प्रशासन अपने स्तर पर करता था, जिससे अक्सर बजट की किल्लत रहती थी। आयोजन की तारीखें भी (सितंबर से नवंबर के बीच) बदलती रहती थीं। सरकारी दर्जा मिलने से अब आयोजन के लिए बजट की कोई कमी नहीं होगी। यह कार्निवल अब प्रदेश सरकार के वार्षिक कैलेंडर का स्थायी हिस्सा बन गया है। कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने की दिशा में यह एक मील का पत्थर साबित होगा। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि सरकारी अधिसूचना जारी हो चुकी है। चूंकि आयोजन 24 से 31 दिसंबर तक होगा, इसलिए क्रिसमस और नववर्ष पर आने वाले पर्यटकों के लिए यह एक बड़...

हिमाचल प्रदेश : - खलटूनाला में एक आरोपी ने एक महिला से झीना-झपटी का प्रयास किया, शोर मचाने पर दांतों से कई जगह काट दिया, जिससे वह घायल हो गई

खलटूनाला, जिला शिमला के कोटखाई उपमंडल की गुम्मा से बागी सड़क पर एक व्यक्ति ने एक महिला से छीना झपटी की। शोर मचाने के दौरान आरोपी ने उसके मुंह सहित अन्य अंगों पर काटकर गंभीर जख्मी कर दिया। कोटखाई उपमंडल की गुम्मा से बागी सड़क पर खलटूनाला में एक महिला से नेपाल मूल के व्यक्ति ने छीना-झपटी का प्रयास किया। महिला ने बचने की कोशिश की और शोर मचाया, तो आरोपी व्यक्ति ने उसे मुंह सहित अन्य अंगों पर काट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मौके की ओर दौड़े। आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे महिला के रिश्तेदारों ने आरोपी की डंडों से पिटाई की। घटना मंगलवार दोपहर को हुई। आबादी से कुछ दूर सुनसान जगह एक नेपाल मूल की महिला को अकेला देखकर एक नेपाल मूल के व्यक्ति उससे झीना-झपटी करने लगा। महिला ने व्यक्ति को पकड़ लिया और शोर मचाया। इस पर घबराए व्यक्ति ने महिला के चेहरे समेत शरीर के कई अंगों पर दांत से काटकर गंभीर घाव कर दिए। महिला की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को देख आरोपी भागने की कोशिश करने लगा...

हिमाचल प्रदेश : - राज भूषण चौधरी ने कहा कि पांवटा साहिब में यमुना को स्वच्छ करने का काम पूरा हो गया है और गंगा मिशन के शोध को मंजूरी दी गई है।

केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने मंगलवार को संसद में राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार के सवाल के जवाब में बताया कि हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में शुरू की गई यमुना नदी के प्रदूषण को कम करने के लिए शुरू की गई एक परियोजना पूरी हो चुकी है। अब राज्य सरकार इसे नियमित रूप से चलाती है। केंद्र सरकार ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में यमुना नदी के प्रदूषण को कम करने के लिए शुरू की गई परियोजना पूरी हो चुकी है। अब इसका नियमित संचालन राज्य सरकार कर रही है। केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने मंगलवार को यह जानकारी संसद में राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार के सवाल के जवाब में दी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पांवटा साहिब में यमुना नदी में गिरने वाले गंदे पानी को रोकने और उसका उपचार करने के लिए 11.57 करोड़ रुपये की लागत से इंटरसेप्शन और डायवर्जन प्रणाली तथा 1.72 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया है। यह परियोजना पूरी हो चुकी है और इसका संचालन हिमाचल प्रदेश सरकार के सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। इससे यमुना नदी की जल गुणवत्...

हिमाचल प्रदेश : - विनय कुमार ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में सत्य की जीत ने मोदी सरकार की बदनीयत दिखाई दी।

मोदी सरकार की गैरकानूनी और बदनीयत का सबूत मिल गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि नेशनल हेराल्ड मामले में सत्य की जीत हुई। मोदी सरकार की बदनीयत और गैरकानूनी तरीके से की गई कार्रवाई पूरी तरह से बेनकाब हो गई है। विनय कुमार ने कहा कि अदालत ने यंग इंडियन मामले में कांग्रेस नेतृत्व सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को अवैध और दुर्भावना से ग्रसित पाया है। मंगलवार को विनय कुमार ने कहा कि फैसला आया है कि ईडी का मामला क्षेत्राधिकार से बाहर है। उसके पास कोई एफआईआर भी नहीं है, जिसके बिना कोई मामला ही नहीं बनता। मोदी सरकार की ओर से पिछले एक दशक से मुख्य विपक्षी दल के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध और बदले की भावना से की जा रही यह कार्रवाई पूरे देश के सामने बेनकाब हो गई है। विनय कुमार ने कहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग का यह कोई मामला ही नहीं था। सभी निराधार आरोप जो निम्न स्तरीय राजनीति, द्वेष की भावना और सम्मान पर हमला करने की भावना से प्रेरित थे, जो आज सब धराशायी हो गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और पार्टी नेतृत्व सत्य के लिए और हर भारतीय के अधिकारों के लिए लड़ने के ...

हिमाचल प्रदेश : - शिमला में दिसंबर में रात का पारा 34 साल बाद सर्वाधिक, तापमान रिकॉर्ड टूट रहे हैं

रात का तापमान दिन के साथ बढ़ा है। शिमला की राजधानी में करीब 34 साल बाद रात का पारा सबसे अधिक रहा है। पहाड़ों पर सर्दी के मौसम में दिन के समय गर्मी का एहसास होने लगा है। दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी शिमला में रात का पारा करीब 34 साल बाद सबसे अधिक रहा है। पूरे प्रदेश में लगातार दूसरे दिन शिमला का रात का तापमान सर्वाधिक रहा। इससे पहले साल 1991 में 17 दिसंबर को शिमला का न्यूनतम पारा 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 11.4 तक पहुंच गया। वहीं सुंदरनगर में 3.4 , भुंतर 2.8, कल्पा 1.8, धर्मशाला 10.0, ऊना 7.0, नाहन 10.3 , पालमपुर 6.0, सोलन 4.0, मनाली 4.5, कांगड़ा 5.0, मंडी 5.6, बिलासुपर 6.0, हमीरपुर 4.7, जुब्बड़हट्टी 10.4, कुफरी 9.7, कुकुमसेरी -5.3 नारकंडा 6.5, रिकांगपिओ 3.9, सेऊबाग 0.8, बरठीं 5.6, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 5.6, देहरा गोपीपुर 9.0, ताबो -3.0 नेरी 10.2 और बजाैरा में 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सोलन में दिसंबर में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज  प्रदेश के कई इलाकों में दिसंबर में गर्मी का रि...

हिमाचल प्रदेश : - दुष्कर्म मामले में दंपती समेत तीन दोषियों को 20 वर्ष की सजा

न्यायालय ने दुष्कर्म के मामले में आरोपी दंपती समेत तीन दोषियों को 20 वर्ष की सजा सुनाई है। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी दंपती समेत तीन दोषियों को न्यायालय ने 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों पर जुर्माना भी लगाया है और इसे अदा न करने पर अतिरिक्त कैद भी भुगतनी होगी। न्यायालय ने राज्य सरकार को पीड़िता को एक लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है, जो 30 दिनों के भीतर अदा करने के लिए कहा है। फास्ट ट्रैक विशेष अदालत (पोक्सो) धर्मशाला के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नितिन मित्तल की अदालत ने यह फैसला सुनाया है। दोषी महिला ने दुष्कर्म के बाद पीड़िता के कपड़े जलाए और छिपा कर सबूतों को नष्ट करने का प्रयास किया था। अक्तूबर 2023 को कांगड़ा जिला के एक पुलिस थाना में पीड़िता के जीजा ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में कहा था पीड़िता 4 सितंबर 2023 को अपनी गर्भवती बड़ी बहन की सहायता के लिए जीजा के घर आई थी और वहीं रह रही थी। इसके बाद पहली जनवरी 2024 को पीड़िता के पिता और रिश्ते में मामा उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद दो दिन तक पीड़िता से संपर्क नहीं हो पाया। जब उन्होंने फोन पर बातचीत ...

हिमाचल प्रदेश : - राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, धारा 118 के संशोधन विधेयक पर विचार करने वाली अलग कमेटी का सभापति होगा।

धारा 118 के संशोधन विधेयक पर विचार के लिए बनी सेलेक्ट कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी के सभापति राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी होंगे, जबकि भाजपा के चार अन्य विधायक भी इसके सदस्य बनाए गए हैं।  हिमाचल प्रदेश भू अभिधृति एवं भूमि सुधार संशोधन विधेयक 2025 पर विचार के लिए सेलेक्ट कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी के सभापति राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी होंगे, जबकि भाजपा के चार अन्य विधायक भी इसके सदस्य बनाए गए हैं। इस विधेयक को शीत सत्र के दौरान तपोवन में विधानसभा में रखा गया था। यह पारित नहीं हो पाया था और इसे प्रवर समिति को विचार-विमर्श के लिए भेजने के बाद दोबारा अगले सत्र में सदन में रखने का निर्णय हुआ था। राज्य विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने इसकी अधिसूचना जारी की है। इस कमेटी के सभापति राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी हैं। इसके सदस्य पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, भाजपा विधायक सुखराम चौधरी, सतपाल सिंह सत्ती, रणधीर शर्मा, कांग्रेस विधायक आशीष बुटेल, संजय रतन, भाजपा विधायक त्रिलोक जम्वाल और कांग्रेस विधायक हरीश जनारथा होंगे। संशोधन विधेयक में कई धाराओं के प्रावधानों को सरल करने का प्रस्ताव ...

हिमाचल प्रदेश : - विदेश मंत्रालय ने कहा कि जून से शिपकी-ला मार्ग से चीन के साथ व्यापार शुरू होगा।

अगले साल जून से हिमाचल प्रदेश में चीन के साथ शिपकी-ला से व्यापार होगा। व्यापार शुरू करने के लिए भी किन्नौर प्रशासन ने प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला किन्नौर के पूह खंड में पड़ने वाले शिपकी-ला दर्रा से चीन के साथ व्यापार के लिए विदेश मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। केंद्र से स्वीकृति मिलने के बाद अब अगले साल जून से शिपकी-ला के रास्ते चीन के साथ व्यापार शुरू हो जाएगा। किन्नौर प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में शिपकी-ला व्यापार प्राधिकरण से संबंधित विभागों और हितधारकों की एक बैठक हुई। इसमें शिपकी-ला–नमगिया क्षेत्र में सड़क संपर्क, सुरक्षा व्यवस्था, सीमा शुल्क, चिकित्सा एवं आपात सेवाएं, व्यापारियों का पंजीकरण और विभागीय समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि पंजीकरण और अन्य औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। उपायुक्त डॉ. अमित ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी भारत- तिब्बत सीमा पुलिस एवं स्थानीय पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से की जाएगी। व्यापारियों का पंजीकरण तहसीलदार पूह करेंगे...

हिमाचल प्रदेश : - एचपीसीए को 20 को नया अध्यक्ष मिलेगा, 19 को नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी

20 दिसंबर को एचपीसीए को अधिकारिक तौर पर नया अध्यक्ष मिलेगा। एचपीसीए की कार्यकारिणी का तीन साल का कार्यकाल 30 अक्तूबर को पूरा हो गया था, लेकिन धर्मशाला में भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 मैच के कारण चुनाव नहीं करवाया जा सका  हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को 20 दिसंबर को अधिकारिक तौर पर नया अध्यक्ष मिल जाएगा। इसके लिए एसोसिएशन की ओर 20 दिसंबर को एचपीसीए की नई कार्यकारिणी का चुनाव करवाया जाएगा। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के पदों के चुनाव होगा। जानकारी के अनुसार 30 अक्तूबर को एचपीसीए की कार्यकारिणी का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया था, लेकिन धर्मशाला में भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 मैच के कारण उस समय चुनाव नहीं करवाए जा सके। अब जबकि मैच का आयोजन हो चुका है, तो प्रक्रिया शुरू कर दी है। चुनाव से एक दिन पहले 19 दिसंबर को पांच पदों के लिए नामांकन भरे जाएंगे। अगर किसी पद के लिए एक नामांकन प्राप्त होता तो उम्मीदवार को विजय घोषित कर दिया जाएगा। मौजूदा कार्यकारिणी में कई दिनों से अध्यक्ष पद खाली चल रहा है। वहीं, इस बार तीन से चार नए चेहरों को कार्यकारिणी में जगह मिल सकती ...

हिमाचल प्रदेश : - 137.40 करोड़ रुपये की मंजूरी के साथ मंडी गागल चैलचौक जंजैहली सड़क चौड़ीकरण, गडकरी ने जयराम को पत्र लिखा

Image
केंद्र सरकार ने मंडी गागल चैलचौक जंजैहली एमडीआर सड़क को चौड़ी करने के लिए 137.40 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में यातायात और कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने जा रही है। मंडी गागल चैलचौक जंजैहली एमडीआर सड़क के चौड़ीकरण के लिए केंद्र सरकार ने 137.40 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को पत्र लिखकर दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दो दिसंबर 2025 को जारी पत्र में बताया कि केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) के तहत 83 किलोमीटर लंबी इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि इस मार्ग के पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिए वित्तीय सहायता देने का अनुरोध किया गया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। मंडी गागल चैलचौक जंजैहली सड़क सराज, थुनाग और आसपास के दुर्गम क्षेत्रों के लिए लाइफलाइन मानी जाती है। सड़क के चौड़ीकरण से न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि पर्यटन, सेब व अन्य कृषि उत्पादों की ढुलाई और स्थ...

हिमाचल प्रदेश : - सांसदों की मौजदूगी में पीएमजीएसवाई में निर्मित सड़कों की जांच और निरीक्षण के लिए आदेश जारी

सांसदों को सूचना दिए बिना लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर निरीक्षण नहीं कर सकेंगे। सड़कों की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय सरकार ने नए निर्देश जारी किए हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बन रही सड़कों की गुणवत्ता की जांच अब सांसदों की मौजूदगी में होगी। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर सांसदों को सूचना दिए बिना निरीक्षण नहीं कर सकेंगे। केंद्र सरकार ने सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। केंद्रीय अवसंरचना विकास एजेंसी (एनआरआईडीए) की ओर से जारी नए निर्देशों के मुताबिक निरीक्षण में घटिया कार्य पाए जाने पर ठेकेदारों और इंजीनियरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पीएमजीएसवाई में बन रही सड़कों का सही तरीके से निरीक्षण नहीं किए जाने और घटिया काम की शिकायत के बाद केंद्र सरकार ने यह कदम उठाया है। केंद्र की इस सख्ती के बाद अब लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों को सड़क का निरीक्षण करने से पहले सूचना सांसदों को देनी होगी। एनआरआईडीए के निदेशक डॉ. आईके पटेरिया की ओर से हिमाचल सहित सभी राज्यों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। हिमाचल प्रद...

हिमाचल प्रदेश : - गोदामों में शुरू की सप्लाई, राशन डिपुओं में सस्ती हुई चना दाल, महंगी उड़द

चना दाल जल्द ही उपलब्ध होगी। उड़द और मलका गोदामों में पहुंच गए हैं। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के गोदामों में मलका और उड़द की सप्लाई पहुंच गई है। जल्द ही चना दाल की सप्लाई दी जाएगी।   राशनकार्ड धारकों को डिपुओं में मिलने वाली चना दाल के दाम 4 रुपये कम हो गए हैं। वहीं उड़द दाल में 2 रुपये की बढ़ोतरी की है। प्रदेश के बीपीएल परिवारों को अब चना दाल 68 रुपये प्रतिकिलो मिलेगी। इससे पहले यह दाल डिपुओं में 72 रुपये प्रतिकिलो मिल रही थी। एपीएल परिवारों को अब यही दाल 73 रुपये प्रतिकिलो मिलेगी। पहले 77 रुपये प्रतिकिलो खरीदनी पड़ रही थी। इसी तरह से डिपुओं में दी जाने वाली मलका की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बीपीएल परिवारों को मलका की दाल पहले ही तरह 66 रुपये किलो दी जाएगी। इसके अलावा एपीएल परिवारों को भी 71 रुपये किलो मलका मिलेगी। बीपीएल परिवारों को अब उड़द की दाल 78 रुपये किलो मिलेगी। अभी उड़द की कीमत 76 रुपये किलो है। इसी तरह से एपीएल परिवारों को उड़द 83 रुपये किलो खरीदनी होगी। पहले इन परिवारों को 81 रुपये किलो उड़द की दाल दी जा रही थी। करसोग में 26,362 राशनकार्ड धारक हैं। इसमे...

हिमाचल प्रदेश : - 1.2 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त, क्रिप्टो करेंसी ठगी मामले में गिरफ्तारी की तैयारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राज्य में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में संदिग्धों की 1.2 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज कर दी है। हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने संदिग्धों की 1.2 करोड़ की संपत्ति फ्रीज कर दी है। शनिवार को ईडी ने हिमाचल और पंजाब में एक साथ आठ ठिकानों पर दबिश दी थी। धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत की गई कार्रवाई के दौरान ईडी ने तीन तिजोरियां, बैंक में जमा राशि और एफडी को फ्रीज कर दिया है। इसके अलावा कई अचल संपत्तियों में निवेश से जुड़े दस्तावेज, निवेशकों का विवरण, कमीशन ढांचा और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं। इनके आधार पर अब ठगी में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है। ईडी की जांच एक फर्जी क्रिप्टो करेंसी मामले से जुड़ी है, जिसमें हिमाचल और पंजाब के हजारों लोगों से लगभग 2,300 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा हुआ है। जांच दोनों राज्यों के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज अलग-अलग एफआईआर के आधार पर चल रही है। मामले में मुख्य आरोपी मंडी निवासी सुभाष शर्मा और उसके सह...

हिमाचल प्रदेश : - चालदा महासू महाराज ने शिलाई पहुंचकर कहा कि फूलों से स्वागत, पशमी में एक साल रुकेंगे

शिलाई में पहली बार गिरिपार से पहुंचे चालदा महासू महाराज का द्राबिल के बाद भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत हुआ। हिमाचल प्रदेश में पहली बार गिरिपार के शिलाई पहुंचे चालदा महासू महाराज का द्राबिल के बाद शिलाई में स्वागत भव्य और उत्साह के साथ हुआ। हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब फूल-मालाओं और पारंपरिक नृत्यों के साथ स्वागत करने पहुंचा। महाराज का आगमन क्षेत्र में नई ऊर्जा और आध्यात्मिक महत्व के प्रति गहरी भावनात्मक जुड़ाव को भी दर्शाता है। शनिवार और फिर रविवार को स्वागत में उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब पूरी कहानी बयां कर रहा है। वैसे तो वर्ष 2020 में जब मुल्क मालिक का प्रतीक चिन्ह घानंडुआ बकरा बिना किसी की सहायता से स्वयं उत्तराखंड के दस्ऊ गांव से टौंस नदी को पार कर जब पशमी गांव पहुंचा था। ऐसे में महाराज के हिमाचल आगमन की उद्घोषणा उसी समय हो गई थी। सिरमौर के लोग चालदा महासू के आगमन को एक ऐतिहासिक और चमत्कारी घटना मानते हैं। जिले भर के लोगों को पहली बार महाराज के स्वागत का सौभाग्य मिल पाया है। अनूठी देव परंपरा यह एक अनूठी देव परंपरा है। यह देव परंपरा देवभूमि उत्तराखंड और हिमाचल को आपस में जोड़ रह...

हिमाचल प्रदेश : - बिलासपुर-मंडी में आज कोहरे का अलर्ट, रोहतांग दर्रे सहित ऊंची चोटियों पर हिमपात, ठंड से लोग बेहाल

शिमला से अधिक ठंडी रातें ऊना, धर्मशाला, मनाली, हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी में हुई हैं। इस बीच, विभाग ने सोमवार और मंगलवार को बिलासपुर और मंडी के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश का सबसे कम तापमान 2 डिग्री गिर गया है। मौसम विभाग के बारिश और बर्फबारी के अलर्ट के बीच रविवार को हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब रहा। बारालाचा, कुंजुम दर्रा, शिकुंला और 13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा सहित लाहौल की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फ गिरी है। राजधानी शिमला समेत प्रदेश के अन्य जिलों में बादल छाए रहे। बिलासपुर में घना कोहरा रहा, जबकि मंडी में हल्का कोहरा रहा। लाहौल स्पीति के ताबो में 37 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं। चोटियों पर हुए हिमपात के बाद समूची लाहौल घाटी कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गई है। वहीं, ऊना, धर्मशाला, मनाली, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी जैसे क्षेत्रों की रातें शिमला से ठंडी हो गई हैं। इस बीच, विभाग ने बिलासपुर और मंडी के लिए सोमवार व मंगलवार को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम ...

हिमाचल प्रदेश : - दिल्ली में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गद्दी छोड़ रैली में भाग लिया

रविवार को कांग्रेस ने 'वोट चोर-गद्दी छोड़' अभियान के तहत नई दिल्ली के रामलीला मैदान में एक महारैली का आयोजन किया। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू भी इसमें शामिल हुए। नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भाजपा के खिलाफ वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, प्रदेश सरकार के मंत्रियों, कांग्रेस विधायकों समेत कई प्रादेशिक नेताओें ने भाग लिया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय ने दावा किया है कि इस महारैली में प्रदेश भर से पांच हजार से अधिक पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मंडी हाउस स्थित हिमाचल भवन में जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी पहाड़ी वेशभूषा के साथ सुबह 11 बजे हाथों में बैनर लिए रामलीला मैदान को कूच किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने नई दिल्ली आए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के संविधान को बचाने, निर्वाचन आयोग के सांविधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आवाज को मजबूत करने के लिए कांग्रेस एकजुटता से राहुल गांधी के साथ खड़ी हैं। 

जयराम ठाकुर बोले : - प्रदेश को गारंटी देने के बजाय हिमाचल सरकार दिल्ली में रैली कर रही है

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश में वोट चोरी के खिलाफ अभियान चलाने और रैलियां निकालने के बजाय देश भर में घूम रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि झूठी गारंटियों और घोषणा पत्र के नाम पर जनादेश चोरी करने वाले मुख्यमंत्री अपनी झूठी गारंटियों का हिसाब देने के बजाय देश भर में घूम-घूम कर वोट चोरी के खिलाफ अभियान चला रहे हैं और रैलियां निकाल रहे हैं। हर जगह वह जाकर सिर्फ अपने झूठ का पिटारा खोलते हैं और प्रदेश के लोगों से झूठ बोलकर उन्हें गुमराह करते हैं लेकिन अब देश भर के लोगों ने कांग्रेस की हकीकत पहचान ली है। जहां-जहां मुख्यमंत्री और उनके वरिष्ठ नेता यह रैलियां निकाल रहे हैं वहां-वहां से कांग्रेस का सूपड़ा साफ होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग चौतरफा सरकार की नाकामियों से जूझ रहे हैं और पूरी सरकार दिल्ली में आला कमान को खुश करने में लगी हुई है। कांग्रेस का पूरा नेतृत्व संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करता रहा है। चुनाव आयोग पर, केंद्र सरकार पर अनर्गल आरोप लगाता रहता है। भाजपा तथा एनडी...

हिमाचल प्रदेश : - विनय कुमार ने कहा कि नड्डा आंकड़ों के साथ बताएं कि किस योजना के लिए केंद्र सरकार ने धन दिया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के दौरे के दौरान उनके बयानों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने हमला बोला। कहा कि नड्डा को आंकड़ों के साथ केंद्र सरकार की प्रत्येक योजना का विवरण देना चाहिए। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के शिमला दौरे के दौरान दिए गए बयान तथ्यों से परे और पूरी तरह भ्रामक करार दिया है। उन्होंने कहा कि नड्डा को चाहिए कि वे आंकड़ों के साथ स्पष्ट करें कि केंद्र सरकार ने किस योजना के तहत किस मद से हिमाचल प्रदेश को कितना पैसा दिया है। रविवार को जारी बयान में विनय कुमार ने कहा कि नड्डा की ओर से शिमला में बोले गए झूठों का पुलिंदा इतना बड़ा है कि उसे सुनकर किसी का भी सिर शर्म से झुक जाए। सच्चाई यह है कि आपदा के नाम पर केंद्र सरकार ने आज दिन तक हिमाचल प्रदेश को एक रुपया भी नहीं भेजा है। तीन महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 1500 करोड़ रुपये की आपदा राहत राशि की घोषणा की गई थी, लेकिन आज तक वह राशि प्रदेश सरकार को प्राप्त नहीं हुई। दिल्ली...

मौसम विभाग ने आज दक्षिण अफ्रीका और भारत के क्रिकेट मैच पर बारिश का अनुमान लगाया

भारत और दक्षिण अफ्रीका आज शाम को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में टी-20 मैच खेलेंगे। इस समय बूंदाबांदी हो सकती है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट मैच पर बारिश का साया है। रविवार शाम को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 मैच होना है। इस दौरान बूंदाबांदी की आशंका है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। शनिवार शाम को मनाली-लेह मार्ग के बारालाचा, शिंकुला दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर फाहे गिरे। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को दिन भर बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई। बिलासपुर और मंडी जिला के कई क्षेत्रों में शनिवार सुबह और शाम के समय कोहरा दर्ज किया गया। रविवार के लिए भी कोहरे का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से रविवार को लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू और कांगड़ा के धौलाधार में बर्फबारी हिमपात का पूर्वानुमान है। 15 दिसंबर से प्रदेश में माैसम साफ रहने की संभावना है।  कुल्लू जिला प्रशासन ने मनाली–दारचा सड़क पर 14 ...

जयराम ठाकुर ने कहा कि 52 सीटर वोल्वो में ड्राइवर-कंडक्टर ही होंगे, बाकी सीटें खाली रहेंगी।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए, जयराम ठाकुर ने कहा कि 52 सीटर वोल्वो में सिर्फ ड्राइवर और कंडक्टर होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि 52 सीटर वोल्वो में सिर्फ ड्राइवर और कंडक्टर होंगे। बस की सभी सीटें तो खाली ही रहेंगी। ठाकुर ने कहा कि जेपी नड्डा की अगुवाई में भाजपा ने बिहार में कांग्रेस को बोलेरो गाड़ी में फिट कर दिया है। हमने कहा था कि मुख्यमंत्री सुक्खू की फेवरेट कार ऑल्टो है, इसमें वो बजट पेश करने आते हैं। हमारा लक्ष्य है कि कांग्रेस को हिमाचल में ऑल्टो कार में ही फिट कर देंगे। इस पर मुख्यमंत्री ने वोल्वो में आने की बात कही थी। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री का यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। 2027 में भाजपा सरकार बनाने का संकल्प भी लिया कहा कि प्रदेश को बदहाल करने का कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए साल 2027 में भाजपा सरकार बनाने का संकल्प भी लिया। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हाथों मजबूत हुआ है। हिमाचल में आज कहीं विकास नहीं हो...

हिमाचल प्रदेश : - भारतीय खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र में नेट पर बल्लेबाजी करके पसीना बहाया

भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने टी-20 मैच में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों पर अधिक ध्यान दिया। धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 14 दिसंबर को होने वाले टी-20 मैच के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी पर ज्यादा फोकस रखा। कोच गौतम गंभीर की देखरेख में बल्लेबाजों ने टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल(उप कप्तान), संजू सैमसंग, जितेश शर्मा, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे ने नेट पर बल्लेबाजी कर खूब पसीना बहाया। भारतीय टीम शनिवार को दोपहर सवा दो बजे ही अभ्यास के लिए पहुंच गई। इस दौरान टीम के खिलाड़ियों ने पहले स्टेडियम की पिच का मुआयना किया। इसके बाद हल्का वार्मअप किया। इसके बाद टीम ने नेट में तेज और धीमी गति की गेंदों पर खूब बल्ला चलाया। इस दौरान टीम ने बल्लेबाजी पर विशेष ध्यान दिया। वहीं धर्मशाला में तेज पिच होने के चलते टीम को टारगेट एक बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा ताकि दक्षिण अफ्रीका को बड़ा लक्ष्य दिया जा सके। इसके लिए टीम ने खूब अभ्यास किया। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की टीम ने होटल में ही आराम किया। जबकि कुछ खिलाड़ियों ने मैक्लोडगंज से आधे त्रियुंड ट्...

हिमाचल प्रदेश : - सीएम सुक्खू ने समग्र शिक्षा के नव निर्मित विद्या समीक्षा केंद्र का उद्घाटन किया

शनिवार को, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने समग्र शिक्षा के एलईपी 2.0 का उद्घाटन करते हुए विद्या समीक्षा केंद्र का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को समग्र शिक्षा के एलईपी 2.0 की लाॅन्चिंग और नव निर्मित विद्या समीक्षा केंद्र का उद्घाटन किया। इस दाैरान मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों के साथ संवाद कर उनकी सीखने की प्रक्रियाओं और अनुभवों को भी समझा। इस विशेष कार्यक्रम में नई तकनीकी पहलों और अत्याधुनिक सुविधाओं का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिक्षा सचिव राकेश कंवर, समग्र शिक्षा और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि इन पहलों से समग्र शिक्षा की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी, पारदर्शी और आधुनिक बनेगी। 

तिब्बती युवा कांग्रेस : - गादेन फोड्रंग ट्रस्ट ही दलाई लामा का पुनर्जन्म मान्यता दे सकता है।

8 दिसंबर 2025 को शिगात्से में एक संगोष्ठी में नोरबू ने कहा कि दलाई लामा और पंचेन लामा के पुनर्जन्म को चीनी कानून के अनुसार मान्यता दी जानी चाहिए और इसके लिए बीजिंग की आधिकारिक स्वीकृति चाहिए। तिब्बती युवा कांग्रेस (टीवाईसी) ने चीन की ओर से नियुक्त और राजनीतिक रूप से स्थापित पंचेन लामा ग्यात्सेन नोरबू के हालिया बयानों पर कड़ा विरोध दर्ज किया है। नोरबू ने 8 दिसंबर 2025 को शिगात्से में संगोष्ठी के दौरान दावा किया था कि दलाई लामा और पंचेन लामा के पुनर्जन्म की मान्यता चीनी कानून के अनुसार होनी चाहिए और इसके लिए बीजिंग की आधिकारिक स्वीकृति आवश्यक है। इस प्रक्रिया में देश के बाहर के किसी भी संगठन या व्यक्ति के हस्तक्षेप की अनुमति नहीं होनी चाहिए। टीवाईसी के अध्यक्ष सेरिंग छोंपेल और उपाध्यक्ष ताशी तगर्याल ने मैक्लोडगंज में पत्रकार वार्ता में चीन के इन बयानों को तिब्बत की आध्यात्मिक परंपराओं, धार्मिक स्वतंत्रता और सांस्कृतिक अधिकारों का सीधा उल्लंघन बताया है। संगठन का कहना है कि चीन की ओर से तिब्बती पुनर्जन्म परंपरा को अपनी राजनीतिक सत्ता के दायरे में दर्शाना एक सोची-समझी रणनीति है। टीवाईसी ने ...

बघाट बैंक मामला : - डिफाल्टरों को 4.50 करोड़ रुपये में बेचीं चार संपत्तियां

बघाट बैंक  ने लोन नहीं चुकाने वाले डिफाल्टरों की संपत्ति को नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बघाट बैंक ने लोन नहीं चुकाने वाले डिफाल्टरों की संपत्तियों को नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहली बार शुरू की गई नीलामी प्रक्रिया के तहत बैंक की ओर से शुक्रवार को 4.50 करोड़ रुपये में चार संपत्तियां बेची गईं। हालांकि, नीलामी के लिए 13 डिफाल्टरों की संपत्तियां रखी गई थीं, लेकिन इनमें से चार ही संपत्तियाें को खरीदार मिले। शुक्रवार को सुबह 11 बजे नीलामी शुरू हुई। इसमें ऑनलाइन बोली लगी। बैंक ने सबसे ऊंची बोली लगाने वालों को संपत्तियां बेच दीं। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में 1.19 बीघा का एक प्लॉट सबसे महंगा 2.2 करोड़ रुपये में बिका। वहीं, सोलन शहर के समीप जटोली में पांच मंजिला एक भवन 72 लाख रुपये में बिका है। इसकी शुरुआती बिड बैंक ने 71 लाख रखी थी। सलोगड़ा के समीप हैरिटेज पार्क के पास भी दो संपत्तियों की नीलामी हुई। इनमें से एक प्लॉट दो बीघा और दूसरा चार बीघा का था। दो बीघा का प्लॉट 32.55 लाख और चार बीघा का एक करोड़ रुपये में बिका है। बोलीदाताओं ने 10 फीसद...

हिमाचल प्रदेश : - भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि यह संगठन को नई ऊर्जा देगा।

शनिवार को डीएवी स्कूल के निकट एयरपोर्ट रोड पर भाजपा प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को एयरपोर्ट रोड, डीएवी स्कूल के समीप मजठाई में भाजपा प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास किया। शिलान्यास स्थल पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। नड्डा ने 45 मिनट तक चले शिलान्यास पूजन में भाग लिया और  शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। भूमि निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रस्तावित भवन योजना का विस्तृत विवरण राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया। इस दौरान नड्डा ने कार्यालय परिसर की संरचना, कार्यात्मक जरूरतों और भविष्य की उपयोगिता पर भी मार्गदर्शन दिया। कलश स्थापना किए जाने के बाद जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर संवाद भी किया, जिसमें संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ...

हिमाचल प्रदेश : - ईडी ने नगरोटा बगवां में क्रिप्टो करेंसी मामले में दबिश की, पूरा मामला पढ़ें

ईडी ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में क्रिप्टो करेंसी मामले में छापा मारा है। प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने क्रिप्टो करेंसी मामले में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में दबिश दी है। जानकारी के अनुसार ईडी ने बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त अधिकारी और एक फार्मासिस्ट से पूछताछ की है। यह मामला धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) से जोड़कर देखा जा रहा है। शनिवार सुबह सवेरे प्रवर्तन निदेशालय की टीम के पहुंचने से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। 

हिमाचल प्रदेश : - तीन मंजिल से अधिक वाले घरों की वैधता के लिए स्ट्रक्चर इंजीनियर की रिपोर्ट चाहिए

हिमाचल प्रदेश में ढाई मंजिला इमारतें बनाने के लिए स्ट्रक्चर स्टेबिलिटी प्रमाणपत्र की आवश्यकता होगी। इन दस्तावेजों के बाद ही संपत्तियों को वैध माना जाएगा। हिमाचल प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अब तीन मंजिला से ज्यादा भवन निर्माण के लिए स्ट्रक्चर इंजीनियर की रिपोर्ट अनिवार्य होगी। ढाई मंजिला भवन निर्माण के लिए स्ट्रक्चर स्टेबिलिटी प्रमाण पत्र जरूरी होगा। इन दस्तावेजों के बाद ही भवन को वैध माना जाएगा। प्रदेश सरकार ने एचपीटीसीपी रूल्स 21 में यह प्रावधान किया है। पहले यह शर्त सरकारी भवन निर्माण के लिए होती थी, अब इसे आम लोगों के लिए भी लागू कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और प्राकृतिक आपदा के चलते भवनों को नुकसान हो रहा है। लोगों के मकान मजबूत और इंजीनियरों की सलाह से बनें, इसके लिए यह फैसला लिया गया है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने शिमला, कुल्लू, धर्मशाला, ऊना, मंडी, सोलन,नाहन और चंबा आदि शहदों के लिए डेवलपमेंट प्लान तैयार किया है। हिमाचल में प्राकृतिक आपदा से सरकारी और निजी भवनों को नुकसान हो रहा है। केंद्र की टीमों ने भी इसको लेकर हिमाचल का दौरा किया था। इस टीम क...

हिमाचल प्रदेश : - सरकार ने पंचायतों को लाइसेंस के बिना तंबाकू उत्पाद बेचने वाली दुकानों पर ताला लगाने का अधिकार दिया

हिमाचल प्रदेश में पंचायतें दुकानों को ताला लगा सकती हैं अगर किसी दुकानदार को लाइसेंस नहीं है और वह तंबाकू बेच रहा है। हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में तंबाकू उत्पाद बेचने के लिए दुकानदार को शर्तों के साथ लाइसेंस लेना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर किसी दुकानदार के पास लाइसेंस नहीं है और वह तंबाकू बेच रहा है, तो ऐसी स्थिति में पंचायतें दुकानों में ताला लगा सकेंगी। अवैध तौर पर तंबाकू उत्पाद बेचने पर सजा का भी प्रावधान है। लाइसेंस प्राप्त दुकानदार 18 साल से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू उत्पाद नहीं बेच सकेंगे। लाइसेंस लेने के लिए दुकानदारों से एक शपथ पत्र लिया जाएगा। इसके लिए दुकानदार का आधारकार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ शपथ पत्र अनिवार्य किया गया है। प्रदेश सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। पंचायतें अपने एरिया में धूम्रपान रहित क्षेत्र चयनित करेंगी। अगर इन क्षेत्रों में धूम्रपान किया जाता है तो पंचायतें लोगों को 200 रुपये का जुर्माना कर सकेंगी। पंचायतों में नशा निवारण समिति का गठन किया गया है। इसमें स्कूल अध्यापक अध्यक्ष होगा जबकि पंचायत सचिव, पटवारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सामाजि...

हिमाचल प्रदेश : - प्रदेश सरकार ने कहा कि अब जमीन के इंतकाल महीने में दो से तीन बार किए जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पटवारी, कानूनगो और तहसीलदार को महीने में दो से तीन तिथियां इंतकाल देने को कहा है। पटवार सर्कल निर्धारित तिथि पर आएगा। हिमाचल प्रदेश में अब जमीन के इंतकाल महीने में दो से तीन बार होंगे। पहले एक बार इंतकाल करने की व्यवस्था थी। राज्य सरकार ने इस संबंध में राजस्व विभाग को निर्देश जारी कर दिए हैं। यह सुविधा शुरू होने के बाद लोगों को इंतकाल के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। प्रदेश में सरकार ने राजस्व रिकाॅर्ड ऑनलाइन कर दिया है। जमीन की रजिस्ट्री और इंतकाल ऑनलाइन भी किए जा रहे हैं, लेकिन लोग कागजी रिकॉर्ड के साथ इंतकाल के लिए आवेदन कर रहे हैं। ऐसे में सरकार ने पटवारी, कानूनगो और तहसीलदार को निर्देश जारी कर इंतकाल के लिए दो से तीन तिथियां निर्धारित करने को कहा है। निर्धारित तिथि के तहत लोग पटवार सर्कल आएंगे और तहसीलदार और नायब तहसीलदार इंतकाल के आए आवेदन निपटाएंगे। बता दें कि जमीन की रजिस्ट्री के बाद लोगों को इंतकाल के लिए आवेदन करना होता है। इसमें एक सप्ताह लग जाता है। पटवारी इंतकाल रजिस्टर में जमीन की रजिस्ट्री चढ़ाता है। इसके बाद इसमें पटवारी और कानूनगो के हस्ताक्षर हो...

हिमाचल प्रदेश : - सीएम सुक्खू ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में बस-ट्रेवलर खरीद पर 40% सब्सिडी, चार महीने की रोड टैक्स छूट

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अनुसूचित क्षेत्रों में परिवहन क्षेत्र के माध्यम से आजीविका के अवसर प्रदान करने के लिए बस और ट्रेवलर वाहनों की खरीद पर पात्र युवाओं को 40 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी और सड़क कर पर चार महीने की छूट दी जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में बस एवं ट्रेवलर खरीदने पर राज्य सरकार पात्र युवाओं को 40 प्रतिशत तक सब्सिडी देगी। रोड टैक्स में चार महीने की छूट दी जाएगी। शुक्रवार को सचिवालय में हिमाचल प्रदेश जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित करने को विशेष तवज्जो दे रही है। जनजातीय इलाकों में सरकार निजी क्षेत्र में 250 किलोवाट से एक मेगावाट तक की सौर परियोजना स्थापित करने के लिए ब्याज उपदान भी प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बर्फबारी वाले क्षेत्रों में विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि मार्च-अप्रैल में स्थिति सामान्य होने पर काम शुरू कर उन्हें शीघ्र पूरा किया जा सके। पांगी के धनवास में 1.2 मेगावाट और स्पीति के रोंगटोंग मे...