जगत नेगी ने कहा कि चयन आयोग को 645 पदों को भरने का प्रस्ताव भेजा गया है

प्रदेश विधानसभा के शीत सत्र में बुधवार को राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने सदन को बताया कि राज्य में बहुत से पटवारियों के पद रिक्त हैं।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीत सत्र में बुधवार को राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में पटवारियों के बहुत अधिक पद रिक्त हैं। पूर्व की भाजपा सरकार ने भर्तियों ही नहीं की। इस कारण काम भी प्रभावित हो रहा है। भाजपा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में पटवारी के 645 पद भरने को मंजूरी दी गई है। भर्तियां करने के लिए आयोग को प्रस्ताव भेज दिया है। वर्तमान की कांग्रेस सरकार ने राजस्व विभाग में कई सुधार किए हैं। लैंड रेवेन्यू एक्ट को बदला गया है। डिमार्केशन की समय सीमा तय की गई है, निर्धारित समय पर यह काम नहीं होने पर कार्रवाई करने का भी प्रावधान है। प्रदेश में राजस्व अदालतें लगाई जा रही है। बीते समय के दौरान लाखों इंतकाल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि बंदोबस्त में जरूर कुछ समय लग रहा है, इसे बढ़ाने के लिए मॉडर्न टूल्स प्रयोग करने का फैसला लिया है। रोबोट की भी मदद ली जाएगी। प्रदेश में पटवारी के 628 पद रिक्त हैं। सेवानिवृत हो चुके काबिल लोगों की भी सेवाएं ली जा रही है। उन्होंने विधायक से आग्रह किया कि भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की जानकारी उपलब्ध करवाई जाए, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें हटाया भी जाएगा। इससे पूर्व विधायक लखनपाल ने कहा कि तहसील कार्यालयों में डाॅक्यूमेंट राइटर ज्यादा फीस वसूल रहे हैं। 

भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया था हमीरपुर भर्ती आयोग

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर भर्ती आयोग भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया था। पूर्व की भाजपा सरकार ने इस मामले पर बिल्कुल भी गौर नहीं किया। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बोर्ड को भंग किया गया। लोक सेवा आयोग के माध्यम से क्लास- 3 के पदों पर भर्ती करवाई गई। अब हमीरपुर आयोग पूरी तरह से अस्तित्व में आ गया है विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इससे पूर्व प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक जनकराज ने कहा कि हमीरपुर आयोग से संबंधित सवाल को उन्होंने बीते सत्र में भी लगाया था। तब भी सरकार की ओर से सूचना नहीं दी गई आज भी सूचना एकत्र किए जाने की बात कही गई है। इस पर नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि 2 साल से सूचना नहीं मिलना दुखद है। विधायकों का अधिकार है कि वह सवाल करें कि सूचना मिलने में और कितना समय लगेगा।

Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट