हिमाचल प्रदेश : - सरकार एक महीने में पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान करेगी: सीएम सुक्खू

राज्य सरकार पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान करेगी, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा।

राज्य सरकार एक महीने के अंदर पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान करेगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को पेंशनरों की संयुक्त संघर्ष समिति के साथ बैठक के बाद किया। बता दें, मांगों को लेकर पेंशनरों की  संयुक्त संघर्ष समिति ने 28 नवंबर को धर्मशाला में विधानसभा सत्र के दाैरान आक्रोश रैली निकाली थी। समिति ने सरकार से पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए जेसीसी की बैठक बुलाने की मांग उठाई थी।

समिति के अनुसार 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2021 के बीच सेवानिवृत्त पेंशनरों को आज तक संशोधित लीव इनकैशमेंट, कम्यूटेशन, ग्रेच्युटी, 13 प्रतिशत डीए और तीन वर्षों से लंबित चिकित्सकीय बिलों का भुगतान नहीं किया गया है। 


Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट