दारचा-शिंकुला सड़क की मरम्मत के बाद, लद्दाख को हिमाचल से जोड़ा गया

दारचा-शिंकुला सड़क की मरम्मत के बाद, हिमाचल प्रदेश से जांस्कर और कारगिल होते हुए लद्दाख से एक बार फिर सड़क संपर्क बना हुआ है।

मौसम खुलने के बाद दारचा-शिंकुला सड़क बहाल होते ही अब हिमाचल से जांस्कर और कारगिल होते हुए लद्दाख का सड़क संपर्क एक बार फिर स्थापित हो गया है। करीब दो सप्ताह पूर्व हुई भारी हिमपात के चलते यह मार्ग बंद हो गया था। इससे आवाजाही प्रभावित हो रही थी। हालांकि शिंकुला दर्रे में अभी भी पांच से आठ फीट तक बर्फ जमी है। ऐसे में फिलहाल इस मार्ग पर केवल फोर बाई फोर वाहनों की आवाजाही को ही अनुमति दी गई है। बीआरओ की ओर से लगातार बर्फ हटाने और सड़क को सुरक्षित बनाने का कार्य जारी है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने कहा कि अगर आगे भी मौसम इसी प्रकार साफ रहा तो आने वाले दिनों में शिंकुला दर्रे की ओर पर्यटकों की आवाजाही शुरू की जा सकती है।

प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। चार फीट बर्फ से बंद हाईवे-305 को बहाल करने के लिए एनएच ने एक मात्र जेसीबी लगा रखी है। मौसम खुलने के बाद भी बाह्य सराज की 69 पंचायतों के लोगों को राहत नहीं मिली है। लोगों को बर्फ की चादर में पांच किमी पैदल चलने को मजबूर है। शनिवार को भी दोनों तरफ से करीब 50 लोगों ने दर्रा को पैदल आर-पार किया है। भागे राम राणा, बुद्धि सिंह राणा, दीवान सिंह और प्रीतम सिंह ने कहा कि बंजार की तरफ से एनएच अथॉरिटी को जेसीबी के साथ अन्य मशीनरी को तैनात करना चाहिए। हाईवे के बंद से लोगोें को परेशानी उठानी पड़ रही है।



Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट