लोक निर्माण विभाग के सर्किट और रेस्ट हाउस की संशोधित दरें यहाँ देखें

सरकार ने राज्य लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस, सर्किट हाउस के कमरे के टैरिफ को बदलने का निर्णय लिया है।

हिमाचल प्रदेश में सर्किट हाउस व रेस्ट हाउस के कमरों का किराया बढ़ गया है। सरकार ने राज्य में लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस, सर्किट हाउस के संबंध में कमरे के टैरिफ को संशोधित करने का फैसला है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने रेस्ट हाउस तीन श्रेणियों में बांट दिए हैं। प्रमुख क्षेत्रों में बुकिंग के लिए 300, धार्मिक में 200 और अन्य में 100 रुपये अधिक देने होंगे। सर्किट हाउस में हिमाचलियों को 900 रुपये चुकाने होंगे। इसमें एक रात रुकने का किराया 300 रुपये बढ़ गया है जबकि रेस्ट हाउस का किराया 100 से 300 रुपये तक बढ़ाया गया है। गैर हिमाचलियों को बुकिंग करने पर 200 रुपये अधिक शुल्क लगेगा। किराये की नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। कमरों की बुकिंग अब ऑनलाइन होती है। राज्य सरकार का का राजस्व बढ़ाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने यह फैसला लिया है।

किस श्रेणी में काैन से रेस्ट हाउस

प्रथम श्रेणी में प्रमुख पर्यटन स्थलों, राज्य की राजधानी और जिला मुख्यालयों के कुल 33 रेस्ट हाउस को शामिल किया गया है। दूसरी श्रेणी में प्रदेश में प्रसिद्ध मंदिर, आध्यात्मिक स्थान और उप विभागीय मुख्यालयों में स्थित 59 रेस्ट हाउस शामिल हैं। वहीं तृतीय श्रेणी में अन्य स्थानों के 190 रेस्ट हाउस शामिल हैं। इसके अलावा 21 सर्किट हाउस भी इसमें शामिल हैं। टैरिफ हिमाचली और गैर हिमाचली श्रेणी में अलग-अलग होगा। सभी सर्किट हाउस संबंधित डीसी के कंट्रोल में रहेंगे। जबकि रेस्ट हाउस संबंधित विभाग के कंट्रोल में रहेंगे। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। 

प्रथम श्रेणी रेस्ट हाउस

हिमाचलियों के लिए किराया/दरें

एसी कमरा 800

नॉन-एसी कमरा 600

गैर हिमाचलियों के लिए किराया

एसी कमरा 1000

नॉन एसी कमरा 800

श्रेणी बी रेस्ट हाउस

हिमाचलियों के लिए किराया

एसी कमरा 700

नॉन एसी 500

गैर हिमाचलियों के लिए किराया

एसी कमरा 900

नॉन एसी कमरा 700

श्रेणी सी रेस्ट हाउस

हिमाचलियों के लिए किराया

एसी कमरा 600

नॉन एसी 400

गैर हिमाचलियों के लिए

एसी कमरा 700

नाॅन एसी 500

सर्किट हाउस 

हिमाचलियों के लिए किराया

एसी कमरा 900

नाॅन एसी 700

गैर हिमाचलियों के लिए किराया

एसी कमरा 1200

नाॅन एसी 1000

Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट