कांग्रेस के बागी विधायकों पर आज कार्रवाई होगी

आज कांग्रेस के बागी विधायकों पर कार्रवाई होगी! भविष्य पर फैसला सुनाएंगे स्पीकर

शिमला, हिमाचल 

आज हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के बागी विधायकों का निर्णय होगा। कांग्रेस के बागी विधायकों के भविष्य का फैसला विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया करेंगे। हिमाचल प्रदेश सरकार ने दल-बदल कानून के तहत अपील की थी। 


हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार का बहुमत होने के बावजूद भाजपा को राज्यसभा की सीट मिलने से राजनीतिक हलचल हुई है। अब कांग्रेस को बागी विधायकों पर कार्रवाई करने का अधिकार है। कांग्रेस के छह बागी विधायकों का भविष्य जल्द ही निर्धारित हो सकता है। 

इन विधायकों के भविष्य का निर्णय विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया लेंगे। कांग्रेस विधायक और संसदीय कार्य मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने दलबदल विरोधी कानून के तहत छह विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग की। कल, स्पीकर ने दोनों पक्षों की बात सुनी। इसके बाद आज अध्यक्ष निर्णय लेंगे। भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी के पक्ष में व्हिप जारी होने के बावजूद बागी विधायकों ने वोटिंग की। बजट पारित करते समय व्हिप जारी होने के बावजूद ये सदन में नहीं आए।  कांग्रेस के बागी विधायकों में राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, देवेंद्र कुमार भुट्टो, इंद्रदत्त लखनपाल और चैतन्य शर्मा हैं। 

 

Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट