मनाली के जगतसुख में एक महिला की ह-त्या; शव बगीचे में मिला; फोरेंसिक टीम ने मामले में साक्ष्य जुटाए

महिला को गला घोंटकर मा-रने की आशंका है। मौके की जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने ह-त्या का आरोप लगाकर जांच शुरू कर दी है।

कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग पर जगतसुख में एक महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक महिला के गले में निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि गला घोंटकर महिला की हत्या की गई है। मौके की जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक देखने में महिला नेपाली मूल की लग रही है।

जानकारी के अनुसार जगतसुख में एक बगीचे में एक महिला का शव देखा गया। गांव से लगभग एक किलोमीटर नीचे ब्यास नदी की ओर दिखे शव की दोपहर बाद पुलिस को सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। शव की बारीकी से जांच की गई तो मामला हत्या का लगा। महिला के गले पर निशान पाए गए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक मदन शर्मा, डीएसपी हेडक्वार्टर राजेश शर्मा और थाना प्रभारी मनीष शर्मा भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया

पुलिस ने मौके पर जरूरी साक्ष्य जुटाने के बाद महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया। उधर, फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। उधर, इस बारे में थाना प्रभारी मनाली मनीष शर्मा ने बताया कि अभी तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि देखने में महिला नेपाली मूल की प्रतीत हो रही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देवभूमि में 40 दिन में पांच हत्याओं से सनसनी

कुल्लू जिले की शांत वादियों में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जनवरी के महीने में हत्या की चार वारदातों ने देवभूमि में सनसनी फैला दी थी। अब एक बार फिर मनाली के जगतसुख में महिला की हत्या ने सनसनी फैला दी है। इन घटनाओं ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। जिले में नए साल के 40 दिन के भीतर 5 हत्याएं हो गई हैं।



Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट