Himachal Weather : - ताबो और शिमला में सीजन की सबसे ठंडी रात, कई क्षेत्रों में दो दिन की बारिश और बर्फबारी

इस सर्दी सीजन में, ताबो में सबसे कम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस था।

हिमाचल प्रदेश की चोटियों पर ताजा बर्फबारी के बाद राज्य में शीतलहर तेज हो गई है। ताबो का न्यूनतम तापमान इस सर्दी के सीजन में पहली बार माइनस 8.0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। शिमला में भी सीजन में पहली बार न्यूनतम पारा 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को रोहतांग दर्रा, कुंजम दर्रा, बारालाचा, सेवन सिस्टर पीक सहित ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिरे।  लाहौल के कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे आने से नदी-नालों और झरनों में पानी जम गया है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 5.0, सुंदरनगर 3.7, भुंतर 3.0, कल्पा 0.0, ऊना 5.2, नाहन 10.3, पालमपुर 4.0, सोलन 2.4, मनाली 2.7, कांगड़ा 5.5, मंडी 5.1, बिलासपुर 7.5, हमीरपुर 4.0, जुब्बड़हट्टी 6.0, कुफरी 3.1, कुकुमसेरी -2.7, नारकंडा 2.4, रिकांगपिओ 2.2, सेऊबाग 3.5, बरठीं 4.5, पांवटा साहिब 10.0, सराहन 5.0, देहरा गोपीपुर 6.0, ताबो -8.0, नेरी 9.7 व बजाैरा में 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जानें कब होगी बारिश-बर्फबारी

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 5 और 7 दिसंबर को मौसम बदलने के आसार हैं। इस दाैरान प्रदेश के आठ मध्य और उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसमें चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व लाहाैल-स्पीति जिला शामिल हैं। वहीं 2 से 4 दिसंबर तक सुबह और देर रात के समय अलग-अलग जगहों पर कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, उसके बाद अगले 2-3 दिनों में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान के धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। उसके बाद अगले 2-3 दिनों में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

1901 के बाद नौवीं सबसे कम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में साल 1901 के बाद से नौवीं सबसे कम बारिश (1.0 मिलीमीटर) नवंबर 2025 में हुई है। इससे पहले 1983 और 2021 में भी इतनी ही बारिश हुई थी। 1901 के बाद से नवंबर में अब तक की सबसे ज्यादा बारिश साल 1925 में 88.5 एमएम दर्ज की गई थी। नवंबर 2025 में राज्य में सामान्य से 95 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई। इस अवधि के लिए 19.7 मिलीमीटर को सामान्य बारिश माना गया लेकिन असल में बारिश 1.0 एमएम बारिश ही हुई।



Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट