हिमाचल प्रदेश : - चिकित्सकों की हड़ताल समाप्त, अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं शुरू, मरीजों को राहत
Himachal Doctor Strike Update : - रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) आईजीएमसी शिमला ने दिल्ली से वापस आने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पत्र के बाद हड़ताल को समाप्त करने का निर्णय लिया है। आईजीएमसी में मारपीट प्रकरण में बर्खास्त चिकित्सक की बहाली और चिकित्सकों की सुरक्षा की मांग को लेकर रेजिडेंट और मेडिकल ऑफिसर की हड़ताल रविवार को समाप्त होने के बाद सोमवार को अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं शुरू हुई। आईजीएमसी व केएनएच मातृ शिशु एवं स्त्री रोग अस्पताल में हड़ताल पर गए रेजिडेंट के साथ कंसलटेंट ने ओपीडी में मोर्चा संभाल कर मरीजों का उपचार शुरू कर दिया, वहीं क्षेत्रीय दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर चिकित्सकों ने अपने अपने विभाग में सुबह साढ़े नौ बजे ही पहुंच कर सेवाएं शुरू कर दी। इससे राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश भर के अस्पतालों में हड़ताली चिकित्सकों के के लौटने से आम लोगों ने राहत की सांस ली है। मरीजों को अब अस्पतालों में उपचार मिलना शुरू हो गया है। हड़ताल के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के रविवार देर शाम को वापस लेने के एलान के साथ ही कुछ रेजिडेंट्स के हड़ताल को जारी...