HP Assembly Winter Session : -दो दिन की छुट्टी के बाद सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई, दो विधेयक प्रस्तुत किए गए

सोमवार दोपहर 2:00 बजे विधानसभा के शीत सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही निर्बाध शुरू हुई।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीत सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही सोमवार दोपहर 2:00 बजे हल्के गतिरोध के बाद निर्बाध शुरू हुई। हालांकि, प्रश्नकाल की घोषणा के साथ ही नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर खड़े होकर किसी विषय पर बात रखने को प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से अनुमति मांगते रहे। इस पर स्पीकर पठानिया ने उन्हें प्रश्नकाल के बाद समय देने की बात की। जयराम ठाकुर बार-बार बोलने का मौका देने की बात दोहराते रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने सुलह के भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार को अपना प्रश्न उठाने को कहा। इस पर नेता प्रतिपक्ष मान गए। इसके बाद प्रश्नकाल में परमार ने पंचायतों को जारी किए जा रहे फंड से संबंधित मामला उठाया। पंचायतों से फंड वापस उठाने समेत अन्य विषयों पर विपक्ष ने सरकार को निशाने पर लिया। जयराम ठाकुर ने भी अपने अनुपूरक प्रश्न में कहा कि विधायक क्षेत्र विकास निधि या उप योजना का बजट भी वापस लिया गया 

आठ दिन का यह सत्र 26 नवंबर को शुरू हुआ है, जो 5 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। शनिवार और रविवार को दो दिन के अवकाश के बाद शुरू हुई राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र की इस कार्यवाही के काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं। सोमवार को सदन में हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों की भर्ती एवं सेवा की शर्तें संशोधन विधेयक 2025 और भू संपदा विनियमन एवं विकास हिमाचल प्रदेश संशोधन विधेयक 2025 सदन के पटल पर रखे जाएंगे।

पहला विधेयक मुख्यमंत्री सुक्खू और दूसरा नगर एवं ग्राम योजना मंत्री राजेश धर्माणी विधानसभा में रखेंगे। इन्हें आगामी दिनों में पारित किया जाएगा। राज्यपाल की मंजूरी के बाद कानून बने हिमाचल प्रदेश लोक परीक्षा विधेयक 2025 को भी सदन के पटल पर रखा जाएगा।




Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट