हिमाचल प्रदेश : - 98 वर्षीय पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स को सीएम ने घर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं; इनके बारे में जानें

सोमवार को, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स को उनके घर जाकर जन्मदिन की बधाई दी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री विद्या स्टोक्स सोमवार को 98 साल की हो गईं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने उनसे भेंट कर शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स से उनके घर जाकर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सुक्खू ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में कहा कि विद्या स्टोक्स की दीर्घ राजनीतिक अनुभव रहा है। वह सरलता और सेवा भाव के चलते सबके लिए प्रेरणा स्रोत रही हैं। वह हमेशा स्वस्थ रहें और अपना आशीर्वाद इसी तरह हम सब पर बनाए रखें।

यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पूर्व मंत्री विद्या स्टाेक्स के करीबी रहे हैं। उनकी राजनीतिक यात्रा में विद्या स्टोक्स हमेशा सहयोगी रही हैं। भूमिया एस्टेट स्थित विद्या स्टोक्स के आवास पर ठियोग निर्वाचन क्षेत्र से भी कई नेता पहुंचे। यहां प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनब चंदेल के अलावा कांग्रेस नेताओं में अमित नंदा, विवेक थापर, जोगेंद्र कंवर समेत कई अन्य लोग भी उनके आवास पर शुभकामनाएं देने पहुंचे। विद्या स्टोक्स की बेटी सुधा भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं। सुधा को अमेरिका की नागरिकता प्राप्त है।




Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट