बीड़ बिलिंग में हादसा : - कार पैराग्लाइडिंग टेक के पास खाई में गिरने से दो युवा मा-रे गए और दो घायल

पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़ बिलिंग में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो युवकों की माैत हो गई जबकि दो अन्य घायल हैं। 

विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़ बिलिंग में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो युवकों की माैत हो गई जबकि दो अन्य घायल हैं। जानकारी अनुसार रात लगभग 12:00 बजे पैराग्लाइडिंग टेक ऑफ साइट के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।  दो युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतक और घायल युवक गगरेट, ऐहजू, भवारना और पंचरुखी क्षेत्रों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है। देर रात हुए इस हादसे ने क्षेत्र में दहशत और शोक की लहर दौड़ गई है।

Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट