हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड की मासिक बैठक ज्वाली में संपन्न हुई

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम ज्वाली की मासिक बैठक मैरा में यूनिट प्रधान राम लुभाया की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न हुई। बैठक को इंजीनियर सुखदेव धीमान, जिला कार्यकारणी सदस्य देवराज रनौत, सचिव रमेश चौधरी, ई चैन सिंह पठानिया, ई अजय धीमान, ई कृष्ण धीमान, केवल राणा, गणेश चौधरी, कर्म सिंह मिन्हास ने अपने संबोधन में विद्युत बोर्ड प्रबंधक वर्ग पर पेंशनरों को वित्तीय लाभ को देने में अनावश्यक देरी करने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर फोरम ने हिमाचल सरकार और प्रबंधक वर्ग के खिलाफ गहरा रोष वक्त किया और शीघ्र सभी वित्तीय लाभों को जारी करने की पुरजोर मांग की। इस अवसर पर विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम के राज्य उपाध्यक्ष पवन मोहल कहा कि दो वर्ष का लम्बा अरसा बीत जाने के बाद भी आज दिन तक मार्च 2024 के बाद रिटायर कर्मचारियों को लीव इन केशमेंट और ग्रेजुएटी की पेमेंट नही दी गई। और न ही 01/01/2016 से 31/03/2022 अवधि के दौरान रिटायर हुए कर्मचारियों को रिवाइज्ड लीव इन कैशमेंट, ग्रेजुएटी की पेमेंट दी गई। वहीं, 70 और 75 वर्ष आयु के पेंशनरों की बकाया राशि अभी तक लंबित पड़ी हुई है। जबकि 50 हजार रूपए की संशोधित वेतनमान की बकाया राशि की पहली किस्त की अदायगी न करने और 20 % रिवाइज ग्रेजुएटी की भी पेमेंट भी नहीं देना का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। मोहल का कहना है कि। इन सभी वित्तीय मांगों को लेकर विद्युत बोर्ड प्रबंधक वर्ग को माग पत्र लिखा है। परन्तु आज दिन तक प्रबंधक वर्ग ने फोरम को वार्ता के लिए नहीं बुलाया। उन्होंने कहा कि 17 दिसंबर से पहले यदि बोर्ड प्रबंधक वर्ग को वार्ता के लिए नहीं बुलाता है तो 17 दिसंबर को जिला कांगड़ा में होने वाले राज्यस्तरीय पेंशनर दिवस के दिन बड़े आंदोलन का एलान किया जाएगा।






Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट