26 January 2026 Republic Day : - राज्यपाल आज रिज मैदान पर गणतंत्र दिवस समारोह में परेड की सलामी लेंगे
26 January 2026 Republic Day : - सोमवार को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह रिज मैदान पर मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर रिज मैदान पर परेड कमांडर लेफ्टिनेंट शाश्वत तिवारी जेएंडके राईफल की अगुवाई में मार्च पास्ट होगा। बर्फबारी से ढकी वादियों के बीच ऐतिहासिक रिज मैदान पर सोमवार को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा। सुबह 11:00 बजे शुरू होने वाले समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान परेड, विभिन्न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला-जम्मू कश्मीर, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला, एकलव्य कला मंच, हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रथम वाहिनी आईआरबीएन बनगढ़, ऊना, सांस्कृतिक दल हमीरपुर, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला-उत्तराखंड और जिला शिमला का सांस्कृतिक दल प्रस्तुति देंगे। समारोह के दौरान पहली बार रिज मैदान पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी।...