सीएम का बड़ा ऐलान: चिट्टा तस्करों की सूचना देने वालों को 10 हजार से पांच लाख रुपये का इनाम मिलेगा

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बड़ी घोषणा करते हुए 10 हजार से पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला में सोमवार को चिट्टे के खिलाफ महा वॉकथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताैर मुख्य अतिथि शिरकत की। सीएम ने माैजूद लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। इस दाैरान सीएम ने बड़ी घोषणा करते हुए चिट्टा तस्करों की सूचना देने वालों को 10 हजार से पांच लाख रुपये तक का इनाम देने का एलान किया। वॉकथॉन में सैकड़ों स्कूली छात्रों, कॉलेज विद्यार्थियों, महिला मंडलों, युवा क्लबों, स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों और आम लोगों ने भागीदारी की।


इस दाैरान प्रतिभागियों ने हिमाचल पुलिस आर्केस्ट्रा(हारमनी ऑफ द पाइंस) की धुनों पर जमकर डांस किया और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इसमें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बताैर मुख्य अतिथि माैजूद रहे। यह आयोजन राज्य सरकार की उस मुहिम का अहम हिस्सा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना और समाज को नशामुक्त बनाना है। धर्मशाला में वॉकथॉन के साथ ही जिले में चिट्टे के खिलाफ अभियान का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। 



Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट