World AIDS Day : - हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में 6,490 मामले हैं, जिसमें महिलाओं से अधिक पुरुष एचआईवी से संक्रमित हैं।

प्रदेश में एचआईवी संक्रमण दर महिलाओं से अधिक है। स्वास्थ्य विभाग के नवीनतम आंकड़ों से यह पता चला है।

हिमाचल प्रदेश में पुरुषों में एचआईवी संक्रमण की दर महिलाओं से ज्यादा है। यह खुलासा स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों से हुआ है। प्रदेश में वर्तमान में एचआईवी के साथ जी रहे लोगों की संख्या 6,490 है, जिसमें सबसे अधिक मामले 1,722 जिला कांगड़ा में दर्ज किए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार 31 से 45 वर्ष की आयु वर्ग में सबसे अधिक एचआईवी के मामले सामने आए हैं। ये कुल संक्रमण का 48.7 फीसदी है। हिमाचल प्रदेश में पुरुषों में एचआईवी संक्रमण की दर महिलाओं से ज्यादा है। यह खुलासा स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों से हुआ है।

1990 के दशक में आया था पहला मामला

प्रदेश में वर्तमान में एचआईवी के साथ जी रहे लोगों की संख्या 6,490 है, जिसमें सबसे अधिक मामले 1,722 जिला कांगड़ा में दर्ज किए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार 31 से 45 वर्ष की आयु वर्ग में सबसे अधिक एचआईवी के मामले सामने आए हैं। ये कुल संक्रमण का 48.7 फीसदी है। हिमाचल में पहला एचआईवी मामला 1990 के दशक में हमीरपुर जिले से सामने आया था। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है, लेकिन जांच की कम संख्या के कारण संक्रमण की वास्तविक स्थिति का पता नहीं चल पा रहा है। विभाग अब नियमित जांच और जागरूकता अभियान चलाएगा। 

सुई लगातर नशा करने से हो रहे संक्रमित

 स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि प्रदेश में सूई से नशे के प्रचलन के कारण भी एचआईवी और हेपेटाइटिस बी और सी के मामलों में वृद्धि हो रही है। एक ही सूई का कई लोगों की ओर से इस्तेमाल करना इस समस्या को बढ़ा रहा है। 

हिमाचल प्रदेश में एचआईवी के मामलों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान शिक्षण संस्थानों के अलावा अन्य स्थानों पर भी लोगों को इस खतरे और इससे बचने के उपायों के प्रति जागरूक किया जाएगा। -डॉ. राजेश सूद, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, कांगड़ा



Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट