हिमाचल प्रदेश : - ग्रेट खली की जमीन पर विवाद हुआ, तहसीलदार ने कहा कि खाता नंबर छह पर कब्जा गलत था; पूरा मामला जानें

पांवटा साहिब के सुरजपुर में जमीन को लेकर बहुत बहस चल रही है। द ग्रेट खली मामले से जुड़ा हुआ है। तहसीलदार पांवटा साहिब ऋषभ शर्मा ने शुक्रवार को खली के उपायुक्त की शिकायत और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पत्रकारवार्ता में यह जानकारी दी।

जमीनी विवाद को लेकर द ग्रेट खली के सभी आरोप बेबुनियाद हैं जो उन्होंने राजस्व विभाग पर अपनी जमीन के ततीमें गलत तरीके से काटने और उनकी भूमि को किसी और को देने का आरोप लगाए हैं। यह मामला नायब तहसीलदार पांवटा साहिब के कोर्ट में लगा, इसका फैसला 25 मार्च को हुआ है। शुक्रवार को खली के उपायुक्त को शिकायत और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद तहसीलदार पांवटा साहिब ऋषभ शर्मा ने पत्रकारवार्ता में यह जानकारी दी।

कहा कि दलीप राणा उर्फ ग्रेट खली ने सूरजपुर में भूमि खाता नंहर 8 में खरीदी है। इसके साथ लगते करीब 38 बीघा भूमि खाता नंंबर 6 पर बैठ (पोजेशन लिया) गए हैं। 23 नवंबर को इस भूमि पर बाउंड्री वाॅल बना दी। तहसीलदार ने कहा कि हैरानी की बात है कि इस कार्य के दौरान इनके साथ पंजाब के लोग मौके पर मौजूद रहे। तहसीलदार ने कहा कि बेबुनियाद आरोप लगाने से बेहतर रहता कि द ग्रेट खली अपनी भूमि की निशानदेही ही करवा लेते या सिविल कोर्ट में स्टे की प्रति लेकर आते। म्यूटेशन तक के लिए भी नहीं आए। अब भी इस मामले में किसी भी राजस्व अधिकारी से निशानदेही करवा लें। इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। इस तरह दबाव बनाना और बेबुनियाद आरोप लगाना ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि खली करीब 50 दिन पहले कार्यालय पहुंचे थे। जबकि खली का कहना है कि कभी नहीं मिले। सच बात यह है कि विगत 27 अक्तूबर को करीब तीन घंटे कार्यालय में बैठे। इस दौरान जमीनी विवाद को लेकर उनकी पूरी बात सुनी गई। सभी दस्तावेज भी दिखाए। उनको मामले की पूरी जानकारी रख कर आरोप किसी तथ्य के आधार पर लगाने चाहिए। भूमि विवाद का मामला विमला देवी बनाम हेमलता रहा है। उन्होंने कहा कि 20 मई 2025 को द ग्रेट खली का भी पत्र मिला था।



Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट