हिमाचल विधानसभा : - जयराम ने सोशल मीडिया पेज पर टिप्पणियों पर आपत्ति जताई; सीएम सुक्खू ने क्या कहा

शुक्रवार को सदन में प्रश्नकाल के दौरान नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने एक एजेंसी को भाजपा नेताओं की इज्जत मिट्टी में मिलाने का काम किया है। सीएम सुक्खू ने कहा कि भाजपा के आईटी सेल ने भी मेरे खिलाफ कई पोस्ट लिखे हैं, लेकिन मैं ऐसी टिप्पणियों पर ध्यान नहीं देता।

प्रश्नकाल के दौरान नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने सोशल मीडिया पेज पर उनके खिलाफ हो रही टिप्पणियों को लेकर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक एजेंसी को भाजपा नेताओं की इज्जत मिट्टी में मिलाने का काम दिया है। सरकारी कोष से इस एजेंसी को पैसा जारी हो रहा है। यह व्यवस्था ठीक नहीं है।

जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मेरे खिलाफ भी भाजपा के आईटी सेल की ओर से कई पोस्ट लिखे जाते हैं, मैं ऐसी टिप्पिणयों पर ध्यान ही नहीं देता हूं। भाजपा के आईटी सेल ने मेरे राधे-राधे बयान का आधा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। जबकि मैंने बच्चों से पूछा था कि राधे-राधे क्यों बोलते हो, इसका अर्थ क्या है। सरकार की ओर से कोई भी एजेंसी नहीं चलाई जा रही है। उधर, नेता विपक्ष ने कहा कि एजेंसी को लेकर सरकार के पास कोई जानकारी नहीं होना दुखद है। मैनें आरटीआई से सूचना प्राप्त की है। हमने एफआईआर भी दर्ज करवाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इस एजेंसी की ओर से भाजपा नेताओं को गालियां दी जा रही हैं। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसने नेता विपक्ष पर टिप्पणी की है, इसका पता लगाया जाएगा। कांग्रेस में किसी को भी गाली देने की संस्कृति नहीं है। आरटीआई की सत्यता का पता किया जाएगा। आगामी बजट सत्र में नेता विपक्ष को पूरी जानकारी उपलब्ध करवा दी जाएगी।





Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट