मौसम विभाग : - हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब है, आज बारिश और बर्फबारी का अनुमान है; 5 जिलों में घने कोहरे की सूचना

आज, मौसम विभाग ने मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है।

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को मौसम के रुख में बदलाव आया। सुबह से ही प्रदेश के अधिकांश क्षेत्राें में बादल छाए रहे। सर्द हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। हिमाचल प्रदेश में रात और सुबह के समय तापमान में गिरावट जारी है। वहीं पर्वतीय इलाकों में पानी जमने लगा है |

ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी में घना व मध्यम कोहरा छाने की चेतावनी दी गई है। इससे यातायात प्रभावित होने और दृश्यता घटने की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार से अगले सात दिनों तक अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

उधर, जिला कुल्लू और लाहौल घाटी में दो दिनों तक बादल आने के बाद शनिवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही। मनाली-लेह मार्ग पर सात दिसंबर तक वाहन जा सकेंगे, इसके बाद सामरिक महत्व का यह मार्ग बंद हो जाएगा।

कहां कितना रहा न्यूनतम पारा

शिमला में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री, सुंदरनगर में 2.0, भुंतर में 1.5, कल्पा में -0.6, धर्मशाला में 6.0, ऊना 5.9, नाहन 10.3, सोलन 3.0, बिलासपुर में 6.5, हमीरपुर में 3.2, कुकुमसेरी में -5.6, रिकांगपियो में 2.1 और ताबो में -4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।





Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट