Kullu Festival of Speed 2025 : - लेडीज ओपन कैटेगरी में विनर अनुपमा शर्मा ने महिलाओं को ये सुझाव दिए
सिरमौर की महिला अनुपमा शर्मा, जो एक सरकारी स्कूल में अंग्रेजी की शिक्षिका हैं (गर्ल्स स्कूल हमीरपुर), कुल्लू के ढालपुर ग्राउंड में तीन दिवसीय कुल्लू फेस्टिवल ऑफ स्पीड में लेडीज ओपन कैटेगरी में विनर बनी हैं। अनुपमा शर्मा ने इस जीत पर कहा कि महिलाओं को अपनी हॉबी पर काम करना चाहिए। अपने सपनों को साकार करने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी चाहिए। जिला कुल्लू के ढालपुर ग्राउंड में तीन दिवसीय कुल्लू फेस्टिवल ऑफ स्पीड में शनिवार को दूसरे दौर के मुकाबले हुए। जिसमें लेडीज ओपन कैटेगरी में सिरमौर की महिला जोकि पेशे से सरकारी स्कूल में अंग्रेजी की प्रवक्ता (गर्ल्स स्कूल हमीरपुर) अनुपमा शर्मा विनर बनी हैं। उन्होंने अपना ट्रैक 1 मिनट 31 सेकंड में पूरा किया। उन्होंने पहली बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और जीत हासिल करके रिकॉर्ड दर्ज किया है।। उनका मुकाबला 4x4 गाड़ी के साथ रहा। जबकि अनुपमा शर्मा ने अपनी फ्रोंक्स गाड़ी से अपने प्रतिद्वंदी को कड़ी शिकस्त देते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत पर अनुपमा शर्मा ने कहा कि महिलाओं को अपनी हॉबी पर काम करना चाहिए। उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेह...