HP Board: 10वीं-12वीं की परीक्षाएं इस बार एक घंटा देरी से शुरू होंगी और उनका शेड्यूल बदला जाएगा; विस्तार से जानें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10 वीं और 12 वीं की वार्षिक परीक्षाओं का समय बदला है। इस वर्ष वार्षिक परीक्षाएं सुबह 8:45 बजे नहीं होंगी, बल्कि 9:45 बजे होंगी।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं इस बार मार्च में सुबह 8:45 बजे नहीं होंगी, बल्कि 9:45 बजे होंगी। इस बार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वार्षिक परीक्षाओं का समय बदला है। साल पहले, वार्षिक परीक्षाएं सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलती थीं। परीक्षा इस बार सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगी। शिक्षा बोर्ड ने सर्दियों को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया है।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन तीन मार्च से कर रहा है। इसके लिए शिक्षा बोर्ड ने इन परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इस बार स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वार्षिक परीक्षाओं के समय में बदलाव किया है। इस बार परीक्षाएं पूर्व में हुई परीक्षाओं की अपेक्षा एक घंटा देरी से शुरू होंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इन परीक्षाओं के समय में बदलाव छात्र हित में किया है।

इस वजह से बदला शेड्यूल

बताया जा रहा है कि बोर्ड के पास अकसर पूर्व में हुई परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक संघ परीक्षाओं के समय में बदलाव की मांग करते आए हैं। उनका तर्क था कि मार्च में सूर्योदय थोड़ी देरी से होता है। इसके अलावा ठंड भी रहती है। कई इलाकों में बर्फबारी के कारण खराब हुए रास्तों से होकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचना विद्यार्थियों के लिए आसान नहीं होता। ऐसे में परीक्षा देने वाले विद्यार्थी कई बार समय पर परीक्षा हाल में नहीं पहुंच पाते थे। विद्यार्थियों की इन्हीं दिक्कतों को दूर करने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने इस बार वार्षिक परीक्षाओं के समय में बदलाव किया है।

प्रदेश के कई हिस्से ऐसे हैं जहां पर बर्फबारी होती है। इसके अलावा सर्दी के मौसम में सूर्योदय भी देरी से होता है। ऐसे में सूबे के कई क्षेत्रों में विद्यार्थियों का सुबह 9 बजे स्कूल पहुंचना मुश्किल हो जाता है। इसके चलते स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस बार मार्च में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के समय में बदलाव किया है, ताकि परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थी आराम से अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच सकें।- डॉ. राजेश शर्मा, अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला




Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट