Himachal Weather : - माैसम ने अपनी चाल बदल दी, रोहतांग दर्रा जैसी ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी

लाहाैल घाटी में माैसम ने बहुत समय बाद अपनी चाल बदली। सोमवार सुबह, रोहतांग दर्रा सहित कई ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई।

हिमाचल प्रदेश की लाहाैल घाटी में माैसम ने लंबे अरसे बाद करवट बदली। सोमवार सुबह रोहतांग दर्रा सहित अन्य ऊंची चोटियों पर बर्फबारी दर्ज की गई। जबकि कोकसर, ग्रांफू सहित चंद्र घाटी में बर्फ के फाहे गिरे हैं। ताजा बर्फबारी के बाद  घाटी ने सफेद चादर ओढ़ ली है। इससे क्षेत्र में शीतलहर तेज हो गई है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मंडी और बिलासपुर जिले के कुछ क्षेत्रों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बिलासपुर के भाखड़ा बांध के जलाशय क्षेत्र के आसपास और मंडी की बल्ह घाटी में देररात और सुबह के समय घना कोहरा छाने का अनुमान है।

माैसम विभाग की ओर से आज ऊंचे और मध्यवर्ती क्षेत्रों में सोमवार को हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया गया। हालांकि, राजधानी शिमला व आसपास भागों में धून खिली हुई है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू जिलों के ऊपरी क्षेत्रों, उच्च पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी के आसार हैं। अगले 3–4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। अधिकतम तापमान में अगले कुछ दिनों तक कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा।

बर्फ हटाने के लिए तैनात रहेंगी 700 मशीनें

शिमला। लोक निर्माण विभाग आगामी बर्फबारी से निपटने के लिए योजना तैयार कर रहा है। दिसंबर के अंत या जनवरी महीने में बर्फबारी की संभावना रहती है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग तैयारियों में जुटा है। सड़कें बहाल करने के लिए 700 मशीनें लगाई जाएंगी। साथ ही 30 हजार फील्ड कर्मचारियों के अलावा मल्टी ट्रास्क वर्करों की भी सेवाएं ली जाएंगी। बंद होने की स्थिति में पहले राज्य मार्गों की सड़कों को यातायात के लिए बहाल किया जाएगा।

उसके बाद जिला व संपर्क मार्ग खोले जाएंगे। जिला चंबा, लाहौल स्पीति, कुल्लू, शिमला और मंडी में सड़कों को बहाल करने के लिए टीमें गठित की जाएंगी। लोक निर्माण विभाग मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित होगा। इसमें जिला में बंद सड़कों की जानकारी दी जाएगी। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बर्फबारी से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग तैयारियों में जुटा है। राज्य मार्गों को अवरुद्ध नहीं होने दिया जाएगा।








Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट